Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahi Thakur
- Rajesh Vashisthaकोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेशआस्था का इतना भयानक मज़ाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ✍️16 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- dabang Dalal Thane mein andar nahin ghusne ke sambandh mein achcha1
- Post by Mahi Thakur1
- 03/03/2026 रात का प्रोग्राम हमारे चाचा जी सुनील कुमार फौजी s/गिर्राज सिंह जाटव नगला अभयराम ग्राम पंचायत रफ़ायतुर ब्लॉक गोंडा तहसील इगलास अलीगढ़ 2021233
- Post by S Kumar1
- हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के सहपऊ थाना क्षेत्र के कोंकना कलां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की तीन किशोरियों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। गांव कोंकना कलां में दो अलग-अलग जाति के पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर आकर बेवजह मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक लड़की को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। इस मारपीट में एक पक्ष से दो व्यक्तियों और तीन किशोरियों को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट की सूचना और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जलेसर रोड मानिकपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- सासनी के गाँव रुदायन में होली का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गाँव में भव्य चौपाई निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। फाग गायन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। परंपरागत फाग का आयोजन गाँव की गलियों से गुजरी चौपाई के दौरान फाग गीतों की गूंज रही। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर कोई ब्रज की इस पारंपरिक होली के रंग में रंगा नजर आया। उत्सव के दौरान भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी दरियाब सिंह, त्रिलोकी शर्मा, रवि शर्मा, सनी शर्मा, निक्की शर्मा, छोटू, रामफल, घूरे लाल शर्मा, शंकर माहेश्वरी, मोनू शर्मा और अमित शर्मा, आदि मौजूद थे। गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि रुदायन में चौपाई निकालने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जो आज भी उसी उत्साह के साथ जीवित है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में पूरा गाँव उल्लास के सागर में डूबा रहा।4
- ग्राम Himmatpur, Block Sikandrarao, District Hathras में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली में जलभराव से आम जनता परेशान है। समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कृपया प्रशासन जल्द संज्ञान ले। 🙏1
- सादाबाद-जलेसर मार्ग पर पीहुरा गांव के रजवाहे के पास आज शाम करीब 6:45 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पुत्र मनीष (45) की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। थाना बलदेव के गांव नवीपुर निवासी रमेश अपने पुत्र मनीष के साथ बाइक से गांव वापस जा रहे थे। तभी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास के खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों ने मिलकर दोनों घायलों को सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मनीष को आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि इस हादसे के संबंध में अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3