Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई के हरपालपुर में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। #Hardoi #CrimeNews #SadanTak
सदन तक
हरदोई के हरपालपुर में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। #Hardoi #CrimeNews #SadanTak
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई में गंगा रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से श्री मऊ से कन्नौज जाने वाला मार्ग पूरी तरह ठप हो चुका है उत्तर प्रदेश हरदोई जिला ब्लाक साण्डी श्रीमऊ मार्ग से कन्नौज जाने वाला पूरी तरह से ठप हो गया है बाढ़ का पानी सड़क पर होने के कारण यातायात वाहन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वहां स्टीमर बैठकर नदी पार कर रहे हैं1
- मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल राम श्री क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर लाला बाजार मल्लावां हरदोई मिलना के पता हर सोमवार से शनिवार RN क्लीनिक एंड पंचकर्म सेंटर अल्कापुरी कालोनी लखनऊ3
- प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में जर्जर बाउंड्री और कीचड़ से परेशानी, शिक्षकों के समय से न पहुंचने का आरोप प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में जर्जर बाउंड्री और कीचड़ से परेशानी, शिक्षकों के समय से न पहुंचने का आरोप /हरियावां (हरदोई)। कुरसेली ग्राम सभा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लौधौरा में विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की बाउंड्री लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में है, जिसके चलते विद्यालय परिसर में जानवर बांधे जाने की स्थिति बनी हुई है। बारिश अथवा जलभराव के कारण परिसर में कीचड़ होने से बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विद्यालय में अध्यापकों के समय से पहुंचने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है और शिक्षक निर्धारित समय के बाद विद्यालय पहुंचते हैं। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जब किसी अधिकारी के विद्यालय में जांच के लिए आने की सूचना होती है तो कथित तौर पर बच्चों को पहले ही डराया-धमकाया जाता है, जिससे बच्चे अधिकारियों के सामने विद्यालय की वास्तविक स्थिति खुलकर नहीं बता पाते। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, विद्यालय में छात्र संख्या कम होने के कारण मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भोजन विद्यालय में तैयार होने के बजाय घर से बनाकर लाया जाता है। इस संबंध में भी ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उनका आरोप है कि बाउंड्री की बदहाल स्थिति, विद्यालय परिसर में जानवरों का बंधना, गंदगी और शिक्षकों के समय से न पहुंचने जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनिल कुमार झा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) हरदोई प्रभात मिश्रा से विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की वास्तविक स्थिति की जांच कर बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती मरीज की नाक में खून आने पर परिजनों का हंगामा कन्नौज। जिले के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि, मरीज का उपचार डाक्टरों की जगह वार्ड बॉय द्वारा किए जाने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद मरीज को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जिले के कुंअरपुर काशीदीन निवासी प्रभाकर सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन प्रभाकर को गुरुवार की सायं उपचार हेतु लेकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां प्रभाकर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जब मरीज को देखा तो उपचार हेतु ऑपरेशन थियेटर भिजवाया। मरीज के साथ मौजूद परिजनों के मुताबिक जब ओ.टी में प्रभाकर का इलाज शुरू किया गया और उनकी नाक में नली डाली गई तो नाक से खून आने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने जब मरीज की हालत बिगड़ते हुए देखी तो शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। यहां से परिजन और उनके साथ मौजूद अन्य लोग मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी जा पहुंचे। यहां मौजूद लोगों के साथ परिजनों ने मरीज के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि, मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार और नाक में नली वार्ड बॉय द्वारा डाली गई। जबकि मौके पर किसी भी चिकित्सक की मौजूदगी नहीं रही। मेडिकल कॉलेज में हंगामें की सूचना पर कॉलेज के सुरक्षा कर्मी और अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान परिजन प्रभाकर को लेकर निजी चिकित्सालय में उपचार कराने को लेकर रवाना हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला हंगामा कॉलेज स्टॉफ द्वारा शांत किया जा सका जिसके बाद स्थित सामान्य हो सकी। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस दिलीप सिंह ने बताया कि, मामले के बारे में जानकारी की जा रही है, अगर मामला किसी भी प्रकार की लापरवाही का है तो दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं कॉलेज के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह का कहना था कि, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, फिर भी मामले की जानकारी की जा रही है। अगर किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही बरती गई है तो दोषी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।1
- मेरा युवा भारत केंद्र, कन्नौज में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित मेरा युवा भारत केंद्र, कन्नौज में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा संचालित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के संबंध में आज मेरा युवा भारत केंद्र, कन्नौज के कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा जनपद में चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का उद्देश्य देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अपने विचार एवं प्रतिभा को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का प्रथम चरण विकसित भारत क्विज है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर आयोजित किया जा रहा है। क्विज में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में प्रतिभाग करना है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज की चयन प्रक्रिया क्विज से प्रारंभ होकर निबंध, जिला चैम्पियनशिप, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। जिला स्तर पर चयनित युवाओं को आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है, जहां चयनित युवा विकसित भारत से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कन्नौज जनपद में अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही उन्हें विकसित भारत क्विज में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपने मित्रों एवं आसपास के अन्य युवाओं को भी इस कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही इसे साकार किया जा सकता है। युवाओं की सोच, ऊर्जा और नवाचार को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। मेरा युवा भारत, कन्नौज द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनें और विकसित भारत @2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।2
- इटावा: बच्चों को घर पर छोड़कर महिला लापता, नकदी-जेवर गायब होने का आरोप 🚨 इटावा: बच्चों को घर पर छोड़कर महिला लापता, नकदी-जेवर गायब होने का आरोप जनपद इटावा, तहसील ताखा के ग्राम पटियायत से महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पति के अनुसार, सोनी देवी 24 अगस्त 2026 को बच्चों को घर पर छोड़कर अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश के बावजूद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। पति ने आरोप लगाया है कि महिला के जाने के बाद घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। किसी व्यक्ति के साथ जाने की आशंका भी जताई गई है। पति ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर महिला की जल्द तलाश कराने और मामले की जांच की मांग की है। ⚠️ नोट: नकदी-जेवर ले जाने और किसी व्यक्ति के साथ जाने की बात प्रार्थी के आरोप/आशंका पर आधारित है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। 📍 ग्राम पटियायत, तहसील ताखा, जनपद इटावा #DDTodayNews #इटावा #Etawah #ताखा #पटियायत #महिलालापता #MissingWoman #लापता #पुलिस #उत्तरप्रदेश #UPNews #EtawahNews #BreakingNews #LatestNews #DDTN1
- हरदोई में गंगा रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से श्रीमऊ से कन्नौज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जल मग्न हो चुका है जिससे यातायात वाहनो को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है उत्तर प्रदेश हरदोई जिला विकासखंड साण्डी मैं गंगाराम गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से किसानो की फैसले डूब चुकी हैं जिससे किसान चिंतित हो चुके हैं और बोले आप हमें मदद की जरूरत है समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह गोलू बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे और किसानों से की बातचीत1
- हरदोई के हरपालपुर में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। #Hardoi #CrimeNews #SadanTak1