फतेहाबाद : क्षेत्र के रेल विकास को नई गति देते हुए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद बाह से जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और यहां से ट्रेन को विधिवत रवाना किया। इस नई ट्रेन सेवा से फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके। सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैंने लोकसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया और रेल मंत्री से कई दौर की वार्ता की। यह ट्रेन उसी प्रयास का परिणाम है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर नागरिक को बेहतर रेल सुविधा मिले और फतेहाबाद-बाह को विकास की नई पहचान मिले। आने वाले समय में और ट्रेनों को इस रूट से संचालित कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। सांसद ने बताया कि बटेश्वर में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोले जाने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है, जिससे यात्रियों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विगत दो अप्रैल को लोकसभा में आगरा से टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद-बाह मार्ग से चलाने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) बीके चौहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चौहान, प्रदीप भाटी, सोनू शर्मा (हाट वाले), रंजीत प्रधान, मुन्ना लाल लंबरदार, नितिन वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राहुल सिसोदिया, अंकित गुप्ता, मुकेश पचौरी, संकेत सिंह, अजय जादौन, योगेश चौहान, बालेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव एवं राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
फतेहाबाद : क्षेत्र के रेल विकास को नई गति देते हुए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद बाह से जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और यहां से ट्रेन को विधिवत रवाना किया। इस नई ट्रेन सेवा से फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके। सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैंने लोकसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया और रेल मंत्री से कई दौर की वार्ता की। यह ट्रेन उसी प्रयास का परिणाम है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर नागरिक को बेहतर रेल सुविधा मिले और फतेहाबाद-बाह को विकास की नई पहचान मिले। आने वाले समय में और ट्रेनों
को इस रूट से संचालित कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। सांसद ने बताया कि बटेश्वर में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोले जाने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है, जिससे यात्रियों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विगत दो अप्रैल को लोकसभा में आगरा से टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद-बाह मार्ग से चलाने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) बीके चौहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चौहान, प्रदीप भाटी, सोनू शर्मा (हाट वाले), रंजीत प्रधान, मुन्ना लाल लंबरदार, नितिन वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राहुल सिसोदिया, अंकित गुप्ता, मुकेश पचौरी, संकेत सिंह, अजय जादौन, योगेश चौहान, बालेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव एवं राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- फतेहाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के गांव बटेश्वर में जल्द बनेगा भव्य रेलवे स्टेशन- राजकुमार चाहर1
- फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🔥 ऑपरेशन दहन के तहत 2 करोड़ का नशीला पदार्थ नष्ट 175.329 किलोग्राम गांजा, चरस और डायजापाम शामिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगरा में किया गया विनष्टीकरण 👍1
- अलीगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत कोतवाली पिसावा किस पीएससी पर हर वर्ष की तरह मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगता चल रहा है जिसमें सभी प्रकार के मरीज को निशुल्क प्रदान की दी गई मेला का सभासद सुधीर कुमार शर्मा ने पिता काटकर शुभारंभ किया मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी अलीगढ़ में निरीक्षण किया सभी स्टाफ का पर संतुष्ट तनक मिला जिसमें स्टाफ की ड्यूटी डॉक्टर कुलदीप राजपुरी क भारद्वाज डॉ भूपेंद्र संदीप डॉक्टर जीना जमाल डॉक्टर मोहसीन एएनएम प्रमिला विमलेश रामवती आशा सुपरवाइजर उषा शर्मा निर्मला देवी एलटीओ पवन कुमार नेपाल शैलेंद्र ओम प्रकाश प्रिंस कुमार डॉ रमन बत्रा आशा विमलेश देवी रामबेटी कुसुम ममता सुनीता मौजूद रहीम नोडल अधिकारी बी,, सी,, पीऐम श्याम बिहारी उपस्थित रहे चेयरमैन प्रतिनिधि राज बाबू शर्मा नेवी निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी अलीगढ़ से पीएसी के बारे में सुझाव रखें जोक अध्यक्ष प्रतिनिधि राज बाबू शर्मा बड़े ईमानदार उच्च विचार के कहलाए जाते हैं साथ में त्रिलोकचंद शर्मा भी उपस्थित रहे जिसमें 213 मैरिज की ओपीडी हुई 55 एक्स्ट्रा 40 मैरिज टीवी के 10 गर्भवती महिलाओं के तक लगे 60 मरीजों की आंखो की जांच हुई ब्यूरो चीफ रामकुमार शर्मा1
- बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है, सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी !!1
- फिरोजाबाद में रविवार को गंगानगर स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर को लेकर महिला उपभोक्ताओं ने हंगामा किया| हंगामा के दौरान महिलाओं ने कहा है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से घर का विद्युत बिल अधिक आ रहा है हंगामा के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही की महिला उपभोक्ताओं का यह कहना रहा है कि मीटर इस तरह के लगाए गए हैं कि उनसे ऑटोमेटिक लाइट कट जाती है जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य जरूरी कामों में अवरोध पैदा हो जाता है | महिलाओ द्वारा बिजली विभाग को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर इस समस्या का निदान जल्द से जल्द नहीं कराया जाएगा तो अगली बार इससे भी बड़ा आंदोलन होगा | प्रदेश में जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से प्रदेश के अन्य जिलों से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को देखा जा रहा है | देखना होगा कि महिलाओं की इस चेतावनी के बाद विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर को लेकर क्या कार्यवाही करेगा | Updated News-13/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- ऐसे लोगों को क्या कहा जाए इनमें शर्म ही नहीं रह गई है अपना निजी वीडियो क्यों अपलोड करते हैं अगर कहते हैं तो उनको सजा होनी चाहिए या फिर सभी को आजादी होनी चाहिए सोचा आपको है क्या सही है क्या गलत है जय हिंद जय भारत1
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने सम्राट अशोक महान जयंती शोभायात्रा से पूर्व फिरोजाबाद रोड तिराहा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने 2047 तक, जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह हमेशा उन्हें निशाना बनाते हैं क्योंकि 2017 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सैफई की गुंडागर्दी खत्म कर दी थी। मौर्य ने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव 2027 में उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, जबकि 2047 तक उनका कोई नंबर नहीं है। डिप्टी सीएम ने फतेहाबाद में सम्राट अशोक महान की लाट (स्तंभ) की स्थापना की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, कालीचरन सुमन, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, गंगाधर कुशवाहा, प्रदीप भाटी और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। डिप्टी सीएम दोपहर 1:40 बजे फतेहाबाद पहुंचे और 2:30 बजे सभा से रवाना हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उपमुख्यमंत्री का अभिवादन किया।4
- *फिरोजाबाद: विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने किया शुभारंभ* दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी व अध्यापिकाओं ने लिया हिस्सा। बबीता चौहान बोलीं — *33% महिला आरक्षण ‘नारी तू नारायणी’ की भावना को धरातल पर उतार रहा*। *"आज पंचायत में 64% महिलाएं, बेटियां हर क्षेत्र में सुरक्षित-सक्षम"* — BJP जिलाध्यक्ष व CDO भी रहे मौजूद। #NariShaktiVandan #Firozabad #BabitaChauhan #MahilaAayog #SwarajJagrad1