logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड में बंगला एकेडमी गठन की उठी मांग, जामताड़ा में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी बांग्ला भाषा के संरक्षण व शिक्षा में बढ़ावा देने की मांग। संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। झारखंड में बांग्ला भाषा के संरक्षण और विकास को लेकर बांग्लाभाषी समाज ने बंगला एकेडमी के गठन की मांग उठाई है। इसको लेकर बुधवार दोपहर जामताड़ा के कायस्थपाड़ा स्थित संत एंथोनी स्कूल के सभागार में झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति, जिला जामताड़ा शाखा के बैनर तले प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति की संरक्षक सह झारखंड बंगाली समिति जामताड़ा के अध्यक्ष डॉ. डी.डी. भंडारी ने कहा कि जिस तरह बिहार में बंगला एकेडमी का गठन किया गया है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी बंगला एकेडमी की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में बांग्ला भाषी समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बांग्ला भाषा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। डॉ. भंडारी ने बताया कि झारखंड में 16 भाषाओं को मान्यता दी गई है, लेकिन बांग्ला भाषा को अपेक्षित महत्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बंगला एकेडमी के माध्यम से बीएससी स्तर तक बांग्ला माध्यम में पढ़ाई की व्यवस्था थी, लेकिन झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यहां बांग्ला भाषा उपेक्षित हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा की पढ़ाई आंगनबाड़ी से लेकर स्नातक स्तर तक शुरू की जानी चाहिए। वही चंचल भंडारी ने  यह भी कहा कि पहले रेलवे स्टेशनों पर भी बांग्ला भाषा में सूचनाएं लिखी रहती थीं, लेकिन अब वह भी नहीं दिखाई देतीं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि बांग्ला भाषा में शिक्षा व्यवस्था, किताबों की उपलब्धता और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।  कहा कि घाटशिला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बांग्ला भाषा के मुद्दे को उठाया गया था। इस दौरान निरसा के विधायक अरुण चटर्जी ने भी इस विषय को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। वहीं मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में भी बांग्ला भाषा और साहित्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले ने भी बांग्ला साहित्य और भाषा की वैज्ञानिकता की सराहना की थी। इसलिए बांग्ला भाषा के संरक्षण और विकास के लिए झारखंड में बंगला एकेडमी का गठन बेहद आवश्यक है। प्रेस वार्ता में समिति के मुख्य सलाहकार डॉ. पार्थो बोस, झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कंचन गोपाल मंडल, महासचिव चंचल कुमार राय, सलाहकार डॉ. चंचल भंडारी, सह कोषाध्यक्ष दीप्ति विराजपाल, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय दास तथा मीडिया प्रभारी काजल राज चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

10 hrs ago
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे अवैध कोयला को जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया। हालांकि खनन विभाग की टीम को देखते ही कोयला ले जा रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कोयला तथा बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कांड संख्या 25 /26 दर्ज कर ली गई है फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    1
    संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार।
जामताड़ा। जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे अवैध कोयला को जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया। हालांकि खनन विभाग की टीम को देखते ही कोयला ले जा रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कोयला तथा बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कांड संख्या 25 /26 दर्ज कर ली गई है फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    56 min ago
  • Post by रियल मोशन न्यूज़
    1
    Post by रियल मोशन न्यूज़
    user_रियल मोशन न्यूज़
    रियल मोशन न्यूज़
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by PRESS R K PRESS R K
    1
    Post by PRESS R K PRESS R K
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    6 hrs ago
  • झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया में मोबाइल दुकान से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात झरिया में मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक झरिया स्थित Vaishnavi Communication मोबाइल दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट 
झरिया में मोबाइल दुकान से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
झरिया में मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक झरिया स्थित Vaishnavi Communication मोबाइल दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल लेकर फरार हो गया।
दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग गया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    27 min ago
  • *वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़* निरसा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी निरसा क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया! सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूरे शांति और सौहार्द पूर्वक मां की पूजा अर्चना करते दिखे! आस-पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचे! प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूजा बिरसिंहपुर भट्टाचार्य परिवार के पूर्वजों के द्वारा लगभग 200 साल पहले मां की स्वप्नादेश से प्रारंभ किया गया था जो आज भी उनके वंशजों के द्वारा विधवत किया जा रहा है! वही शीतला माता की खास महिमा के संबंध में जानकारी देते हुए भट्टाचार्य परिवार के बंशज शीतल भट्टाचार्य ने बताया कि मां की आशिम कृपा ओर अपार महिमा है विभिन्न प्रकार के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग यहां मां के दरवार मे आकर मत्था टेक माँ की आशीर्वाद प्राप्त कर रोगमुक्त हो जाते है तथा निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है! जिस श्रद्धालु का मनोकामना पूर्ण हो जाता है वो मां के वार्षिक पूजा में उपस्थित होकर मां की पूजा अर्चना कर पाठा बलि करवाते है !
    8
    *वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*
निरसा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी निरसा क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया!
सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूरे शांति और सौहार्द पूर्वक मां की पूजा अर्चना करते दिखे!
आस-पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचे!
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूजा बिरसिंहपुर भट्टाचार्य परिवार के पूर्वजों के द्वारा लगभग 200 साल पहले मां की स्वप्नादेश से प्रारंभ किया गया था जो आज भी उनके वंशजों के द्वारा विधवत किया जा रहा है!
वही शीतला माता की खास महिमा के संबंध में जानकारी देते हुए भट्टाचार्य परिवार के बंशज शीतल भट्टाचार्य ने बताया कि मां की आशिम कृपा ओर अपार महिमा है विभिन्न प्रकार के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग यहां मां के दरवार मे आकर मत्था टेक माँ की आशीर्वाद प्राप्त कर रोगमुक्त हो जाते है तथा निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है! जिस श्रद्धालु का मनोकामना पूर्ण हो जाता है वो मां के वार्षिक पूजा में उपस्थित होकर मां की पूजा अर्चना कर पाठा बलि करवाते है !
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • न्याय की गुहार लगाती पत्नी… छेड़खानी केस वापस न लेने पर पति की हत्या का आरोप। देवघर में मुखिया पति और उसके भाई पर लगे गंभीर आरोप। #DeogharNews #JharkhandNews #CrimeNews #JusticeForVictim
    1
    न्याय की गुहार लगाती पत्नी… छेड़खानी केस वापस न लेने पर पति की हत्या का आरोप। देवघर में मुखिया पति और उसके भाई पर लगे गंभीर आरोप।
#DeogharNews #JharkhandNews #CrimeNews #JusticeForVictim
    user_Tahalka आवाज़
    Tahalka आवाज़
    करोन, देवघर, झारखंड•
    21 hrs ago
  • देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग पलाश झारखंड स्टेट लवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित संकुल संगठन महिला समूह की दीदियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसका उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू , उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, BDO शशि संदीप सोरेन महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित संकुल संगठन की पदाधिकारी आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संगठन के समूह की दीदी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।वहीं सामुदायिक समन्वयक देवकी नंदन ने कहा कि।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना अपना योगदान देकर परचम लहरा रही है।ओर मार्गोमुंडा प्रखंड में समूह के दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहारना की।इस अवसर पर संकुल की दीदियों ने बेटी हूं मैं बेटी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।ओर समूह में जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।ततपश्चात वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन व कैडर को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
    1
    देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग पलाश झारखंड स्टेट लवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित संकुल संगठन महिला समूह की दीदियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसका उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू , उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, BDO शशि संदीप सोरेन महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित संकुल संगठन की पदाधिकारी आदि ने  दीप प्रज्वलन कर किया।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संगठन के समूह की दीदी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।वहीं सामुदायिक समन्वयक देवकी नंदन ने कहा कि।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना अपना योगदान देकर परचम लहरा रही है।ओर मार्गोमुंडा प्रखंड में समूह के दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहारना की।इस अवसर पर संकुल की दीदियों ने बेटी हूं मैं बेटी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।ओर समूह में जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।ततपश्चात वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन व कैडर को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    10 hrs ago
  • । जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलाल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनके घर का दरवाजा लोहे का बना हुआ था और उसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे को बार-बार खोलने और बंद करने के कारण तार में लीकेज हो गया था। बुधवार शाम बारिश के दौरान जमीन भीगी हुई थी। इसी बीच दुलाल राय जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए लोहे के दरवाजे को छुए, उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। बताया जाता है कि दुलाल राय पुणे में मजदूरी करते थे और गुरुवार को वापस पुणे जाने वाले थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के गेट पर करंट से जलने के निशान भी मिले हैं। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और जिला प्रशासन से मुआवजे जी की मांग कर रहे हैं।
    1
    ।
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलाल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनके घर का दरवाजा लोहे का बना हुआ था और उसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे को बार-बार खोलने और बंद करने के कारण तार में लीकेज हो गया था।
बुधवार शाम बारिश के दौरान जमीन भीगी हुई थी। इसी बीच दुलाल राय जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए लोहे के दरवाजे को छुए, उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। बताया जाता है कि दुलाल राय पुणे में मजदूरी करते थे और गुरुवार को वापस पुणे जाने वाले थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के गेट पर करंट से जलने के निशान भी मिले हैं। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और जिला प्रशासन से मुआवजे जी की मांग कर रहे हैं।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.