बस्ती: पार्क सौंदर्यीकरण का ढकोसला या जनता की सेहत से खिलवाड़? बैरिहवा-आवास विकास में सिल्ट डंपिंग पर उठे गंभीर सवाल अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती नगर पालिका परिषद के विकास के दावे किस तरह खोखले और जनविरोधी साबित हो रहे हैं, इसकी बानगी शहर के बैरिहवा-आवास विकास क्षेत्र में साफ देखी जा सकती है। 'पार्क सौंदर्यीकरण' के नाम पर नागरिकों को राहत देने का ढोंग रचने वाली पालिका ने अब जनता होटल के पास खुलेआम नालियों की सड़ी हुई सिल्ट (कीचड़) डंप करनी शुरू कर दी है। एक ओर जहां शासन और प्रशासन स्वच्छता और स्वस्थ परिवेश के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे रिहायशी इलाकों के पास सड़ांध मारती सिल्ट के बड़े-बड़े ढेर लगाना घोर लापरवाही और प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जनता होटल के पास का यह क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त और बसावट वाला है। यहां फेंकी जा रही सिल्ट से उठने वाली भयंकर दुर्गंध, पनपते कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप आसपास के निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए अभिशाप बन गया है। खुले में सड़ता यह कचरा क्षेत्र में किसी भी वक्त गंभीर बीमारी फैलने का खुला निमंत्रण दे रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या नगर पालिका के पास सिल्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की कोई नीति या व्यवस्था नहीं बची है? क्या 'सौंदर्यीकरण' का मतलब किसी सार्वजनिक स्थल या प्रस्तावित पार्क की ज़मीन को कचराघर में तब्दील करना है? जिम्मेदार अधिकारियों की इस मनमानी से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है, लेकिन पालिका प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। कागजों में विकास के झूठे आंकड़े चमकाए जा रहे हैं और धरातल पर शहर को कूड़ेदान बनाया जा रहा है। ठेकेदारों और भ्रष्ट तंत्र की इस मिलीभगत का खामियाजा आम जनता भुगतने को विवश है। यह स्थिति अब सहनशीलता की सीमा पार कर चुकी है। जिला प्रशासन और जिलाधिकारी को इस गंभीर मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बैरिहवा-आवास विकास क्षेत्र से इस सिल्ट को हटवाना चाहिए। साथ ही, पार्क सौंदर्यीकरण की आड़ में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महकमा जनता के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके।

- बस्ती: पार्क सौंदर्यीकरण का ढकोसला या जनता की सेहत से खिलवाड़? बैरिहवा-आवास विकास में सिल्ट डंपिंग पर उठे गंभीर सवाल अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती नगर पालिका परिषद के विकास के दावे किस तरह खोखले और जनविरोधी साबित हो रहे हैं, इसकी बानगी शहर के बैरिहवा-आवास विकास क्षेत्र में साफ देखी जा सकती है। 'पार्क सौंदर्यीकरण' के नाम पर नागरिकों को राहत देने का ढोंग रचने वाली पालिका ने अब जनता होटल के पास खुलेआम नालियों की सड़ी हुई सिल्ट (कीचड़) डंप करनी शुरू कर दी है। एक ओर जहां शासन और प्रशासन स्वच्छता और स्वस्थ परिवेश के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे रिहायशी इलाकों के पास सड़ांध मारती सिल्ट के बड़े-बड़े ढेर लगाना घोर लापरवाही और प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जनता होटल के पास का यह क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त और बसावट वाला है। यहां फेंकी जा रही सिल्ट से उठने वाली भयंकर दुर्गंध, पनपते कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप आसपास के निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए अभिशाप बन गया है। खुले में सड़ता यह कचरा क्षेत्र में किसी भी वक्त गंभीर बीमारी फैलने का खुला निमंत्रण दे रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या नगर पालिका के पास सिल्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की कोई नीति या व्यवस्था नहीं बची है? क्या 'सौंदर्यीकरण' का मतलब किसी सार्वजनिक स्थल या प्रस्तावित पार्क की ज़मीन को कचराघर में तब्दील करना है? जिम्मेदार अधिकारियों की इस मनमानी से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है, लेकिन पालिका प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। कागजों में विकास के झूठे आंकड़े चमकाए जा रहे हैं और धरातल पर शहर को कूड़ेदान बनाया जा रहा है। ठेकेदारों और भ्रष्ट तंत्र की इस मिलीभगत का खामियाजा आम जनता भुगतने को विवश है। यह स्थिति अब सहनशीलता की सीमा पार कर चुकी है। जिला प्रशासन और जिलाधिकारी को इस गंभीर मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बैरिहवा-आवास विकास क्षेत्र से इस सिल्ट को हटवाना चाहिए। साथ ही, पार्क सौंदर्यीकरण की आड़ में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महकमा जनता के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके।1
- *मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार—23 किलो घंटा-घंटियां बरामद *कोहले सम्मय माता मन्दिर चोरी का, हर्रैया पुलिस ने किया पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार* *दानपात्र पीतल के लोटे सहित 23 किलो घंटा घंटिया और रूपया भी हुआ बरामद* *चोरी के सामान बांटने के लिए पंहुचे थे आरोपी पुलिस को देखकर भागे,पुलिस दौड़ाकर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार एक पुलिस को चकमा देकर फरार* बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के कोहले सम्मय माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो दानपात्र, पीतल के तीन बड़े व दो छोटे लोटे, एक बड़ा घंटा, आठ मध्यम आकार के घंटे तथा 22 छोटी घंटियां बरामद की हैं। बरामद घंटा-घंटियों का कुल वजन करीब 23 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा दानपेटी से चोरी किए गए 1,342 रुपये और 1,000 रुपये नकद, कुल 2,342 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार कोहले.सम्मय माता मंदिर में चोरी के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 253/2026, धारा 305(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 10 सितंबर की रात मुखबिर खास से सटीक मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना खास के उत्तर तरफ निर्माणाधीन मकान के पश्चिम दिशा में स्थित गड्ढे के पास दबिश दी। वहां तीन संदिग्ध पुलिस बल को देखकर चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों की गिरफ्तारी रात करीब 11:45 बजे की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा पुत्र काली प्रसाद शर्मा, निवासी एकडंगी, थाना हर्रैया तथा सुभाष गिरी पुत्र रामदेव, निवासी थाना खास (गोसाईं पुरवा), थाना हर्रैया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में दो मुकदमों में आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो सितंबर को कोहले सम्मय माता मंदिर से दानपात्र और कुछ तांबे के लोटे चोरी कर गांव एकडंगी स्थित पंचायत भवन के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। इसके बाद 10 सितंबर को चोरी के सामान का आपस में बंटवारा करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में दोनों पकड़े गए, जबकि उनका कथित मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि मंदिरों से चोरी किए गए कुछ लोटे राहगीरों और हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों को बेच दिए गए थे। पुलिस के अनुसार करीब 20 लोटे बेचने की बात आरोपियों ने बताई है। बरामद घंटों के संबंध में आरोपियों ने बताया कि दो घंटे कोहलेसमय माता मंदिर से, एक घंटा थानेश्वर मंदिर से तथा शेष घंटियां कथित रूप से अलग-अलग मंदिरों से चोरी कर लाई गई थीं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। फरार आरोपी की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया वहां से रेफर ट्रामा सेंटर कर दिया गया चिकित्सक ने बताया उसकी मृत्यु हो गई ब्रेकिंग अयोध्या। बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।3
- डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम। अयोध्या। बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने1
- जंगली हाथी के गले में फंसा टायर बचाव आपरेशन चलकर बाहर निकाला गया। असम के गोलाघाट जंगल में एक जंगली हाथी के गले में फंसे ट्रैक्टर के बड़े टायर को कई घंटे के बचाव ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को सुरक्षित करते हुए शाम के समय ट्रैंक्विलाइज कर सावधानी से हाथी के गले से बाहर निकाला गया, अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई.वन कर्मियों के अनुसार जंगल में पड़े टैक्टर के टायर को जंगली हाथी द्वारा असावधानी से सूंड से उठाया और वह सीधे उसके गले में फंस गया जिसके चलते जंगली हाथी काफी परेशान दिख रहा था।1
- नई दिल्ली भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता कर रहे हैं अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान है इनका सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,, नई दिल्ली भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता कर रहे हैं अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान है इनका सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,,1
- शाम होते ही मुख्य चौक बना जाम का गढ़, घंटाघर से रिकाबगंज तक वाहनों की लंबी कतारें अयोध्या में शाम के समय मुख्य चौक पर भीषण जाम आम बात हो गई है। चौक से घंटाघर और रिकाबगंज तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जाम की मुख्य वजह चौक-घंटाघर रोड पर अवैध रूप से लगे ठेले और अतिक्रमण हैं। शाम को बाजार में भीड़ बढ़ते ही हालात और बेकाबू हो जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल: इतने व्यस्त इलाके में जाम के दौरान चौकी पुलिस प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके से नदारद रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है, जिससे आम जनता रोजाना परेशान है।2
- अयोध्या,बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अयोध्या,बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने.1