कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल की इलाज के दौरान मौत; महिला समेत दो गिरफ्तार #हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 सितंबर 2026 को बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। हरपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो अभियुक्तों—रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल की इलाज के दौरान मौत; महिला समेत दो गिरफ्तार #हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 सितंबर 2026 को बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। हरपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो अभियुक्तों—रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
- मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई मिलना के पता हर सोमवार से शनिवार RN क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर अल्कापुरी कालोनी लखनऊ3
- प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में जर्जर बाउंड्री और कीचड़ से परेशानी, शिक्षकों के समय से न पहुंचने का आरोप प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में जर्जर बाउंड्री और कीचड़ से परेशानी, शिक्षकों के समय से न पहुंचने का आरोप /हरियावां (हरदोई)। कुरसेली ग्राम सभा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की बाउंड्री लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में है, जिसके चलते विद्यालय परिसर में जानवर बांधे जाने की स्थिति बनी हुई है। बारिश अथवा जलभराव के कारण परिसर में कीचड़ होने से बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विद्यालय में अध्यापकों के समय से पहुंचने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है और शिक्षक निर्धारित समय के बाद विद्यालय पहुंचते हैं। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जब किसी अधिकारी के विद्यालय में जांच के लिए आने की सूचना होती है तो कथित तौर पर बच्चों को पहले ही डराया-धमकाया जाता है, जिससे बच्चे अधिकारियों के सामने विद्यालय की वास्तविक स्थिति खुलकर नहीं बता पाते। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, विद्यालय में छात्र संख्या कम होने के कारण मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भोजन विद्यालय में तैयार होने के बजाय घर से बनाकर लाया जाता है। इस संबंध में भी ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उनका आरोप है कि बाउंड्री की बदहाल स्थिति, विद्यालय परिसर में जानवरों का बंधना, गंदगी और शिक्षकों के समय से न पहुंचने जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनिल कुमार झा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) हरदोई प्रभात मिश्रा से विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की वास्तविक स्थिति की जांच कर बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, *ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई* गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय निवासी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर इंटरलॉकिंग ईंट लादकर गए थे शाहजहांपुर,, वापस आने के दौरान सवायजपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मार दी जोरदार टक्कर,, हादसे में ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत- वहीं चालक पवन गंभीर रूप से हुआ घायल,, घायल पवन का हरदोई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज- वहीं मृतक मजदूरों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।3
- किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी1
- खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सुखेता नदी पर बना पुल करीब चार फीट पानी में डूबने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गांव की गलियों और घरों के दरवाजों तक बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी। करीब तीन दर्जन से अधिक घरों के आसपास पानी पहुंचने से लोग और मवेशी प्रभावित हैं। समाचार पत्रो में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। शाहाबाद तहसीलदार कुलवंत सिंह टीम के साथ शर्मा गांव पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जलस्तर बढ़ने पर नाव की व्यवस्था और जरूरत पड़ने पर सरकारी विद्यालय खुलवाने की बात कही गई। बाढ़ प्रभावित आसपास के गांवों में भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। निरीक्षण के दौरान कानूनगो, लेखपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई। अब देखना होगा कि बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन राहत और बचाव कार्य कितनी तेजी से करता है।2
- हरदोई की दो तहसीलों सवायजपुर व विलग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया निरीक्षण। हरदोई की दो तहसीलों सवायजपुर तथा बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे हरदोई के कुछ गांव प्रभावित हैं, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया वहीं बाढ़ राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं की जांच पड़ताल कर आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही किसाने की फसलों, घरों आदि की क्षति का आकलन कर तत्काल शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए, वहीं राहत शिविर में आमजन और पशुओं को चिकित्सीय सहायता देने हेतु उपस्थित चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी हांसिल की, जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर प्रभावित आमजन को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।4
- जनपद हरदोई समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं, हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा के मंगली पुरवा फाटक नियर मोहल्ला वैष्णो नगर व प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्ला वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्या का समाधान करने व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया हरदोई शहर का मोहल्ला वैष्णो नगर एवं प्रेम नगर के मोहल्ला वासियों को भीषण जल भराव कीचड़ गंदगी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मोहल्लो मे जनपद हरदोई समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं, हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा के मंगली पुरवा फाटक नियर मोहल्ला वैष्णो नगर व प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्ला वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्या का समाधान करने व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया हरदोई शहर का मोहल्ला वैष्णो नगर एवं प्रेम नगर के मोहल्ला वासियों को भीषण जल भराव कीचड़ गंदगी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मोहल्लो मे 07 से 08 गली हैं जहां पर 3 से 4 फीट गहरा जल भराव रहता है 2 महीने से ज्यादा होने जा रहा है लेकिन यहां के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है जबकि हरदोई सदर विधायक के आवास से इन मोहल्लो की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है और हरदोई नगर पालिका से जुड़े हुए मोहल्ले हैं कई गलियां नगर पालिका में आती है। रामज्ञान गुप्ता ने बताया सभी मोहल्ला वासियों को पानी कीचड़ से ही निकालना पड़ता है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे इमरजेंसी में एंबुलेंस को पहुंचना बहुत मुश्किल है मोहल्ला वासी पलायन करने के लिए मजबूर है कुछ लोगों को तो मोहल्ले को छोड़कर बाहर पलायन करके किराए के मकान में रहना पड़ रहा है ताकि वह अपने बच्चों को पढ़ा सकें भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है कहीं कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है भाजपा की तानाशाह सरकार से छात्र,नौजवान, किसान,व्यापारी परेशान है। रामज्ञान गुप्ता ने मोहल्ला वासियो को आश्वासन दिया कि सड़क व नाली की परेशानियों के विषय में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है धरातल पर जीरो है। उन्होंने मोहल्ला वासियों से समाजवादी पार्टी की सरकार और श्री अखिलेशक्ष यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा महंगाई चरम पर है महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है विधानसभा 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर की रास्ता दिखाएंगी भाजपा जाएगी तभी खुशहाली आएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, रणधीर बहादुर, विकास शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ो मोहल्ला वासी मौजूद रहे।4
- मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती मरीज की नाक में खून आने पर परिजनों का हंगामा कन्नौज। जिले के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि, मरीज का उपचार डाक्टरों की जगह वार्ड बॉय द्वारा किए जाने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद मरीज को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जिले के कुंअरपुर काशीदीन निवासी प्रभाकर सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन प्रभाकर को गुरुवार की सायं उपचार हेतु लेकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां प्रभाकर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जब मरीज को देखा तो उपचार हेतु ऑपरेशन थियेटर भिजवाया। मरीज के साथ मौजूद परिजनों के मुताबिक जब ओ.टी में प्रभाकर का इलाज शुरू किया गया और उनकी नाक में नली डाली गई तो नाक से खून आने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने जब मरीज की हालत बिगड़ते हुए देखी तो शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। यहां से परिजन और उनके साथ मौजूद अन्य लोग मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी जा पहुंचे। यहां मौजूद लोगों के साथ परिजनों ने मरीज के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि, मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार और नाक में नली वार्ड बॉय द्वारा डाली गई। जबकि मौके पर किसी भी चिकित्सक की मौजूदगी नहीं रही। मेडिकल कॉलेज में हंगामें की सूचना पर कॉलेज के सुरक्षा कर्मी और अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान परिजन प्रभाकर को लेकर निजी चिकित्सालय में उपचार कराने को लेकर रवाना हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला हंगामा कॉलेज स्टॉफ द्वारा शांत किया जा सका जिसके बाद स्थित सामान्य हो सकी। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस दिलीप सिंह ने बताया कि, मामले के बारे में जानकारी की जा रही है, अगर मामला किसी भी प्रकार की लापरवाही का है तो दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं कॉलेज के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह का कहना था कि, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, फिर भी मामले की जानकारी की जा रही है। अगर किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही बरती गई है तो दोषी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।1
- हरदोई के हरपालपुर में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। #Hardoi #CrimeNews #SadanTak1