logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नूंह के ओल्ड बस स्टैंड से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। सलीम खान ने आज इतवार को दोपहर 2 बजे बताया कि उनकी बाइक, जिसका नंबर HR27L2952 है, को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे, जिनमें से एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जबकि उसके बाकी साथी दूसरी बाइक पर वहां से निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में मदद करें और कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

1 hr ago
user_Mk
Mk
नूंह, नूंह, हरियाणा•
1 hr ago

नूंह के ओल्ड बस स्टैंड से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। सलीम खान ने आज इतवार को दोपहर 2 बजे बताया कि उनकी बाइक, जिसका नंबर HR27L2952 है, को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे, जिनमें से एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जबकि उसके बाकी साथी दूसरी बाइक पर वहां से निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में मदद करें और कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नूंह के ओल्ड बस स्टैंड से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। सलीम खान ने आज इतवार को दोपहर 2 बजे बताया कि उनकी बाइक, जिसका नंबर HR27L2952 है, को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे, जिनमें से एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जबकि उसके बाकी साथी दूसरी बाइक पर वहां से निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में मदद करें और कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
    1
    नूंह के ओल्ड बस स्टैंड से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। सलीम खान ने आज इतवार को दोपहर 2 बजे बताया कि उनकी बाइक, जिसका नंबर HR27L2952 है, को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे, जिनमें से एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जबकि उसके बाकी साथी दूसरी बाइक पर वहां से निकल गए। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और लोगों से अपील की है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में मदद करें और कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वह किसी भी प्रकार की घुमा फिरा कर की गई बातों को सहन नहीं करेंगे।
    1
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वह किसी भी प्रकार की घुमा फिरा कर की गई बातों को सहन नहीं करेंगे।
    user_ARJUN SAINI
    ARJUN SAINI
    Local News Reporter मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • लुधियाना में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
    1
    लुधियाना में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम पुलिस ने वजन कम करने के नाम पर लोगों को गुमराह कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सहायक पुलिस आयुक्त गौरव फोगाट HPS के निर्देशानुसार, साइबर अपराध पश्चिम थाना प्रबंधक निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने 26 जून को उद्योग विहार फेज-5, गुरुग्राम में छापेमारी कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक नितिन, सहायक उप निरीक्षक दीपांकर, हेड कांस्टेबल पिंकू, हेड कांस्टेबल भगत सिंह, सिपाही सोनू, सिपाही सतीश और महिला सिपाही निशु शामिल थीं। गिरफ्तार की गई आरोपियों की पहचान मंदीप (आया नगर, दिल्ली निवासी, वर्तमान में चकरपुर, गुरुग्राम), नेहा (रंगपुरी, दिल्ली निवासी) और वर्षा (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी, वर्तमान में सुशांत लोक, गुरुग्राम) के रूप में हुई है। इन आरोपियों और इनके अन्य साथियों के खिलाफ थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में कॉल सेंटर संचालित कर धोखाधड़ी करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि ये आरोपी 'क्युरिस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड' (Curest Science and Wellness Pvt. Ltd.) के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बनाकर वजन कम करने वाली हर्बल दवाइयों के विज्ञापन चलाते थे। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों पर क्लिक करता था, तो कॉल सेंटर से उनसे बात कर दवाइयां बेची जाती थीं। इन दवाइयों से वजन कम नहीं होता था, लेकिन ग्राहकों को '100% रिफंड' का वादा किया जाता था, जिसे बाद में नहीं दिया जाता था और ग्राहकों को ब्लॉक कर दिया जाता था। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने स्वयं को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन और डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर इस ठगी को अंजाम दिया। यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपियों ने गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी, और विभिन्न राज्यों में भी ऐसी वारदातें की थीं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे, और पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर/मालिक और अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से ठगी में प्रयुक्त 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नियमानुसार जब्त किए हैं। मामले की जांच जारी है, और जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    1
    गुरुग्राम पुलिस ने वजन कम करने के नाम पर लोगों को गुमराह कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सहायक पुलिस आयुक्त गौरव फोगाट HPS के निर्देशानुसार, साइबर अपराध पश्चिम थाना प्रबंधक निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने 26 जून को उद्योग विहार फेज-5, गुरुग्राम में छापेमारी कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक नितिन, सहायक उप निरीक्षक दीपांकर, हेड कांस्टेबल पिंकू, हेड कांस्टेबल भगत सिंह, सिपाही सोनू, सिपाही सतीश और महिला सिपाही निशु शामिल थीं।

गिरफ्तार की गई आरोपियों की पहचान मंदीप (आया नगर, दिल्ली निवासी, वर्तमान में चकरपुर, गुरुग्राम), नेहा (रंगपुरी, दिल्ली निवासी) और वर्षा (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी, वर्तमान में सुशांत लोक, गुरुग्राम) के रूप में हुई है। इन आरोपियों और इनके अन्य साथियों के खिलाफ थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में कॉल सेंटर संचालित कर धोखाधड़ी करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि ये आरोपी 'क्युरिस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड' (Curest Science and Wellness Pvt. Ltd.) के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बनाकर वजन कम करने वाली हर्बल दवाइयों के विज्ञापन चलाते थे। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों पर क्लिक करता था, तो कॉल सेंटर से उनसे बात कर दवाइयां बेची जाती थीं। इन दवाइयों से वजन कम नहीं होता था, लेकिन ग्राहकों को '100% रिफंड' का वादा किया जाता था, जिसे बाद में नहीं दिया जाता था और ग्राहकों को ब्लॉक कर दिया जाता था। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने स्वयं को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन और डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर इस ठगी को अंजाम दिया। यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपियों ने गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी, और विभिन्न राज्यों में भी ऐसी वारदातें की थीं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे, और पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर/मालिक और अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से ठगी में प्रयुक्त 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नियमानुसार जब्त किए हैं। मामले की जांच जारी है, और जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • हथीन पुलिस ने एक वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुए #पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को इम्पाउंड कर लिया है।
    1
    हथीन पुलिस ने एक वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुए #पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को इम्पाउंड कर लिया है।
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • पलवल पुलिस अधीक्षक आईपीएस नीतीश अग्रवाल के कड़े और कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के सौदागरों की रीढ़ तोड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में छिपाकर ले जाया जा रहा 201.75 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में भी सफलता पाई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 26/27 जून की रात्रि पीएसआई आलोक कुमार, एएसआई सिराजूद्दीन और सिपाही अनिल कुमार की टीम हसनपुर चौक, होडल के पास वांछित अपराधियों और नशीले पदार्थों की धर-पकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक बेहद पुख्ता और विशेष गुप्त सूचना मिली कि अलवर (राजस्थान) निवासी पवन नावरिया और लियाकत, एक टाटा केंटर गाड़ी (नंबर आरजे-02जीसी-5023) में कांच की बोतलों के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उड़ीसा से ला रहे हैं। यह खेप मथुरा के रास्ते होडल व मेवात होते हुए अलवर, राजस्थान की ओर निकलने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-19 सड़क पर कोसी की तरफ से आने वाले वाहनों की सख्त नाकाबंदी कर गहन चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मुस्तैद निगरानी के बाद कोसी की तरफ से आती हुई संदिग्ध टाटा केंटर गाड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने सरकारी वाहनों की मदद से रोड के किनारे केंटर को चारों तरफ से घेर लिया और चालक सीट व उसकी बगल में बैठे दोनों संदिग्ध युवकों को नीचे उतारा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अलवर (राजस्थान) निवासी पवन कुमार पुत्र जगराम और लियाकत पुत्र धूपा के रूप में बताई। पुलिस ने नियमानुसार केंटर की सघन तलाशी ली, जिसमें कुल 18 प्लास्टिक के बड़े कट्टे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कट्टों के अंदर कुल 201.75 किलोग्राम गांजा भरा हुआ पाया गया। आरोपी इतनी बड़ी खेप की तस्करी बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के कर रहे थे। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद गांजे की खेप, केंटर गाड़ी और उसमें लोड कांच की शिशियों को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर थाना होडल में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ड्रग रैकेट की जड़ों तक पहुंचने, नेटवर्क के मास्टरमाइंड्स का पता लगाने और गहन पूछताछ के लिए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
    3
    पलवल पुलिस अधीक्षक आईपीएस नीतीश अग्रवाल के कड़े और कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के सौदागरों की रीढ़ तोड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में छिपाकर ले जाया जा रहा 201.75 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में भी सफलता पाई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 26/27 जून की रात्रि पीएसआई आलोक कुमार, एएसआई सिराजूद्दीन और सिपाही अनिल कुमार की टीम हसनपुर चौक, होडल के पास वांछित अपराधियों और नशीले पदार्थों की धर-पकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक बेहद पुख्ता और विशेष गुप्त सूचना मिली कि अलवर (राजस्थान) निवासी पवन नावरिया और लियाकत, एक टाटा केंटर गाड़ी (नंबर आरजे-02जीसी-5023) में कांच की बोतलों के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उड़ीसा से ला रहे हैं। यह खेप मथुरा के रास्ते होडल व मेवात होते हुए अलवर, राजस्थान की ओर निकलने वाली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-19 सड़क पर कोसी की तरफ से आने वाले वाहनों की सख्त नाकाबंदी कर गहन चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मुस्तैद निगरानी के बाद कोसी की तरफ से आती हुई संदिग्ध टाटा केंटर गाड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने सरकारी वाहनों की मदद से रोड के किनारे केंटर को चारों तरफ से घेर लिया और चालक सीट व उसकी बगल में बैठे दोनों संदिग्ध युवकों को नीचे उतारा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अलवर (राजस्थान) निवासी पवन कुमार पुत्र जगराम और लियाकत पुत्र धूपा के रूप में बताई। पुलिस ने नियमानुसार केंटर की सघन तलाशी ली, जिसमें कुल 18 प्लास्टिक के बड़े कट्टे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कट्टों के अंदर कुल 201.75 किलोग्राम गांजा भरा हुआ पाया गया। आरोपी इतनी बड़ी खेप की तस्करी बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के कर रहे थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद गांजे की खेप, केंटर गाड़ी और उसमें लोड कांच की शिशियों को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर थाना होडल में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ड्रग रैकेट की जड़ों तक पहुंचने, नेटवर्क के मास्टरमाइंड्स का पता लगाने और गहन पूछताछ के लिए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Post by Salman khan
    1
    Post by Salman khan
    user_Salman khan
    Salman khan
    धौज सेंट, फरीदाबाद, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में धानक समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। यह आयोजन संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस के अवसर पर किया गया था। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीरदास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संत कबीर के सत्य, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही, मुख्यमंत्री सैनी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के विचारों को भी प्रेरणास्रोत बताया।
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में धानक समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। यह आयोजन संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस के अवसर पर किया गया था। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीरदास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संत कबीर के सत्य, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही, मुख्यमंत्री सैनी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के विचारों को भी प्रेरणास्रोत बताया।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.