चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।
चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।
- चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।1
- तीज व गणेश उत्सव को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक...?(१३९२६)4
- छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया छिंदवाड़ा।* देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 28 वर्षीय आरोपी गणेश कुमरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 10 सितंबर को पौआमा चौक से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर काराबोह डेम के पास खंडहर की झाड़ियों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया1
- *कलबोडीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 15 सितंबर मंगलवार को*1
- सिवनी का जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार बाजार और निर्यात की संभावनाओं पर जल्द होगी कार्यशाला सिवनी। जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ‘सीताफल से समृद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीताफल पौधों की गणना, सर्वेक्षण और किसानों के पंजीयन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर सीताफल की मार्केटिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर नेहा मीना ने शेष सीताफल उत्पादक किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। संपर्क नंबर 9098431856 एवं 9713448994 हैं।1
- हिन्दी भाषा को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित हिन्दी की समृद्धि समावेशी लोक के द्वंद्वों के समाधान में है": प्रो. अमर सिंह अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खो देना है ": अवधेश तिवारी छिंदवाड़ा: म. प्र. आंचलिक साहित्यकार परिषद छिंदवाड़ा की हिन्दी भाषा को समर्पित संकट मोचन हनुमान मंदिर नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि रतनाकर रतन ने कविता को क्रांतिकारी संवेदनाओं से अभूतपूर्व बदलाव का एक जरिया बताया। पूर्व आकाशवाणी उद्घोषक अवधेश तिवारी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खोकर पहचान के संकट को निमंत्रण देने जैसा है। प्रो. अमर सिंह ने हिन्दी भाषा की भावी समृद्धि को सर्वहारा वर्ग के द्वंद्वों के वैचारिक समाधान में निहित बताया। वरिष्ठ कवि राजेंद्र चौबे ने "मुंह लगे कौन हवाओं के इसलिए, ओट में जलता है मिट्टी का दीया", कहकर काव्य अभिव्यक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। सौंसर से पधारी कवयित्री श्रीमती अन्नू कामोने ने "अपनी आँखों से अश्क बहाया न करो, मैं आ नहीं सकता, अपने को सताया न करो", ग़ज़ल पढ़कर हिन्दी भाषा को नमन किया। वरिष्ठ समीक्षक अशोक जैन ने "सांसें चलने तक जीना है, सच है तेरा, मेरा भी है, सांझ ढले पक्षी उड़ जाना, अंतिम यही कहानी बाबा", कविता से आध्यात्मिक होने पर बल दिया। श्रीमती ज्योति गुप्ता ने "तुमने हमको कांटे सौंपे, हमने तुमको गुल सौंपा था, तुमने दरिया मोड़ दिए थे, हमने फिर से पुल सौंपा था", काव्य पंक्तियों से विषम हालातों में भी फर्ज निर्वहन को रेखांकित किया। उम्दा कवि ओमप्रकाश नयन ने अपनी रचना "अलसाई पलकों पर, वीणा का पहरा देता हूं, अनुभूति के उद्गारों से वाल्मीकि रामायण रच जाता है", रचना सौंदर्य का अनूठा नमूना प्रस्तुत किया। श्रीमती मोहिता मुकेश कमलेंदु ने अपनी कविता"विचार हैं गहने मेरे, उमंग है मेरा श्रृगांर, बोली है झुमकी मेरी, बिंदी में है भाषा हिंदी", पढ़कर हिन्दी के प्रति अंतर्निहित प्रेम को उजागर किया। युवा कवयित्री हिना खान ने अपनी काव्य रचना "बेखौफ जिंदगी की परेशानियों से था, एक सिक्के में सारी खुशियां थी, क्या हुआ हजारा बचपन गरीब था", से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वात्सल्य कवि प्रभूदयाल श्रीवास्तव ने "पूजा के कमरे में घंटी की टुन टुन, दादा दादी का कंचन सा मन, उनसे जाकर दुआएं पाओ, अरे भाई थोड़ा हँसो, मुस्कराओ", ध्वनि अलंकार की एक अद्भुत बानगी प्रस्तुत की। सविता श्रीवास्तव ने "रिम झिम फुहारों का, झिलमिल सितारों का अद्भुत संसार", नंद कुमार दीक्षित ने "हमने खाई है कसम, एक दीया जलाने की" और रामलाल सराठे ने अपनी रचना "जय हिंद लिखो, जय गान लिखो, युग जननी का यश गान लिखो, अभिमान करें सब जनम जनम, कवि ऐसा हिंदुस्तान लिखो", पढ़कर सभी श्रोताओं में देशभक्ति का रस उड़ेल दिया। राजेंद्र यादव ने अपनी कविता यों पढ़ी: "होती आई, ज़िन्दगी में, भूल देखें, फिर किताबों में दबे, वो फूल देखें।, पुष्प हमने भी बिछाए, अक्सर उनकी राह में,पाँव में मेरे चुभोने, जिनके कर में, शूल देखे"। वरिष्ठ कवि नेमीचंद व्योम ने अपनी संस्कृत भाषा में और हैदर अली ने विरह की अभिव्यक्ति से सराबोर अपनी कविता पढ़ी। गोष्ठी का मंच संचालन हिना खान ने अपने अनूठे अंदाज में किया।4
- Seoni News: त्योहारों से पहले बंडोल में पुलिस का अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति1
- पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।1