शादी में जा रहे दंपति की बाइक नहर में गिरी,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल, दतिया।दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र ग्राम गढ़ी नहर में रविवार रात करीब 8 बजे शादी समारोह में जा रहे दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाई गई घायल पत्नी का उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम पिपरऊआ निवासी चंद्रप्रकाश कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 8 बजे वे अपनी पत्नी पिस्ता देवी के साथ ग्राम गढ़ी में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान गढ़ी नहर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिस्ता देवी का उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोराघाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादी में जा रहे दंपति की बाइक नहर में गिरी,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल, दतिया।दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र ग्राम गढ़ी नहर में रविवार रात करीब 8 बजे शादी समारोह में जा रहे दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाई गई घायल पत्नी का उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम पिपरऊआ निवासी चंद्रप्रकाश कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 8 बजे वे अपनी पत्नी पिस्ता देवी के साथ ग्राम गढ़ी में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान गढ़ी नहर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिस्ता देवी का उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोराघाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर भी दिया गया, जिससे कार्यक्रम में जनभागीदारी और भी बढ़ गई। इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि हरिद्रा सरोवर में 31 हजार दीप जलाने की यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। अक्षय तृतीया पर दीपों से सजे हरिद्रा सरोवर का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बना रहा।1
- दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।1
- एसडीएम ने किया नमन भारत गैस एजेंसी निरीक्षण, घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति जांची, संचालकों को समय पर वितरण और नियम पालन के निर्देश भांडेर एसडीएम ने सोमवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों और राजस्व अमले के साथ रामगढ़ रोड स्थित नमन भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक से बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि घरेलू 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंचना जरूरी है। साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का वितरण भी नियमानुसार किया जाए। इसके बाद दोपहर करीब 03 बजे तहसील कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- गुरसराय में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा1
- Post by Bablu Ramaiya1
- श्री मैथिल समाज सीमित झांसी द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव वर्ष 2026 अक्षय तृतीया दिन सोमवार 20 अप्रैल 2026 स्थान कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज नगरा झांसी आमंत्रित सामान्य अतिथि सीमित सदस्य गणमान्य नागरिक और परिवार जनों की गर्मी उपस्थिति हेतु ह्रदय से स्वागत अभिनंदन अभिनंदन है आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है चंद्रभान सिंह झा अध्यक्ष श्री मैथिली समाज भागवत झा महामंत्री श्रीमती समाज राजू झांसी कोषाध्यक्ष कमल प्रसाद संजय झा है उत्तम पांचाल रामनिवास अध्यक्ष मैथिली समाज गंगाराम उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र एडवोकेट भारद्वाज प्रमुख मीडिया प्रभारी एडवोकेट श्री केसरी लाल झा प्रमुख मीडिया प्रभारी एडवोकेट श्री ओम प्रकाश झा विजय राजेश कुमार झा टाइगर बृज बिहारी ओझा मीडिया प्रभारी रामस्वरूप रामस्वरूप करेरा सुदामा प्रसाद करेरा भगवान कमलेश झा चंद्रशेखर सचिव संजय झा हरिशंकर सनी झा दिल्ली भागचंद दिनेश समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य झांसी3
- दतिया।दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र ग्राम गढ़ी नहर में रविवार रात करीब 8 बजे शादी समारोह में जा रहे दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाई गई घायल पत्नी का उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम पिपरऊआ निवासी चंद्रप्रकाश कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 8 बजे वे अपनी पत्नी पिस्ता देवी के साथ ग्राम गढ़ी में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान गढ़ी नहर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिस्ता देवी का उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोराघाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1