logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई मिलना के पता हर सोमवार से शनिवार RN क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर अल्कापुरी कालोनी लखनऊ

15 hrs ago
user_भारत न्यूज
भारत न्यूज
Citizen Reporter बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई मिलना के पता हर सोमवार से शनिवार RN क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर अल्कापुरी कालोनी लखनऊ

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नारी सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव का पाठ पढ़ाने स्कूल पहुंची पुलिस, सैकड़ों छात्राओं को किया जागरूक कन्नौज संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की टीम लवकुश शिक्षा एवं जनकल्याण इंटर कॉलेज, ठठिया पहुंची। यहां छात्राओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा, महिला सम्मान, एंटी रोमियो अभियान और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और थाना प्रभारी ठठिया संजीव कुमार ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़, हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं बिना डरे तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑपरेशन कवच सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर भी सतर्क किया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा, सुरती, खुशबू चौधरी, स्वाति और आंशवि ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की परेशानी को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को बताने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर कुशवाहा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम में अध्यापक रामचन्द्र कुशवाहा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
    1
    नारी सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव का पाठ पढ़ाने स्कूल पहुंची पुलिस, सैकड़ों छात्राओं को किया जागरूक
कन्नौज संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की टीम लवकुश शिक्षा एवं जनकल्याण इंटर कॉलेज, ठठिया पहुंची। यहां छात्राओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा, महिला सम्मान, एंटी रोमियो अभियान और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और थाना प्रभारी ठठिया संजीव कुमार ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़, हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं बिना डरे तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑपरेशन कवच सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर भी सतर्क किया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
इसके अलावा छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा, सुरती, खुशबू चौधरी, स्वाति और आंशवि ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की परेशानी को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को बताने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर कुशवाहा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम में अध्यापक रामचन्द्र कुशवाहा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.09.2026 को आवेदक राजन पुत्र सुंदर ( संविदाकर्मी नगरपालिका हरदोई) द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि आज सुबह बावन रोड पर सफाई करने गये थे तो उस समय उनके साथ 04 लोगों द्वारा मारपीट की गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा आवेदक का चिकित्सय परीक्षण कराया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    *अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.09.2026 को आवेदक राजन पुत्र सुंदर ( संविदाकर्मी नगरपालिका हरदोई)  द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि आज सुबह बावन रोड पर सफाई करने गये थे तो उस समय उनके साथ 04 लोगों द्वारा मारपीट की गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा आवेदक का चिकित्सय परीक्षण कराया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • दहेज के लिए प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत हत्या कर शव गायब करने का आरोप पांच लाख नकद और चार पहिया वाहन की मांग का आरोप, नवजात बेटे के सिर से उठा मां का साया . हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दहेज उत्पीड़न के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका प्रियंका के पिता हरीलाल, निवासी शिवपुरी, उन्नाव ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर बेटी से मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। . पिता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर प्रियंका को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और कई बार घर से भी निकाल दिया गया। उन्होंने पति मुकेश, सास माया देवी समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। . हत्या कर शव गायब करने का आरोप मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रियंका की हत्या कर शव गायब करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया और पुलिस से नोकझोंक की स्थिति भी बनी। . पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का करीब एक माह का नवजात पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया।
    1
    दहेज के लिए प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत हत्या कर शव गायब करने का आरोप
पांच लाख नकद और चार पहिया वाहन की मांग का आरोप, नवजात बेटे के सिर से उठा मां का साया
.
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दहेज उत्पीड़न के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका प्रियंका के पिता हरीलाल, निवासी शिवपुरी, उन्नाव ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर बेटी से मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।
.
पिता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर प्रियंका को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और कई बार घर से भी निकाल दिया गया। उन्होंने पति मुकेश, सास माया देवी समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
.
हत्या कर शव गायब करने का आरोप मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रियंका की हत्या कर शव गायब करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया और पुलिस से नोकझोंक की स्थिति भी बनी।
.
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका का करीब एक माह का नवजात पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल की इलाज के दौरान मौत; महिला समेत दो गिरफ्तार #​हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की इलाज के दौरान मौत हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 सितंबर 2026 को बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। ​मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। ​हरपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो अभियुक्तों—रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    1
    कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल की इलाज के दौरान मौत; महिला समेत दो गिरफ्तार

#​हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 सितंबर 2026 को बेहटा रम्पुरा गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
​मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में चार लोगों सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।
​हरपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो अभियुक्तों—रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल* *पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग *हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल* *पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग* *रिपोर्ट -: सुधीर शुक्ला* हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के पापड़ पुरवा गांव में हरे-भरे और पुराने फलदार पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार, 8 सितंबर को गांव में खड़े जामुन और महुआ के पुराने पेड़ों को आरा चलाकर धराशायी कर दिया गया। पेड़ों की कटाई की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन पेड़ों को काटा गया, वे हरे और फलदार थे। उनका कहना है कि पेड़ काटने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में समय-समय पर पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से पेड़ काटने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। जामुन और महुआ के पुराने पेड़ ग्रामीण पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में खुलेआम पेड़ों की कटाई ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर जांच कर यह पता लगाया जाए कि पेड़ों की कटाई किसके आदेश या अनुमति से हुई और काटे गए पेड़ों के संबंध में विभागीय अभिलेखों में क्या दर्ज है। अब सवाल यह है कि पापड़ पुरवा में काटे गए पेड़ों की अनुमति किसने दी? यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? साथ ही, कटे पेड़ों की संख्या और प्रजाति का विभागीय सत्यापन कब होगा? ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मौके की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
    1
    *हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल*
*पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
*हरे पेड़ों पर चला आरा, जामुन-महुआ की कटाई से उठे सवाल*
*पापड़ पुरवा गांव में पुराने फलदार पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग*
*रिपोर्ट -: सुधीर शुक्ला*
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के पापड़ पुरवा गांव में हरे-भरे और पुराने फलदार पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार, 8 सितंबर को गांव में खड़े जामुन और महुआ के पुराने पेड़ों को आरा चलाकर धराशायी कर दिया गया। पेड़ों की कटाई की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिन पेड़ों को काटा गया, वे हरे और फलदार थे। उनका कहना है कि पेड़ काटने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में समय-समय पर पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से पेड़ काटने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।
जामुन और महुआ के पुराने पेड़ ग्रामीण पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में खुलेआम पेड़ों की कटाई ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर जांच कर यह पता लगाया जाए कि पेड़ों की कटाई किसके आदेश या अनुमति से हुई और काटे गए पेड़ों के संबंध में विभागीय अभिलेखों में क्या दर्ज है।
अब सवाल यह है कि पापड़ पुरवा में काटे गए पेड़ों की अनुमति किसने दी? यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? साथ ही, कटे पेड़ों की संख्या और प्रजाति का विभागीय सत्यापन कब होगा?
ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मौके की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
    user_सुधीर शुक्ला
    सुधीर शुक्ला
    RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट एंकर – हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्लग – बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट एंकर – हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीओ – जिलाधिकारी ने किसानों की फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन कराकर शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। वहीं राहत शिविरों में आमजन और पशुओं को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैनात चिकित्सकों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रभावित लोगों के बीच राशन किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बाइट – अनुनय झा, जिलाधिकारी हरदोई
    2
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट
एंकर –
हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्लग – बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अलर्ट
एंकर –
हरदोई की सवायजपुर और बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं की जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीओ –
जिलाधिकारी ने किसानों की फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन कराकर शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
वहीं राहत शिविरों में आमजन और पशुओं को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैनात चिकित्सकों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रभावित लोगों के बीच राशन किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बाइट – अनुनय झा, जिलाधिकारी हरदोई
    user_रजनीश शर्मा हरदोई
    रजनीश शर्मा हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई में गुरुवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
    4
    हरदोई में गुरुवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन

सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी 9415339879 🌺🌺🌺🌺🌺🌺 संपादक श्यामसुन्दर निषाद 9369214042
    1
    🌹🌹🌹🌹🌹🌹
यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी 
9415339879
🌺🌺🌺🌺🌺🌺
संपादक श्यामसुन्दर निषाद 
9369214042
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस द्वारा डीजे के पैसे ना देने पर डीजे वाला हुआ परेशान। डीजे के पैसे ना देने पर और डीजे बजवाने के बाद पुलिस वालों ने डीजे वाले के साथ गलत किया, मामला चौबेपुर का बताया जा रहा है वहां पुलिस ने किसी निजी कार्यक्रम में डीजे बुलाकर बजवाया और डीजे के पैसे देने से मना कर दिया।
    1
    पुलिस द्वारा डीजे के पैसे ना देने पर डीजे वाला हुआ परेशान।
डीजे के पैसे ना देने पर और डीजे बजवाने के बाद पुलिस वालों ने डीजे वाले के साथ गलत किया,
मामला चौबेपुर का बताया जा रहा है वहां पुलिस ने किसी निजी कार्यक्रम में डीजे बुलाकर बजवाया और डीजे के पैसे देने से मना कर दिया।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.