Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई में गुरुवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
हरदोई में गुरुवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.09.2026 को आवेदक राजन पुत्र सुंदर ( संविदाकर्मी नगरपालिका हरदोई) द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि आज सुबह बावन रोड पर सफाई करने गये थे तो उस समय उनके साथ 04 लोगों द्वारा मारपीट की गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा आवेदक का चिकित्सय परीक्षण कराया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट-*1
- दहेज के लिए प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत हत्या कर शव गायब करने का आरोप पांच लाख नकद और चार पहिया वाहन की मांग का आरोप, नवजात बेटे के सिर से उठा मां का साया . हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दहेज उत्पीड़न के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका प्रियंका के पिता हरीलाल, निवासी शिवपुरी, उन्नाव ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर बेटी से मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। . पिता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर प्रियंका को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और कई बार घर से भी निकाल दिया गया। उन्होंने पति मुकेश, सास माया देवी समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। . हत्या कर शव गायब करने का आरोप मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रियंका की हत्या कर शव गायब करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया और पुलिस से नोकझोंक की स्थिति भी बनी। . पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का करीब एक माह का नवजात पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया।1
- कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल की इलाज के दौरान मौत; महिला समेत दो गिरफ्तार #हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 सितंबर 2026 को बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। हरपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो अभियुक्तों—रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।1
- *हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल* *पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग *हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल* *पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग* *रिपोर्ट -: सुधीर शुक्ला* हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के पापड़ पुरवा गांव में हरे-भरे और पुराने फलदार पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार, 8 सितंबर को गांव में खड़े जामुन और महुआ के पुराने पेड़ों को आरा चलाकर धराशायी कर दिया गया। पेड़ों की कटाई की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन पेड़ों को काटा गया, वे हरे और फलदार थे। उनका कहना है कि पेड़ काटने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में समय-समय पर पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से पेड़ काटने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। जामुन और महुआ के पुराने पेड़ ग्रामीण पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में खुलेआम पेड़ों की कटाई ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर जांच कर यह पता लगाया जाए कि पेड़ों की कटाई किसके आदेश या अनुमति से हुई और काटे गए पेड़ों के संबंध में विभागीय अभिलेखों में क्या दर्ज है। अब सवाल यह है कि पापड़ पुरवा में काटे गए पेड़ों की अनुमति किसने दी? यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? साथ ही, कटे पेड़ों की संख्या और प्रजाति का विभागीय सत्यापन कब होगा? ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मौके की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट एंकर – हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्लग – बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट एंकर – हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीओ – जिलाधिकारी ने किसानों की फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन कराकर शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। वहीं राहत शिविरों में आमजन और पशुओं को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैनात चिकित्सकों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रभावित लोगों के बीच राशन किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बाइट – अनुनय झा, जिलाधिकारी हरदोई2
- हरदोई में गुरुवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।4
- हरदोई में गंगा रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से श्री मऊ से कन्नौज जाने वाला मार्ग पूरी तरह ठप हो चुका है उत्तर प्रदेश हरदोई जिला ब्लाक साण्डी श्रीमऊ मार्ग से कन्नौज जाने वाला पूरी तरह से ठप हो गया है बाढ़ का पानी सड़क पर होने के कारण यातायात वाहन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वहां स्टीमर बैठकर नदी पार कर रहे हैं1
- हरदोई में गंगा रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से श्रीमऊ से कन्नौज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जल मग्न हो चुका है जिससे यातायात वाहनो को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है उत्तर प्रदेश हरदोई जिला विकासखंड साण्डी मैं गंगाराम गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से किसानो की फैसले डूब चुकी हैं जिससे किसान चिंतित हो चुके हैं और बोले आप हमें मदद की जरूरत है समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह गोलू बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे और किसानों से की बातचीत1