logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अब रहेंगे नवागत मोहन बड़ोदियाथाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा के बड़े पैमाने पर संचालन की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की हैपुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया,मक्सी थाने में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह तोमर को मोहन बड़ोदिया थाने का नया प्रभार सौंपा गया है,जानकारी के अनुसार,मोहन बड़ोदिया थाने में लंबे समय से मनमानी कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं,स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष बना हुआ था। जुआ-सट्टा संचालन की सूचनाएं सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का संज्ञान लिया। मिल रही थी लगातार शिकायत एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं,जिसके चलते उन्हें हटाया गया हैउन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है,नए प्रभारी अरविंद सिंह तोमर से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है ।

2 hrs ago
user_Mukesh Bamniya
Mukesh Bamniya
Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अब रहेंगे नवागत मोहन बड़ोदियाथाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा के बड़े पैमाने पर संचालन की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की हैपुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया,मक्सी थाने में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह तोमर को मोहन बड़ोदिया थाने का नया प्रभार सौंपा गया है,जानकारी के अनुसार,मोहन बड़ोदिया थाने में लंबे समय से मनमानी कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं,स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष बना हुआ था। जुआ-सट्टा संचालन की सूचनाएं सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का संज्ञान लिया। मिल रही थी लगातार शिकायत एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं,जिसके चलते उन्हें हटाया गया हैउन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है,नए प्रभारी अरविंद सिंह तोमर से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया:24 मार्च को भांडेर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।
    1
    दतिया:24 मार्च को भांडेर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम 
के दौरान सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर प्रक्षेत्र में फार्म डेवलपमेंट अंतर्गत 21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया है। किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर आकर इस उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन देख सकते हैं । कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एसएस धाकड़ ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि यह आधुनिक कृषि यंत्र भूमि को समतल करने की सबसे प्रभावी तकनीक है जो कि लेजर-गाइडेड तकनीक पर काम करता है। इसमें लेजर ट्रांसमीटर (लेजर किरणें भेजने वाला), रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स और बकेट (मिट्टी हटाने वाला ब्लेड) मुख्य भाग होते हैं। लेजर लैंड लेवलर ट्रांसमीटर से लेजर किरणें निकलती हैं, जो रिसीवर द्वारा प्राप्त की जाती हैं। कंट्रोल बॉक्स के माध्यम से, यह मशीन स्वचालित रूप से खेत की ऊँची और नीची जमीन का पता लगाकर मिट्टी को सही जगह फैलाती है। डॉ. एसएस धाकड़ लेजर लैंड लेवलर के फायदे बताते हैं कि इस तकनीक से समतल खेत में पानी समान रूप से बंटता है, जिससे सभी पौधों को एक समान पानी मिलता है एवं 20-30% सिंचाई पानी की बचत होती है एवं जल संरक्षण होता है तथा इस तकनीक में बेहतर जल निकासी होने से बारिश का अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा कम होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में, यह मशीन बहुत कम समय में सटीक लेवलिंग करती है, जिससे ट्रैक्टर के ईंधन और लेबर की लागत कम होती है। जमीन लेवल पर होने से कोई भी कृषि कार्य एवं कृषि क्रियाएं, जैसे- खेत की तैयारी, खेत की बुवाई या फसल कटाई आसान से हो जाती है। समतल खेत के कारण पानी और पोषक तत्व पूरे खेत में समान रूप से वितरित होते हैं, जिससे फसल की पैदावार में 20% तक की वृद्धि देखी गई है।
    1
    कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर प्रक्षेत्र में फार्म डेवलपमेंट अंतर्गत 21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को उन्नत कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर का प्रदर्शन किया गया है। किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर आकर इस उन्नत कृषि यंत्र का प्रदर्शन देख सकते हैं ।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एसएस धाकड़ ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि यह आधुनिक कृषि यंत्र भूमि को समतल करने की सबसे प्रभावी तकनीक है जो कि लेजर-गाइडेड तकनीक पर काम करता है। इसमें लेजर ट्रांसमीटर (लेजर किरणें भेजने वाला), रिसीवर, कंट्रोल बॉक्स और बकेट (मिट्टी हटाने वाला ब्लेड) मुख्य भाग होते हैं।
लेजर लैंड लेवलर ट्रांसमीटर से लेजर किरणें निकलती हैं, जो रिसीवर द्वारा प्राप्त की जाती हैं। कंट्रोल बॉक्स के माध्यम से, यह मशीन स्वचालित रूप से खेत की ऊँची और नीची जमीन का पता लगाकर मिट्टी को सही जगह फैलाती है। डॉ. एसएस धाकड़ लेजर लैंड लेवलर के फायदे बताते हैं कि इस तकनीक से समतल खेत में पानी समान रूप से बंटता है, जिससे सभी पौधों को एक समान पानी मिलता है एवं 20-30% सिंचाई पानी की बचत होती है एवं जल संरक्षण होता है तथा इस तकनीक में बेहतर जल निकासी होने से बारिश का अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा कम होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में, यह मशीन बहुत कम समय में सटीक लेवलिंग करती है, जिससे ट्रैक्टर के ईंधन और लेबर की लागत कम होती है। जमीन लेवल पर होने से कोई भी कृषि कार्य एवं कृषि क्रियाएं, जैसे- खेत की तैयारी, खेत की बुवाई या फसल कटाई आसान से हो जाती है। समतल खेत के कारण पानी और पोषक तत्व पूरे खेत में समान रूप से वितरित होते हैं, जिससे फसल की पैदावार में 20% तक की वृद्धि देखी गई है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना भोपाल मध्य प्रदेश 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना भोपाल मध्य प्रदेश 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nalkheda, Agar Malwa•
    20 hrs ago
  • सारंगपुर में धनोरा नेशनल हाईवे के समीप स्थित होटल शिमला पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर हुई बताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जनचर्चाओं में यही कारण सामने आ रहा है। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के दौरान होटल और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने खुद को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पथराव के चलते कुछ वाहनों और संपत्ति को नुकसान होने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। बावजूद इसके, सैकड़ों लोगों का एकत्रित होना और खुलेआम पथराव होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    सारंगपुर में  धनोरा नेशनल हाईवे के समीप स्थित होटल शिमला पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर हुई बताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है, 
लेकिन जनचर्चाओं में यही कारण सामने आ रहा है। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना के दौरान होटल और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने खुद को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पथराव के चलते कुछ वाहनों और संपत्ति को नुकसान होने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। 
पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। बावजूद इसके, सैकड़ों लोगों का एकत्रित होना और खुलेआम पथराव होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं— चोरी का प्रयास हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। फर्जी टिकट बिक्री अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। झगड़ा कर शांति भंग करना परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार— गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। राजगढ़ पुलिस का संदेश उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    2
    पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं—
चोरी का प्रयास
हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।
फर्जी टिकट बिक्री
अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।
झगड़ा कर शांति भंग करना
परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार—
गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
राजगढ़ पुलिस का संदेश
उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डग रोड SDM कार्यालय पहुंचे पगारिया टोल कर्मी, RSA कंपनी के खिलाफ जताई नाराजगी, मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन मनीष राठौर मो 9109746540 सुसनेर।उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर पगारिया टोल प्लाजा के 1033 इमरजेंसी सेवा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इन कर्मचारियों ने डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुँचकर रीडर गोंविद पाटिदार को ज्ञापन सौंपा है। इन कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए, ड्यूटी का समय 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया जाए और त्योहारों पर उन्हें अवकाश मिले। कर्मचारियों का आरोप है कि RSA कंपनी उनके अधिकारों का हनन कर रही है, जिसके विरोध में उन्होंने कल टोल प्लाजा पर धरना भी दिया था। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों ने कहा है कि यदि 3 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे हाईवे पर उग्र प्रदर्शन करेंगे।"
    2
    डग रोड SDM कार्यालय पहुंचे पगारिया टोल कर्मी, RSA कंपनी के खिलाफ जताई नाराजगी, मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
मनीष राठौर 
मो 9109746540
सुसनेर।उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर पगारिया टोल प्लाजा के 1033 इमरजेंसी सेवा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इन कर्मचारियों ने डग रोड स्थित SDM कार्यालय पहुँचकर रीडर गोंविद पाटिदार को ज्ञापन सौंपा है।
इन कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए, ड्यूटी का समय 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया जाए और त्योहारों पर उन्हें अवकाश मिले। कर्मचारियों का आरोप है कि RSA कंपनी उनके अधिकारों का हनन कर रही है, जिसके विरोध में उन्होंने कल टोल प्लाजा पर धरना भी दिया था। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों ने कहा है कि यदि 3 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे हाईवे पर उग्र प्रदर्शन करेंगे।"
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • banjari kramank do post good jila Rewa tahsil good nal ek sal super Ho Gaya nal nahin ban raha hai Pani ko bahut dikkat hoti hai
    1
    banjari kramank do post good jila Rewa tahsil good nal ek sal super Ho Gaya nal nahin ban raha hai Pani ko bahut dikkat hoti hai
    user_Ajay  Sarkar👿👿👿👿
    Ajay Sarkar👿👿👿👿
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Susner, Agar Malwa•
    18 hrs ago
  • शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर 1:05 शेयर शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी। हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं। किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    1
    शाजापुर में सहकारिता कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: गेहूं खरीदी, ऋण वितरण व्यवस्था ठप; 64 उपार्जन केंद्रों के गेहूं उपार्जन पर संकट
शाजापुर (उज्जैन) 32 मिनट पहले
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर
1:05
शेयर
शाजापुर जिले में सहकारिता समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरुआत की है। सैकड़ों कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह चरमरा गया है।बंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।नियुक्ति आदेशों में भेदभाव का आरोप
हड़ताल का मुख्य कारण सहायक समिति प्रबंधकों की पदोन्नति और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी है। संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होनी थी।
हैरानी की बात यह है कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे पड़ोसी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शाजापुर में पात्रता सूची जारी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश अटकाए गए हैं।
किसानों पर दोहरी मारः न खाद-बीज मिल रहा, न ऋण
हड़ताल के कारण जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोसायटियों से होने वाला खाद और बीज का वितरणबंद हो गया है, वहीं ऋण वितरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ठप है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को अब निजी साहूकारों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन पर संकट
इस हड़ताल का सबसे गंभीर असर समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी पर पड़ने वाला है। जिले के सभी 64 उपार्जन केंद्रों का संचालन इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे है। यदि 1 अप्रैल से पहले हड़ताल समाप्त नहीं हुई, तो गेहूं खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो सकती है, जिससे हजारों किसानों का भुगतान और अनाज भंडारण प्रभावित होगा।जिला सहकारी बैंक के सीईओ कोमल डहाके ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास जारी हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होते, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.