लोकेशन_घंसौर/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी......….…......? घंसौर में यादव समाज का आत्मीय मिलन एवं भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित सामाजिक एकता, संगठन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश घंसौर/सिवनी। राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता के परम सम्माननीय श्री भारत सिंह यादव जी के घंसौर आगमन पर यादव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज को एकजुट करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एकता ही समाज की शक्ति है और संगठन ही समाज की पहचान है। इसी अवसर पर बिनेकी कला में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में श्री भारत सिंह यादव जी ने सहभागिता की। उन्होंने मैदान में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को सदैव सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देता है। “खेल में एक जीतता है, तो दूसरा सीखता है, हारता कोई नहीं।” दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री कुंवर शक्ति सिंह जी ने निभाई। कार्यक्रम में सिवनी जिला यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव यादव जी, श्री कोकलाल यादव जी, श्री विपिन यादव जी, श्री प्रमोद गुंटी यादव जी सहित जिला सिवनी के साथी, श्री झाम सिंह जी, श्री जितेंद्र नेमा जी, श्री कमलेश यादव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष विल्थरिया जी, श्री बलराम उइके जी, श्री झानक लाल जी, श्री उमाशंकर जी, कार्यक्रम संचालक श्री घनश्याम जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं घंसौर स्थित गुरु कृपा लॉन में सेवा सहकारिता समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव जी एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
लोकेशन_घंसौर/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी......….…......? घंसौर में यादव समाज का आत्मीय मिलन एवं भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित सामाजिक एकता, संगठन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश घंसौर/सिवनी। राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता के परम सम्माननीय श्री भारत सिंह यादव जी के घंसौर आगमन पर यादव समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं से मुलाकात कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज को एकजुट करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के
दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एकता ही समाज की शक्ति है और संगठन ही समाज की पहचान है। इसी अवसर पर बिनेकी कला में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में श्री भारत सिंह यादव जी ने सहभागिता की। उन्होंने मैदान में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को सदैव सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं,
बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देता है। “खेल में एक जीतता है, तो दूसरा सीखता है, हारता कोई नहीं।” दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री कुंवर शक्ति सिंह जी ने निभाई। कार्यक्रम में सिवनी जिला यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव यादव जी, श्री कोकलाल यादव जी, श्री विपिन यादव जी, श्री प्रमोद गुंटी यादव जी सहित जिला सिवनी के साथी, श्री झाम सिंह जी, श्री जितेंद्र नेमा जी, श्री कमलेश यादव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संतोष विल्थरिया जी, श्री बलराम उइके जी, श्री
झानक लाल जी, श्री उमाशंकर जी, कार्यक्रम संचालक श्री घनश्याम जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं घंसौर स्थित गुरु कृपा लॉन में सेवा सहकारिता समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव जी एवं उपस्थित वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
- तीज व गणेश उत्सव को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक...?(१३९२६)4
- सिवनी का जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार बाजार और निर्यात की संभावनाओं पर जल्द होगी कार्यशाला सिवनी। जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ‘सीताफल से समृद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीताफल पौधों की गणना, सर्वेक्षण और किसानों के पंजीयन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर सीताफल की मार्केटिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर नेहा मीना ने शेष सीताफल उत्पादक किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। संपर्क नंबर 9098431856 एवं 9713448994 हैं।1
- Seoni News: त्योहारों से पहले बंडोल में पुलिस का अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति1
- चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।1
- *कलबोडीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 15 सितंबर मंगलवार को*1
- जमुनिया बांध में सीपेज से मचा हड़कंप एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया । नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है । 2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया । एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके । इनका कहना है बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी । रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है । योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया । नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है । 2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया । एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके । इनका कहना है बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी । रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है । योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट1
- जमुनिया डैम की पार से फिर रिस रहा पानी, 2002 की त्रासदी की यादों से सहमे ग्रामीण, प्रशासन ने संभाला मोर्चा बालाघाट जिले की कटंगी तहसील की मध्यम सिंचाई परियोजना जमुनिया जलाशय की पार से लगातार पानी का रिसाव होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर जंगल में आग की तरह फैली, कटेरा, बनेरा, बोपली, अगासी, घुनाड़ी, सिरपुर, भजियापार जैसे गांवों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में जनसमूह डेम पर पहुंच गया और 24 साल पुराने उस काले दिन की चर्चा तेज हो गई, जब यही डेम फूटने से कटंगी का नाम पूरे देश में सुर्खियों में आ गया था।1
- बैगा ग्रामों में पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाएं सिवनी। जनपद पंचायत केवलारी के बैगा बाहुल्य ग्राम झोला, पिपरदौन और मोहगांव में विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और आयुष्मान भारत, पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।1