Shuru
Apke Nagar Ki App…
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल बुद्म शरणं गच्छामि भाग-1 TRAILER जीव, दया और करुणा की मूर्ति पर ककैसे हुआ अंधविश्वास 7 मार्च 2026 को शनिवार दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल बुद्म शरणं गच्छामि भाग-1 TRAILER जीव, दया और करुणा की मूर्ति पर ककैसे हुआ अंधविश्वास 7 मार्च 2026 को शनिवार दोपहर 12 बजे
User5961
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल बुद्म शरणं गच्छामि भाग-1 TRAILER जीव, दया और करुणा की मूर्ति पर ककैसे हुआ अंधविश्वास 7 मार्च 2026 को शनिवार दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बड़ी भूल बुद्म शरणं गच्छामि भाग-1 TRAILER जीव, दया और करुणा की मूर्ति पर ककैसे हुआ अंधविश्वास 7 मार्च 2026 को शनिवार दोपहर 12 बजे
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। आरोप है कि रेत माफिया एक जिले से दूसरे जिले में बेधड़क अवैध रेत की ढुलाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और पूरे मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की गई है। वी.ओ. – दरअसल, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े डंपरों और ट्रैक्टरों से रेत की कालाबाजारी लगातार जारी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने भी अवैध रेत उत्खनन को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि पूर्व में कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता रामकुमार साहू की गाड़ी अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई है और इसमें निचले स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने रेत माफियाओं और संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध रेत उत्खनन पर कब तक प्रभावी रोक लग पाती है। BITE - ताराचंद देवांगन (कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारंगढ़) BITE - सुभाष जालान (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष)1
- छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के दरचुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बेमेतरा जिले के 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- गोरखापाली विवाद में दोनों पक्षों के आरोप...पुलिस कर रही जांच...कोटवार से मारपीट के बाद भड़का विवाद... आगजनी तक पहुंचा मामला...घटना के बाद गांव में तनाव...पुलिस बल तैनात।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- नैला से बलौदा जाने वाले नैला फाटक के बंद रहने से रोजाना आमजन होते हैं परेशान, विधायक के नेतृत्व में आंदोलन कर ओवरब्रिज बनाने की मांग1
- धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में बैंक की लंबी कतार एक किसान के लिए जानलेवा साबित हो गई। जानकारी के अनुसार कापू क्षेत्र के ग्राम सालका निवासी किसान जीयत राम बारीक शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे धरमजयगढ़ स्थित Apex Bank पहुंचे थे। वे अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक में लगी लंबी लाइन में खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक कतार में खड़े रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लाइन में खड़े-खड़े ही जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ आए ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें उठाकर छोटा हाथी वाहन की मदद से उनके गांव ले जाया गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को भुगतान प्राप्त करने के लिए केवल एपेक्स बैंक में ही आने की बाध्यता के कारण अक्सर भारी भीड़ और लंबी कतारें लगती हैं। दूर-दराज़ के गांवों से आने वाले किसानों, खासकर बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ऐसी घटनाओं की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को राहत देने के लिए भुगतान की राशि अन्य बैंकों के खातों में भी जमा करने की व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ कम हो और किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके। बहरहाल, इस पूरे मामले को लेकर आगे की विवेचना की जा रही है।4
- बलौदा बाजार जिला के पुराने तहसील कार्यालय में शुक्रवार शाम 4 बजे तड़के आग लगने की मामला सामने आया आग लगने से चारों तरफ धुंए नजर आए कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया दमकल और प्रशासन की सुझबुझ मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और मीली जानकारी के अनुसार कई रिकॉर्ड फाईल आग के चपेट में आ गया सुचना मिलते ही प्रशासन मौके पर तुरंत पहुंचे घटना की सुचना मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत आग के कारणों का जांच के लिए जांच टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए गए। आग धीरे-धीरे तहसील रिकॉर्ड रूम और नायब तहसीलदार कोर्ट तक फैल गई यह तहसील भवन वर्ष 1907में लगभग 851 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया गया था। और अभी भी आग कैसे लगी उसके पुर्ण जानकारी नहीं मिला है और जांच जारी है और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उनके उपर उचित कार्रवाई किया जायेगा।4
- गोरखापाली विवाद अपडेट. सक्ती जिले के ग्राम गोरखापाली में होली के दिन हुए विवाद का मामला. घटना में गंभीर रूप से घायल कोटवार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल. वीडियो में मारपीट के बाद घायल हालत में दिखाई दे रहा है कोटवार. बताया जा रहा है कि पहले कोटवार के साथ की गई थी मारपीट. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोटवार को मारने वाले के घर मे की आगजनी घायल कोटवार का इलाज बिलासपुर अस्पताल में जारी.1