Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगाज टाइम्स न्यूज़ को छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में रिपोर्टर की आवश्यकता है
Arvind tirkey
आगाज टाइम्स न्यूज़ को छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में रिपोर्टर की आवश्यकता है
More news from Jashpur and nearby areas
- जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में नवीन घटगांव क्षेत्र में ड्रोन सर्वे के दौरान एक खेत में अफ़ीम की अवैध खेती होने की पुष्टि हुई,सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान किसान साध राम नाथ के खेत में लगभग 11×22 वर्ग फीट क्षेत्र में अफ़ीम की खेती पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, ग्राम के ही एक अन्य व्यक्ति अभिमन्यु नागवंशी के घर में अफ़ीम की सूखी फसल रखे होने की जानकारी मिली। टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे समय रहते रोकते हुए फसल को जब्त किया गया,दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए ड्रोन सर्वे अभियान निरंतर जारी रहेगा।1
- बलरामपुर शंकरगढ़ लंगडा पाठ1
- चैनपुर – रामनवमी के पावन अवसर पर पहले मंगलवार को चैनपुर मुख्यालय पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में भव्य मंगलवारी शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 70 गांवों से हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा और माहौल भक्तिमय बन गया।1
- चैनपुर:– रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को चैनपुर मुख्यालय पूरी तरह से भक्ति और शौर्य के रंग में रंगा नजर आया। रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में करीब 105 गांवों से सैकड़ों रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में गूंजते जय श्री राम के गगनभेदी नारों और ढोल-नगाड़ों की थाप ने वातावरण को पूरी तरह से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत के साथ हुआ। दूर-दराज से पहुंचे राम भक्तों के बीच शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद एक विशाल सामूहिक भोज (भंडारे) का आयोजन हुआ जहां सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और समरसता का अद्भुत संदेश दे रहा था। नगर भ्रमण और अखाड़ों का शौर्य प्रदर्शन सामूहिक भोज के पश्चात चैनपुर दुर्गा मंडप से एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा मेन रोड, पीपल चौक, थाना रोड, ब्लॉक चौक, चर्च रोड, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों ने अपने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतबों और युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। सड़क के दोनों ओर इन वीरों का करतब देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद सभी अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों का जोरदार प्रदर्शन किया। करतबों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 9 अखाड़ों को पुरस्कार स्वरूप ड्रम भेंट किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी अखाड़ों के बीच पारंपरिक तलवार का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने जोशीले संबोधन में सभी अखाड़े के लोगों और राम भक्तों की जमकर हौसला अफजाई की। उन्होंने युवाओं के जोश उनके अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरी लकड़ा,संरक्षक यमुना प्रसाद केशरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर रामनवमी पूजा समिति के संरक्षक यमुना प्रसाद केसरी, रघुनंदन प्रसाद एवं त्रिभुवन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, संदीप कुमार और मनोज साहू सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस भव्य शोभायात्रा ने चैनपुर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।9
- आज कल के#सी💔💔💔💔1
- रामप्रवेश गुप्ता लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व 'चैती छठ' बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को द्वितीय अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। महुआडाँड़ प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। *छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब* इस पावन अवसर पर महुआडाँड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट, नेतरहाट छठ घाट सहित प्रखंड के विभिन्न जलाशयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखने वाले व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की प्रतीक्षा की और जैसे ही सूर्य देव की पहली किरण दिखाई दी, उन्हें दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। इसके पश्चात व्रतियों ने पारण कर अपना व्रत पूर्ण किया। *भक्ति और छठ गीतों से गूँजा वातावरण* चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ा था और 'कांच ही बांस के बहंगिया' जैसे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर लहरियां पूरे वातावरण को रोमांचित कर रही थीं। श्रद्धा की अनुभूति ऐसी थी कि व्रती अपना तन-मन पूरी तरह भगवान भास्कर के चरणों में अर्पित कर तल्लीन दिखे। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दीपों की रोशनी से छटा देखते ही बन रही थी। *प्रशासन और युवाओं की मुस्तैदी* छठ पूजा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। साथ ही, बजरंग दल के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने भी घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा अनुष्ठान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 4
- रामप्रवेश गुप्ता **हनुमान चालीसा और आरती के साथ समापन* *प्रशासन और पुलिस बल का जताया आभार* महुआडाँड़ की सड़कों पर मंगलवार को भक्ति, शक्ति और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। बजरंग दल और महावीर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक 'मंगला जुलूस' का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 30 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए सैंकड़ो की संख्या में रामभक्त और दुर्गा वाहिनी की बहनें सड़कों पर उतरीं, जिससे पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया। *हनुमान चालीसा और आरती के साथ समापन* नगर भ्रमण के बाद यह भव्य जुलूस स्थानीय महावीर मंदिर पहुँचकर संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भव्य आरती उतारी गई। महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि 30 साल पहले शुरू हुआ यह संकल्प आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। *शौर्य का प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी की बहनों ने दिखाया उत्साह* जुलूस की सबसे खास बात दुर्गा वाहिनी की बहनों की भारी उपस्थिति रही। पारंपरिक परिधानों में सजीं और हाथों में भगवा ध्वज लिए इन बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रामभक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों और ताशों की थाप पर शौर्य प्रदर्शन करते हुए जयकारे लगा रही थी। मार्ग को पूरी तरह से केसरिया ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। *प्रशासन और पुलिस बल का जताया आभार* जुलूस के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर आयोजन समिति के सदस्यों ने जिला एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने जिले के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) सहित महुआडाँड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रूप से बधाई दी है। प्रशासन की सतर्कता के कारण ही यह विशाल आयोजन शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। *आस्था का महाकुंभ* इस 'मंगला जुलूस' में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू ने कहा, "यह केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि महुआडाँड़ की अटूट आस्था का प्रतीक है।" 4
- जिला कोरिया के ग्राम पंचायत खोंड में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर में श्री रामचरित्र मानस गायन वादन प्रतियोगिता में जिला सुरजपुर करकोटी के मानस मंडली को भी भाग लेने का अवसर मिला प्रकाश कुशवाहा ग्राम केवरा के गाए भजनों द्वारा श्रोता झूमते नजर आए2
- सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा तलवार लहराकर लोगों को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला रिमांड फॉर्म के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बसदेई क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। वह राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी हाथ में लोहे की तलवार लहराते हुए मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुंवरपुर, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर के रूप में हुई है। कार्यवाही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 06 अप्रैल 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इलाके में दहशत इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का बयान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1