logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक हैरिंग्टनगंज। चौकी शाहगंज क्षेत्र के डोबियारा ग्राम पंचायत के पूरे तिलक का पुरवा में शनिवार सुबह सड़क पार कर रही करीब आठ वर्षीय बच्ची को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की पहचान मोनिका चौहान पुत्री गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम खेवली थाना बीकापुर के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनिका सुबह सड़क किनारे शौच के लिए गई थी। सड़क पार करते समय कुचेरा की ओर से आ रही UP 32 NW 3641 नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची करीब 10 फीट दूर जा गिरी और कार सड़क किनारे खाई में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया गया कि कार शाहगंज चौकी पर सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार के ड्राइवर चला रहे थे। 15 अगस्त के चलते चौकी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद दरोगा ने बाइक रुकवाकर घायल बच्ची को मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल से बच्ची को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने कार हटाने से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची के स्वस्थ होकर लौटने के बाद ही वाहन हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से वाहन हटाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

20 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक हैरिंग्टनगंज। चौकी शाहगंज क्षेत्र के डोबियारा ग्राम पंचायत के पूरे तिलक का पुरवा में शनिवार सुबह सड़क पार कर रही करीब आठ वर्षीय बच्ची को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की पहचान मोनिका चौहान पुत्री गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम खेवली थाना बीकापुर के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनिका सुबह सड़क किनारे शौच के लिए गई थी। सड़क पार करते समय कुचेरा की ओर से आ रही UP 32 NW 3641 नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची करीब 10 फीट दूर जा गिरी और कार सड़क किनारे खाई में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया गया कि कार शाहगंज चौकी पर सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार के ड्राइवर चला रहे थे। 15 अगस्त के चलते चौकी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद दरोगा ने बाइक रुकवाकर घायल बच्ची को मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल से बच्ची को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने कार हटाने से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची के स्वस्थ होकर लौटने के बाद ही वाहन हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से वाहन हटाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गायत्री पब्लिक स्कूल,में मनाया गया — आजादी का उत्सव तिरंगे की शान में झुके शीश, राष्ट्रगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां रेवतीगंज। गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने सहभागिता की। चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, समाजसेवी राजू दूबे एवं मंगेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने ‘विजयी भव’, ‘वंदे मातरम्’, ‘रंग दे बसंती चोला’ सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देश के वीरों के प्रति सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय एवं निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव, राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के समापन पर उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।
    4
    वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गायत्री पब्लिक स्कूल,में मनाया गया — आजादी का उत्सव
तिरंगे की शान में झुके शीश, राष्ट्रगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रेवतीगंज। गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने सहभागिता की।
चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, समाजसेवी राजू दूबे एवं मंगेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा।
ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।
समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने ‘विजयी भव’, ‘वंदे मातरम्’, ‘रंग दे बसंती चोला’ सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देश के वीरों के प्रति सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया।
प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय एवं निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव, राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    Local News Reporter मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस।--------------------
    3
    देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस।--------------------
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी शासन से आजादी हासिल की थी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार वर्मा, आईएसबी गौतम वर्मा, मुकेश मौर्य, विमल कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, जयसिंह यादव, संतोष यादव और संतोष कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
खंड विकास अधिकारी आरएन भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी शासन से आजादी हासिल की थी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार वर्मा, आईएसबी गौतम वर्मा, मुकेश मौर्य, विमल कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, जयसिंह यादव, संतोष यादव और संतोष कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 2 महीने की नन्ही देशभक्त: बेटी ने सिर पर उठाया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर जीता सबका दिल। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमारी बेटी पूरे 2 महीने की हो गई है! 🇮🇳 जब हमने उसके नन्हे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थमाया, तो उसने बड़े ही प्यार और सम्मान से तिरंगे को अपने सिर पर उठा लिया। इस खास और भावुक पल को हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते। आप सभी मित्रों और शुभचिंतकों से निवेदन है कि हमारी नन्ही देशभक्त को अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें। जय हिंद! 🇮🇳✨
    1
    2 महीने की नन्ही देशभक्त: बेटी ने सिर पर उठाया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर जीता सबका दिल।
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमारी बेटी पूरे 2 महीने की हो गई है! 🇮🇳
जब हमने उसके नन्हे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थमाया, तो उसने बड़े ही प्यार और सम्मान से तिरंगे को अपने सिर पर उठा लिया। इस खास और भावुक पल को हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते।
आप सभी मित्रों और शुभचिंतकों से निवेदन है कि हमारी नन्ही देशभक्त को अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें। जय हिंद! 🇮🇳✨
    user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन* रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़ *रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन* रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़
    1
    *रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन*

रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से  विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया।
प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
#अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़
*रानी बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एंव माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में 15 अगस्त 2026 को आयोजन*
रानी बाजार अयोध्या।।अयोध्या जिले के विकास खंड मसौधा की रानी बाजार माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम महाविद्यालय में आर ए एफ के सहयोग से  विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया।
प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने दोनों विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को एकत्रित कर मिठाई वितरित की गई। इस दिन बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
माधव प्रसाद ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वाधीनता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ, हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। अपनी समृद्ध विरासत और स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को अपनाते हुए हम आधुनिक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, यह वेद-वाक्य हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक,प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मिश्रा,उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक अखिलेश मिश्रा श्रीधर पांडे सत्यनाम यादव सुरेंद्र पांडे ,संतोष मौर्य पुष्कर दत्त तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे अमित पांडे विजय पांडे मुन्ना, विनोद श्रीवास्तव प्रवेश यादव हरिश्चंद्र यादव महेश पांडे केशव रामपाल पिंकी, संजना ,रंजना, शिवकेश,माया देवी,विजय यादव,विजय शर्मा, उज्जवल पाठक,राहुल यादव,सुधा पांडेय,वंदना यादव आदि छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
#अयोध्या #उत्तरप्रदेश #अपडेट #फेसबुक इंडिया वॉच भारत 2050 न्यूज़
    user_धर्मेंद्र singh
    धर्मेंद्र singh
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आंय अरे प्रिय पीएम मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी आंय अरे प्रिय PM मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी अयोध्या भाजपा जिला अध्यक्ष जी क्या कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति नही है 🤔 इनकी जाति BJP है। लेकिन वही OBC समाज के लोधी, यादव लोग जागरूक हो रहे है अपने समाज के साथ चल रहे है लोगों का उत्थान हो रहा है। सोचने वाली बात यह है की सबका साथ-सबका विकास में क्या यह अपने समाज के लोगों को भूल जायेंगे? नही होगा कोरी/कोली समाज के लोगों का उत्थान? उत्तर प्रदेश में कोरी/कोली समाज के संगठन व लोग ध्यान दे अपने लोगों को साथ लेकर चले तभी होगा सबका साथ सबका विकास। कोरी/कोली सामाजिक एकता रजि. नई दिल्ली अयोध्या महासचिव मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम विभाग उ प्र कोरी कल्याण समाज कोरी देवल कुमार देव विचारमंच कोली मिडिया एडिटर अखिल राजस्थान कोली महासभा
    1
    आंय अरे प्रिय पीएम मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी
आंय अरे प्रिय PM मोदी भाग्यवान जी कोरी समाज के राधेश्याम त्यागी अयोध्या भाजपा जिला अध्यक्ष जी क्या कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति नही है 🤔 इनकी जाति BJP है। 
लेकिन वही OBC समाज के लोधी, यादव लोग जागरूक हो रहे है अपने समाज के साथ चल रहे है लोगों का उत्थान हो रहा है। 
सोचने वाली बात यह है की सबका साथ-सबका विकास में क्या यह अपने समाज के लोगों को भूल जायेंगे? नही होगा कोरी/कोली समाज के लोगों का उत्थान? 
उत्तर प्रदेश में कोरी/कोली समाज के संगठन व लोग ध्यान दे अपने लोगों को साथ लेकर चले तभी होगा सबका साथ सबका विकास।  
कोरी/कोली सामाजिक एकता रजि. नई दिल्ली अयोध्या महासचिव  
मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम विभाग उ प्र 
कोरी कल्याण समाज कोरी देवल कुमार देव विचारमंच कोली मिडिया एडिटर अखिल राजस्थान कोली महासभा
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि के रूप में मनूचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने ध्वजा रोहण कर व्यक्त किया अपना विचार नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत किया गया संस्कृतिक प्रोग्राम अयोध्या। आज के दिन 15 अगस्त पर शहीद और राष्ट्रीय नायकों के त्याग तपस्या और बलिदान से प्राप्त आज़ादी की रक्षा हम सबका ज़िम्मेदारी है उक्त विचार बाल साक्षरता केंद्र में स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण के पश्चात मनुचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हर के स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद देश की 80 करोड़ जनता पाँच किलो राशन के लिए भटक रही है। वहीं दूसरी ओर देश के संसाधनों पर चंद पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा होता जा रहा है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए देश की जनता को शहीदों एवं राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेकर एक जुट करना होगा तभी हम विषमता महँगाई बेकारी भ्रष्टाचार अराजकता एवं ग़रीबी से मुक्ति पा सकेंगें। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीमती अजय रानी शर्मा प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए 80वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, सूर्यनारायण सिंह, ब्रिज, राज कुमार अग्रवाल, शिव प्रकाश यादव, मारूति कुमार सिंह, राज, नान सिंह, इन्द्र पाल चतुर्वेदी, आरती गुप्ता, मानसी सेन, मुस्कान सोनकर, निशा,राणा, गौरव शर्मा , जीतेन्द्र शिवेंद्र बृजमोहन सिंह सहित अभिवावकों ने भाग लिया।
    2
    बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में  धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड अयोध्या में  धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मुख्य अतिथि के रूप में  मनूचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने ध्वजा रोहण कर व्यक्त किया अपना विचार 
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत किया गया संस्कृतिक प्रोग्राम 
अयोध्या। 
आज के दिन 15 अगस्त पर शहीद और राष्ट्रीय नायकों के त्याग तपस्या और बलिदान से प्राप्त आज़ादी की रक्षा  हम सबका ज़िम्मेदारी है उक्त विचार बाल साक्षरता केंद्र में स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण के पश्चात मनुचा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉक्टर सुमंगला गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हर के स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद देश की 80 करोड़ जनता पाँच किलो राशन के लिए भटक रही है। वहीं दूसरी ओर देश के संसाधनों पर चंद पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा होता जा रहा है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए देश की जनता को शहीदों एवं राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेकर एक जुट करना होगा तभी हम विषमता महँगाई बेकारी भ्रष्टाचार अराजकता एवं ग़रीबी से मुक्ति पा सकेंगें।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीमती अजय रानी शर्मा प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए 80वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया। शिक्षक शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, सूर्यनारायण सिंह, ब्रिज, राज कुमार अग्रवाल, शिव प्रकाश यादव, मारूति कुमार सिंह, राज, नान सिंह, इन्द्र पाल चतुर्वेदी, आरती गुप्ता, मानसी सेन, मुस्कान सोनकर, निशा,राणा, गौरव शर्मा , जीतेन्द्र शिवेंद्र बृजमोहन सिंह सहित अभिवावकों ने भाग लिया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान चौकी परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। समारोह में चौकी पर तैनात बीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार दुबे, अमरनाथ, सुरेश मौर्य, सचिन सिंह, राजेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान चौकी परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।
ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
समारोह में चौकी पर तैनात बीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार दुबे, अमरनाथ, सुरेश मौर्य, सचिन सिंह, राजेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.