logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम Himmatpur, Block Sikandrarao, District Hathras में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली में जलभराव से आम जनता परेशान है। समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कृपया प्रशासन जल्द संज्ञान ले। 🙏

4 hrs ago
user_Hemant singh
Hemant singh
Farmer हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

ग्राम Himmatpur, Block Sikandrarao, District Hathras में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली में जलभराव से आम जनता परेशान है। समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कृपया प्रशासन जल्द संज्ञान ले। 🙏

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के सहपऊ थाना क्षेत्र के कोंकना कलां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की तीन किशोरियों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। गांव कोंकना कलां में दो अलग-अलग जाति के पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर आकर बेवजह मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक लड़की को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। इस मारपीट में एक पक्ष से दो व्यक्तियों और तीन किशोरियों को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट की सूचना और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जलेसर रोड मानिकपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के सहपऊ थाना क्षेत्र के कोंकना कलां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की तीन किशोरियों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए।
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। गांव कोंकना कलां में दो अलग-अलग जाति के पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर आकर बेवजह मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक लड़की को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया।
इस मारपीट में एक पक्ष से दो व्यक्तियों और तीन किशोरियों को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मारपीट की सूचना और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जलेसर रोड मानिकपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ग्राम Himmatpur, Block Sikandrarao, District Hathras में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली में जलभराव से आम जनता परेशान है। समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कृपया प्रशासन जल्द संज्ञान ले। 🙏
    1
    ग्राम Himmatpur, Block Sikandrarao, District Hathras में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
गली में जलभराव से आम जनता परेशान है।
समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
कृपया प्रशासन जल्द संज्ञान ले। 🙏
    user_Hemant singh
    Hemant singh
    Farmer हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी 75 वर्षीय किताब श्री, उनके बेटे राज बहादुर और नाती संजय जलेसर में एक रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अमरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किताब श्री और राज बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी 75 वर्षीय किताब श्री, उनके बेटे राज बहादुर और नाती संजय जलेसर में एक रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अमरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि किताब श्री और राज बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    1
    Post by हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by S Kumar
    1
    Post by S Kumar
    user_S Kumar
    S Kumar
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • ​सासनी के गाँव रुदायन में होली का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गाँव में भव्य चौपाई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। फाग गायन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। ​परंपरागत फाग का आयोजन ​गाँव की गलियों से गुजरी चौपाई के दौरान फाग गीतों की गूंज रही। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर कोई ब्रज की इस पारंपरिक होली के रंग में रंगा नजर आया। उत्सव के दौरान भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से ​चौधरी दरियाब सिंह, ​त्रिलोकी शर्मा, रवि शर्मा, सनी शर्मा, ​निक्की शर्मा, छोटू, रामफल, ​घूरे लाल शर्मा, शंकर माहेश्वरी, ​मोनू शर्मा और अमित शर्मा, आदि मौजूद थे। ​गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि रुदायन में चौपाई निकालने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जो आज भी उसी उत्साह के साथ जीवित है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में पूरा गाँव उल्लास के सागर में डूबा रहा।
    4
    ​सासनी के गाँव रुदायन में होली का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गाँव में भव्य चौपाई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। फाग गायन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। ​परंपरागत फाग का आयोजन
​गाँव की गलियों से गुजरी चौपाई के दौरान फाग गीतों की गूंज रही। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर कोई ब्रज की इस पारंपरिक होली के रंग में रंगा नजर आया। उत्सव के दौरान भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से ​चौधरी दरियाब सिंह, ​त्रिलोकी शर्मा, रवि शर्मा, सनी शर्मा, ​निक्की शर्मा, छोटू, रामफल, ​घूरे लाल शर्मा, शंकर माहेश्वरी, ​मोनू शर्मा और अमित शर्मा, आदि मौजूद थे। ​गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि रुदायन में चौपाई निकालने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जो आज भी उसी उत्साह के साथ जीवित है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में पूरा गाँव उल्लास के सागर में डूबा रहा।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mahi Thakur
    1
    Post by Mahi Thakur
    user_Mahi Thakur
    Mahi Thakur
    Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • सादाबाद-जलेसर मार्ग पर पीहुरा गांव के रजवाहे के पास आज शाम करीब 6:45 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पुत्र मनीष (45) की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। थाना बलदेव के गांव नवीपुर निवासी रमेश अपने पुत्र मनीष के साथ बाइक से गांव वापस जा रहे थे। तभी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास के खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों ने मिलकर दोनों घायलों को सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मनीष को आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि इस हादसे के संबंध में अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सादाबाद-जलेसर मार्ग पर पीहुरा गांव के रजवाहे के पास आज शाम करीब 6:45 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पुत्र मनीष (45) की आगरा ले जाते समय मौत हो गई।
थाना बलदेव के गांव नवीपुर निवासी रमेश अपने पुत्र मनीष के साथ बाइक से गांव वापस जा रहे थे। तभी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास के खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों ने मिलकर दोनों घायलों को सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मनीष को आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि इस हादसे के संबंध में अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.