Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या यूपी में पंचायत चुनाव टलेंगे? ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। ओबीसी आयोग के गठन और आरक्षण रिपोर्ट में देरी के चलते चुनाव समय पर होना मुश्किल माना जा रहा है। मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है और सरकार कोर्ट के आदेश के बाद ही फैसला लेगी। जानिए पूरी अपडेट इस वीडियो में। . || Maharajganj News|| Up Panchayat Chunav || aapan maharajganj || Panchayat elections 2026 . #UPPanchayatChunav #PanchayatElection2025 #UttarPradeshNews #OBCAayog
Aapan Maharajganj
क्या यूपी में पंचायत चुनाव टलेंगे? ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। ओबीसी आयोग के गठन और आरक्षण रिपोर्ट में देरी के चलते चुनाव समय पर होना मुश्किल माना जा रहा है। मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है और सरकार कोर्ट के आदेश के बाद ही फैसला लेगी। जानिए पूरी अपडेट इस वीडियो में। . || Maharajganj News|| Up Panchayat Chunav || aapan maharajganj || Panchayat elections 2026 . #UPPanchayatChunav #PanchayatElection2025 #UttarPradeshNews #OBCAayog
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। ओबीसी आयोग के गठन और आरक्षण रिपोर्ट में देरी के चलते चुनाव समय पर होना मुश्किल माना जा रहा है। मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है और सरकार कोर्ट के आदेश के बाद ही फैसला लेगी। जानिए पूरी अपडेट इस वीडियो में। . || Maharajganj News|| Up Panchayat Chunav || aapan maharajganj || Panchayat elections 2026 . #UPPanchayatChunav #PanchayatElection2025 #UttarPradeshNews #OBCAayog1
- बंगाल चुनाव से पहले डीएम–डीआईजी–एसपी ने बॉर्डर किया हाई अलर्ट1
- भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 लाख के 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार महराजगंज।10 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर कार संख्या यूपी 53 एफएन 8304 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। *गिरफ्तार तस्कर:* पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष) निवासी जुगौली, थाना सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। पुलिस टीम की कार्रवाई में 1900 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन,1900 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन ,1900 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड कुल मिलाकर 5700 एम्पुल इंजेक्शन तथा 2 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड, 9,000 रुपये नकद, एक कार बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पिछले करीब 6 महीनों से इन इंजेक्शनों की तस्करी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। ये दवाएं चिकित्सीय उपयोग की हैं, लेकिन अवैध रूप से नशे के लिए “कॉकटेल दवा” के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे आपूर्ति तंत्र की जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जनपद महराजगंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- पत्रकारों के हित में योगी सरकार का बड़ा ऐलान? यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा,पहचान के लिए मिलेगा आई-कार्ड!1
- #महराजगंज: 10 लाख के नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रुपये का इनाम, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी अहम जानकारी- Public maharajganj #news #BREAKING #Maharajganj #NewsUpdate #goodjob #Maharajganj_News #nepalborder #IndoNepal #everyone #UPNews #followers1
- जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान महराजगंज जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल कार्यक्रम को नियमित एवं व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाना है। जिलाधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। इस दौरान अधिकारी उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई अद्यतन कार्यवाही की जानकारी साझा करते हैं। जिलाधिकारी मौके पर ही मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके। इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के जनता दर्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के जनता दर्शन की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। यह समन्वित मॉनिटरिंग प्रणाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को और अधिक सुदृढ़ कर रही है। साथ ही, इससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन को पूर्ण गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करें तथा प्रत्येक प्राप्त प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यह पहल प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने और आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामचंद्रही से वीडियो साहब की छावनी से भसीअहवां चंपा देवी फार्मेसी कालेज होते हुए ग्राम सभा करमहियां नहर तक को जाने वाली करीब 2125 मीटर लम्बी कच्ची सड़क अब पक्की बन रही है। सालों से जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों तथा आने-जाने वाले राहगीरों को बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वित्त राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम: भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सीपाही जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर दो प्रतिनिधि महेश भारती एंव भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता एवं ग्रामीण देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू मौर्या ने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से बार-बार आग्रह किया और लिखित एप्लिकेशन दी थी। माननीय मंत्री जी ने इसे संज्ञान में लेते हुए पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। अब उनके आशीर्वाद से पक्की सड़क मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। गांव में खुशी का माहौल: पक्की सड़क मार्ग बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को मंडी तथा ब्लाक व तहसील तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इनकी रही अहम भूमिका: उक्त कार्य को शुरू कराने में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश भारती, देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू,अंगद भारती, संतोष गौड़, बबलू मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, संदीप निषाद, राजू, गजेन्द्र, अशोक आदि ने अहम भूमिका निभाई।2
- महराजगंज में स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर अब लगाम कस दी गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में स्कूल शुल्क, ड्रेस, किताबों और पारदर्शिता को लेकर सख्त नियम लागू किए गए। अब हर विद्यालय को 5 साल का पूरा फीस स्ट्रक्चर, ड्रेस और किताबों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। CPI + 5% से अधिक फीस बढ़ाने पर कार्रवाई तय है। इस कदम से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || School News || Aapan Maharajganj || DM Maharajganj . #Maharajganj #SchoolFees #DMOrder #EducationReform #ParentsRelief1