Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anand Kumar Scrap Merchant
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anand Kumar Scrap Merchant1
- 🙏😊1
- Post by Dinesh yadav1
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨आम आदमी की रसोई पर 'सिंडिकेट' का डाका🚨 ⭐‘आपदा में अवसर’ का खेल उल्टा पड़ा: 25 दिन की LPG सीमा ने खोली गैस एजेंसियों के काले कारनामों की पोल ⭐"सब्सिडी आपकी, सिलेंडर होटल का: बस्ती में गैस एजेंसियों ने रचा 'बुकिंग' का मायाजाल।" ⭐"हवा में उड़ी आपूर्ति! जब चूल्हा खाली था, तब आपके नाम का सिलेंडर कहाँ 'डिलीवर' हो गया?" बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश। बस्ती।। कहते हैं कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए सरकार द्वारा तय की गई 25 दिनों की समय-सीमा ने गैस एजेंसियों के उस 'तिलिस्म' को तोड़ दिया है, जिसकी आड़ में वर्षों से उपभोक्ताओं के हक पर डाका डाला जा रहा था। बस्ती सहित पूरे देश में मची अफरातफरी ने यह साफ कर दिया है कि संकट गैस की किल्लत का नहीं, बल्कि नीयत की खोट का है। 💫डिजिटल स्ट्राइक से बेनकाब हुआ 'ब्लैक' का खेल अब तक बिना किसी सख्त समय-सीमा के खेल चल रहा था। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी बुकिंग कर सिलेंडर होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। लेकिन जैसे ही '25 दिन का नियम' लागू हुआ, यह सिंडिकेट अपने ही जाल में फंस गया। जब असली उपभोक्ता ने सिलेंडर बुक करना चाहा, तो स्क्रीन पर चमकते "Already Booked" के संदेश ने भ्रष्टाचार की पूरी कहानी बयां कर दी। 💫डेटा बनाम हकीकत: कहां गया आम आदमी का गैस? एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें और उपभोक्ताओं का आक्रोश जायज है। चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनियों के सर्वर पर जो सिलेंडर 'डिलीवर' दिखाए जा रहे हैं, वे कभी उपभोक्ता के घर पहुंचे ही नहीं। 💫सवाल यह है: अगर सिलेंडर उपभोक्ता को नहीं मिला, तो वह गया कहां? 💫जवाब साफ है: बिचौलियों की मिलीभगत से घरेलू सब्सिडी का सिलेंडर व्यावसायिक भट्ठियों में झोंक दिया गया। "यह महज तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि एक संगठित आर्थिक अपराध है। जब डेटा बोलता है कि सिलेंडर बिक चुका है और उपभोक्ता कहता है कि चूल्हा ठंडा है, तो समझ लीजिए कि बीच की मलाई कोई और खा गया है।" 💫अब कार्रवाई की दरकार प्रशासन और खाद्य रसद विभाग को केवल तमाशबीन नहीं बने रहना चाहिए। यह समय है कि उन एजेंसियों का स्टॉक ऑडिट किया जाए और सर्वर डेटा का मिलान भौतिक सत्यापन से हो। 'डिजिटल इंडिया' के दौर में अगर कालाबाजारी की यह तकनीक अपनाई जा रही है, तो दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। 💫उपभोक्ता क्या करें? यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चुप न बैठें: 👉शिकायत दर्ज करें: तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन या पोर्टल पर 'अनधिकृत बुकिंग' की रिपोर्ट करें। 👉सबूत जुटाएं: अपने मोबाइल पर आए मैसेज का स्क्रीनशॉट रखें। 👉विधिक कदम: जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) को लिखित शिकायत दें।1
- गुटखा और पान मसाला मुख रोग के सबसे बड़े दुश्मन : डॉ. विनोद शुक्ला अयोध्या।20 मार्च को विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला चिकित्सालय (पुरुष) अयोध्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार शुक्ला ने ओपीडी में आए मरीजों एवं तीमारदारों को मुख रोगों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मुख रोगों के सबसे बड़े कारण हैं। इनके सेवन से न केवल दांत और मसूड़े प्रभावित होते हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कार्यक्रम के दौरान हेल्दी माउथ, हैप्पी लाइफ थीम के तहत हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. शुक्ला ने ओपीडी कक्ष संख्या सात में आए लगभग 50 मरीजों को दंत रोगों से बचाव के उपाय बताते हुए नियमित रूप से दांत साफ करने, संतुलित आहार लेने और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि समय-समय पर दंत परीक्षण कराना भी जरूरी है, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके।1
- 🔮 *कूड़े में लगायी आग की चपेट में आकर राख हुए सड़क किनारे खड़े वाहन* 🔮 *कोतवाली में चल रही थी पीस कमेटी की बैठक बाहर धू धू कर जलने लगी गाड़ी* रुदौली अयोध्या रुदौली कोतवाली परिसर में आज ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हो रही थी तभी कोतवाली के बाहर उठता हुआ धुआं देख दौड़े कोतवाल रुदौली संजय मौर्य रुदौली कोतवाली के बाहर सड़क के किनारे खड़ी कैरी वा एक मोटरसाइकिल आग लगने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयीं! सूत्रों के अनुसार किसी व्यक्ति के द्वारा कूड़ा जलाने के लिए यहां आग लगी दी थी जिसकी लपटों की चपेट आकर सभी एक हाफ डाला वा एक मोटर साइकिल पूरी तरह से जल गए हैं। सड़क किनारे वाहनों को जलता देख आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। सड़क के दोनों ओर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई आग में दो गाड़ी पूरी तरह से जल गई हैं। किला चौकी इंचार्ज ने आस पास खड़ी अन्य गाड़ियों को वहां से हटवाया समय रहते। कोतवाल रुदौली संजय मौर्य अपने दल बल के साथ मौके पर। पहुंच कर पानी के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया मौके पर अग्निशमन को सूचना देकर तत्काल दमकल गाड़ी को बुलवा कर आग को काबू पाया गया। यदि समय रहते आग को काबू न किया जाता तो भारी नुकसान होने की संभावना थी1
- बुलंदशहर: रील की दीवानगी... युवती ने NH पर किया स्कूटी से खतरनाक स्टंट। ट्रैफिक पुलिस ने 23 हज़ार का काटा स्कूटी का चालान। तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवती ने दोनों हाथ छोड़कर रोडवेज़ बस के सामने चलाया एक्टिवा। पीछे बैठी महिला साथी के साथ रोडवेज बस के आगे स्टंट करती दिखी युवती। अपनी और बस यात्रियों की जान से खेलती दिखीं रीलबाज युवतियां। पुलिस को खुली चुनौती, हाईवे पर स्टंटबाजी पर नहीं लगाम। पुलिस ने स्कूटी का 23 हजार का कांटा चालान बुलंदशहर में अनूपशहर रोड का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- 🙏👍1