logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीज व गणेश उत्सव को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक...?(१३९२६)

1 hr ago
user_Naresh Kumar Yadav
Naresh Kumar Yadav
सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
2ebbbb44-f5b1-4824-ad0f-77420abd8c72
fd208bca-f322-42df-800d-bb06de114f58

तीज व गणेश उत्सव को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक...?(१३९२६)

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन_घंसौर/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी......….…......? घंसौर में यादव समाज का आत्मीय मिलन एवं भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित सामाजिक एकता, संगठन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश घंसौर/सिवनी। राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता के परम सम्माननीय श्री भारत सिंह यादव जी के घंसौर आगमन पर यादव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज को एकजुट करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एकता ही समाज की शक्ति है और संगठन ही समाज की पहचान है। इसी अवसर पर बिनेकी कला में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में श्री भारत सिंह यादव जी ने सहभागिता की। उन्होंने मैदान में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को सदैव सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देता है। “खेल में एक जीतता है, तो दूसरा सीखता है, हारता कोई नहीं।” दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री कुंवर शक्ति सिंह जी ने निभाई। कार्यक्रम में सिवनी जिला यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव यादव जी, श्री कोकलाल यादव जी, श्री विपिन यादव जी, श्री प्रमोद गुंटी यादव जी सहित जिला सिवनी के साथी, श्री झाम सिंह जी, श्री जितेंद्र नेमा जी, श्री कमलेश यादव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष विल्थरिया जी, श्री बलराम उइके जी, श्री झानक लाल जी, श्री उमाशंकर जी, कार्यक्रम संचालक श्री घनश्याम जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं घंसौर स्थित गुरु कृपा लॉन में सेवा सहकारिता समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव जी एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
    4
    लोकेशन_घंसौर/सिवनी
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी......….…......?
घंसौर में यादव समाज का आत्मीय मिलन एवं भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित
सामाजिक एकता, संगठन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश
घंसौर/सिवनी। राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता के परम सम्माननीय श्री भारत सिंह यादव जी के घंसौर आगमन पर यादव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज को एकजुट करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एकता ही समाज की शक्ति है और संगठन ही समाज की पहचान है।
इसी अवसर पर बिनेकी कला में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में श्री भारत सिंह यादव जी ने सहभागिता की। उन्होंने मैदान में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को सदैव सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देता है। “खेल में एक जीतता है, तो दूसरा सीखता है, हारता कोई नहीं।”
दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री कुंवर शक्ति सिंह जी ने निभाई। कार्यक्रम में सिवनी जिला यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव यादव जी, श्री कोकलाल यादव जी, श्री विपिन यादव जी, श्री प्रमोद गुंटी यादव जी सहित जिला सिवनी के साथी, श्री झाम सिंह जी, श्री जितेंद्र नेमा जी, श्री कमलेश यादव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष विल्थरिया जी, श्री बलराम उइके जी, श्री झानक लाल जी, श्री उमाशंकर जी, कार्यक्रम संचालक श्री घनश्याम जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वहीं घंसौर स्थित गुरु कृपा लॉन में सेवा सहकारिता समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव जी एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Seoni News: शहर से ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां पूरी, इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
    1
    Seoni News: शहर से ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां पूरी, इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शांति धाम मार्ग को लेकर विवाद गहराया, सागर पारधी ने भाजपा नेता व तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप महिलाओं ने श्रमदान कर शुरू किया था रास्ते का काम, जमीन विवाद के बीच नोटिस जारी होने से मामला गरमाया मोहगांव : जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) के ग्राम बड़झिर में शांति धाम (श्मशान घाट) तक पहुंच मार्ग को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मार्ग की मांग पूरी नहीं होने पर स्वयं रास्ता बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत गांव की महिलाओं ने फावड़ा-तसला लेकर श्रमदान भी किया था। अब इसी मामले में जमीन विवाद और नोटिस जारी होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़झिर में शांति धाम तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग नहीं होने से अंतिम यात्रा के दौरान विशेषकर बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। कच्चे और खराब रास्ते में कीचड़ व पानी भर जाने के कारण शवयात्रा को शांति धाम तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग बनाने की पहल की थी। इसी मामले में ग्राम बड़झिर निवासी सागर पारधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा तहसीलदार से सांठगांठ कर उनके नाम से नोटिस जारी करवाया गया है। पारधी के अनुसार, 9 सितंबर को वे कुरई तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से कहा कि मार्ग बनाने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं लिया था, बल्कि महिलाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर शांति धाम तक सड़क बनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद उनके नाम से नोटिस जारी किया गया। सागर पारधी का आरोप है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है, जिसके कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जमीन निजी होने का दावा, रास्ते को लेकर विवाद वहीं, ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित रास्ते का कुछ हिस्सा भाजपा नेता से संबंधित जमीन से होकर गुजरता है। नीलकंठ तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा उक्त जमीन खरीदी गई है और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी कराई गई है। उनका कहना है कि वे किसी विवाद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जमीन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया ने भी बताया था कि शांति धाम जाने वाले मार्ग में भाजपा नेता की कुछ जमीन का हिस्सा आ रहा है और जमीन देने से इनकार किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मार्ग का राजस्व सीमांकन कराने, भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच करने तथा शांति धाम तक स्थायी एवं सर्वसुलभ सड़क निर्माण कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर जारी हुआ नोटिस : तहसीलदार इस संबंध में कुरई तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि शिकायतकर्ता नीलकंठ तिवारी एवं सोहनलाल द्वारा लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई शिकायत एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी। अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरे मार्ग की स्थिति देखे, राजस्व सीमांकन कर विवाद का निराकरण करे और शांति धाम तक ऐसा रास्ता उपलब्ध कराया जाए, जिससे बारिश सहित हर मौसम में अंतिम यात्रा आसानी से हो सके।
    2
    शांति धाम मार्ग को लेकर विवाद गहराया, सागर पारधी ने भाजपा नेता व तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप
महिलाओं ने श्रमदान कर शुरू किया था रास्ते का काम, जमीन विवाद के बीच नोटिस जारी होने से मामला गरमाया
मोहगांव  :  जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव (सड़क) के ग्राम बड़झिर में शांति धाम (श्मशान घाट) तक पहुंच मार्ग को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा मार्ग की मांग पूरी नहीं होने पर स्वयं रास्ता बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत गांव की महिलाओं ने फावड़ा-तसला लेकर श्रमदान भी किया था। अब इसी मामले में जमीन विवाद और नोटिस जारी होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बड़झिर में शांति धाम तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग नहीं होने से अंतिम यात्रा के दौरान विशेषकर बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। कच्चे और खराब रास्ते में कीचड़ व पानी भर जाने के कारण शवयात्रा को शांति धाम तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग बनाने की पहल की थी।
इसी मामले में ग्राम बड़झिर निवासी सागर पारधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा तहसीलदार से सांठगांठ कर उनके नाम से नोटिस जारी करवाया गया है। पारधी के अनुसार, 9 सितंबर को वे कुरई तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार से कहा कि मार्ग बनाने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं लिया था, बल्कि महिलाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर शांति धाम तक सड़क बनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद उनके नाम से नोटिस जारी किया गया।
सागर पारधी का आरोप है कि भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी द्वारा उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है, जिसके कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जमीन निजी होने का दावा, रास्ते को लेकर विवाद
वहीं, ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित रास्ते का कुछ हिस्सा भाजपा नेता से संबंधित जमीन से होकर गुजरता है। नीलकंठ तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा उक्त जमीन खरीदी गई है और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी कराई गई है। उनका कहना है कि वे किसी विवाद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जमीन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इससे पहले जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया ने भी बताया था कि शांति धाम जाने वाले मार्ग में भाजपा नेता की कुछ जमीन का हिस्सा आ रहा है और जमीन देने से इनकार किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मार्ग का राजस्व सीमांकन कराने, भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच करने तथा शांति धाम तक स्थायी एवं सर्वसुलभ सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
शिकायत के आधार पर जारी हुआ नोटिस : तहसीलदार
इस संबंध में कुरई तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि शिकायतकर्ता नीलकंठ तिवारी एवं सोहनलाल द्वारा लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई शिकायत एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरे मार्ग की स्थिति देखे, राजस्व सीमांकन कर विवाद का निराकरण करे और शांति धाम तक ऐसा रास्ता उपलब्ध कराया जाए, जिससे बारिश सहित हर मौसम में अंतिम यात्रा आसानी से हो सके।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटंगी और तिरोड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम, घर-घर विराज रहे बप्पा, सार्वजनिक पंडालों में तैयारी तेज कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार 14 सितंबर को शुभ मुहूर्त में हिंदू धर्म प्रेमियों ने अपने घरों में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की तैयारी में है। कई घरों में प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। घरों में ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा का स्वागत किया गया।
    1
    कटंगी और तिरोड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम, घर-घर विराज रहे बप्पा, सार्वजनिक पंडालों में तैयारी तेज
कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार 14 सितंबर को शुभ मुहूर्त में हिंदू धर्म प्रेमियों ने अपने घरों में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की तैयारी में है। कई घरों में प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। घरों में ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ बप्पा का स्वागत किया गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
    1
    छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवादल ने बोदारी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, सेवादल राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी वी श्रीनिवासन ने सुनी पीड़ा वारासिवनी। बालाघाट के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। रविवार 13 सितंबर को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवासन अपनी टीम के साथ प्रभावित गांव बोंदारी पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, राहत सामग्री बांटी और मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान श्रीनिवासन ने बच्चों की मौत के मामले में राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल डॉक्टरों की तैनाती, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और ग्रामीणों की काउंसलिंग कराने की मांग की। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा दिए जा रहे पोषण सप्लीमेंट की गुणवत्ता की जांच और संबंधित कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन मौतों के आंकड़े छिपाने में लगा है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने के संकेत भी दिए।इस दौरान विधायक संजय उईके, कार्यक्रम संयोजक तबरेज खान, जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे सहित कांग्रेस सेवादल के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सेवादल ने बोदारी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, सेवादल राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी वी श्रीनिवासन ने सुनी पीड़ा
वारासिवनी। बालाघाट के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। रविवार 13 सितंबर को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवासन अपनी टीम के साथ प्रभावित गांव बोंदारी पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, राहत सामग्री बांटी और मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस दौरान श्रीनिवासन ने बच्चों की मौत के मामले में राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल डॉक्टरों की तैनाती, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और ग्रामीणों की काउंसलिंग कराने की मांग की।
वहीं उन्होंने सरकार द्वारा दिए जा रहे पोषण सप्लीमेंट की गुणवत्ता की जांच और संबंधित कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन मौतों के आंकड़े छिपाने में लगा है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर राहुल गांधी के बालाघाट पहुंचने के संकेत भी दिए।इस दौरान विधायक संजय उईके, कार्यक्रम संयोजक तबरेज खान, जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे सहित कांग्रेस सेवादल के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, CM ने तैयारियों की समीक्षा की सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, छात्र प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, CM ने तैयारियों की समीक्षा की
सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, छात्र प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Seoni News: विशालकाय अजगर को देखते ही मची भगदड़! सर्प मित्र ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित किया रेस्क्यू
    1
    Seoni News: विशालकाय अजगर को देखते ही मची भगदड़! सर्प मित्र ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित किया रेस्क्यू
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
    1
    पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम

मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा

सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे।

दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई।

15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र

दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की।

पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास

सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा
सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे।
दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई।
15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र
दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया।
गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की।
पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास
सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.