वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गायत्री पब्लिक स्कूल,में मनाया गया — आजादी का उत्सव तिरंगे की शान में झुके शीश, राष्ट्रगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां रेवतीगंज। गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने सहभागिता की। चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, समाजसेवी राजू दूबे एवं मंगेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने ‘विजयी भव’, ‘वंदे मातरम्’, ‘रंग दे बसंती चोला’ सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देश के वीरों के प्रति सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय एवं निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव, राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के समापन पर उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।
वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गायत्री पब्लिक स्कूल,में मनाया गया — आजादी का उत्सव तिरंगे की शान में झुके शीश, राष्ट्रगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां रेवतीगंज। गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने सहभागिता की। चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, समाजसेवी राजू दूबे एवं
मंगेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने ‘विजयी भव’, ‘वंदे
मातरम्’, ‘रंग दे बसंती चोला’ सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देश के वीरों के प्रति सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में
योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय एवं निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव, राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के समापन पर उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुरस्कार जीते। अयोध्या जिले में बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के नगर पंचायत बीकापुर के तेंदुआमाफी में शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे देश दीपक आदर्श इंटर कालेज के विद्यालय परिसर में 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के अध्यापकों,व छात्र,छात्राओं के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया,विद्यालय में अपने साथियों के साथ पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या के जिला मंत्री के एस मिश्र द्वारा प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र श्रीवास्तव को स्मारिका ग्राम्य गौरव पत्रिका व बैग देकर सम्मानित किया गया,विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा गया,कार्यक्रम से पूर्व तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा दिल से गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया गया।1
- फैजाबाद पब्लिक स्कूल में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मोनू अयोध्या के मुमताज़ नगर स्थित फैजाबाद पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देश भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय परिसर में अध्यक्ष महोदया श्रीमती जरीना खान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकगण, अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, गीत कविता एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, कक्षा 6 व 7 की छात्राओं द्वारा गुज़राती लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये। विद्यालय में अंतर्सदनीय समीत राष्ट्रगीत मेगा-सो प्रतियोगिता में चारो सदन (कैनरी, फैल्कन, रॉबिन और वुडपीकर) ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मण्डल श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव (साकेत कला भारती देवकाली. अयोध्या) तथा आशा सिंह (भूतपूर्व संगीत शिक्षिका आर्य कन्या इंटर कालेज अयोध्या) द्वारा कैनरी सदन को प्रथम, फैल्कन सदन को द्वितीय, रॉबिन सदन तृतीय तया वुडपीकर सदन को चतुर्थ स्थान घोषित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के मिश्रा, निर्णायक सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की अखण्डता एवं भाई चारे के साथ राष्ट्र निर्माण में सभी को योगदान देने का आह्वान किया। वही प्रबंधक उमर मुस्तफा ने देशवासियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और देश की उन्नति में हर प्रकार से सहयोग देने का आग्रह किया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की रकता अखण्डता बनाए रखने का संकल्प लिया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।3
- युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! युवा मांगे रोजगार और सम्मान, भाजपा सरकार दे रही उत्पीड़न और अपमान! देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर गंभीर संकट से जूझ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान देने के बजाय अनेक मौकों पर लाठीचार्ज, मुकदमों और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और वर्षों तक नियुक्तियों का इंतजार युवाओं के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। जिस युवा शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए था, वही आज अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए। मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए। झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।1
- जिस पर बहती है देशभक्ति की धारा वही है असली भारत हमारा1
- सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को दरोगा की कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक हैरिंग्टनगंज। चौकी शाहगंज क्षेत्र के डोबियारा ग्राम पंचायत के पूरे तिलक का पुरवा में शनिवार सुबह सड़क पार कर रही करीब आठ वर्षीय बच्ची को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की पहचान मोनिका चौहान पुत्री गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम खेवली थाना बीकापुर के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनिका सुबह सड़क किनारे शौच के लिए गई थी। सड़क पार करते समय कुचेरा की ओर से आ रही UP 32 NW 3641 नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची करीब 10 फीट दूर जा गिरी और कार सड़क किनारे खाई में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया गया कि कार शाहगंज चौकी पर सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार के ड्राइवर चला रहे थे। 15 अगस्त के चलते चौकी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद दरोगा ने बाइक रुकवाकर घायल बच्ची को मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल से बच्ची को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने कार हटाने से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची के स्वस्थ होकर लौटने के बाद ही वाहन हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से वाहन हटाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या अयोध्या जी.डी. गोयनका विद्यालय, अयोध्या में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पहलगाम की घटना पर आधारित नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, साहस और एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन मोहन त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।1
- शिक्षा व देश का भविष्य महाविद्यालय व कक्षाओं से तय होता है,अनुराग सिंह अयोध्या जिले में बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल गांवसभा धेनुवावा,रामदासपुर मझौली में शिक्षा के क्षेत्र पर अपना परचम लहरा रहे महाराणा प्रताप सीबीएसई विद्यालय परिसर में 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया,विद्यालय अपने साथियों के साथ पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या के जिला मंत्री के एस मिश्र द्वारा स्मारिका ग्राम्य गौरव पत्रिका देकर सम्मानित किया गया,विद्यालय के बच्चों द्वारा मंच पर चिलचिलाती धूप के बावजूद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा गया,मीडिया से रूबरू विद्यालय के प्रबंधक अनुराग सिंह द्वारा देशवासियों व क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामना देते हुए बताया गया कि शिक्षा व देश का भविष्य संसद व सरकार से तय नहीं होता है,ये महाविद्यालयों और विद्यालय की कक्षाओं से तय होता है,यदि अभिभावकगण बच्चो के स्वास्थ्य शिक्षा, व संस्कार व सभ्यता को बनाने पर मेहनत करेंगे तो पहले परिवार,परिवार के बाद गांव,गांव के बाद प्रदेश,प्रदेश के बाद देश का विकास हो जाएगा हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।1
- मासूम को रौंदती दरोगा के ड्राइवर की कार! 8 वर्षीय बच्ची जिंदगी-मौत से जूझ रही, सड़क पर उतरे ग्रामीण (इनायतनगर अयोध्या) शाहगंज चौकी क्षेत्र के पूरे तिलक का पुरवा में आज शनिवार सुबह पुलिस चौकी से जुड़े वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह दर्शननगर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश घायल बच्ची की पहचान मोनिका चौहान पुत्री गुड्डू चौहान, निवासी ग्राम खेवली, थाना कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई है। वह अपनी मौसी के घर आई हुई थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह सड़क पार करते समय कुचेरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही UP 32 NW 3641 नंबर की कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बच्ची उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरी और कार सड़क किनारे खाई में जा पहुंची। हादसे में पुलिस कनेक्शन सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार शाहगंज चौकी पर सेकेंड अफसर के पद पर तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार के ड्राइवर द्वारा चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद घायल मासूम को मिल्कीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर बच्ची को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा परिजनों के अनुसार बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्ची जिंदगी से जूझ रही, सड़क पर ग्रामीणों का आक्रोश हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने से साफ इनकार कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बच्ची स्वस्थ होकर वापस नहीं आती, वाहन मौके से नहीं हटाया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस पर वाहन हटाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है, इससे पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल: पुलिस से जुड़े वाहन की रफ्तार पर कौन लगाएगा लगाम? एक ओर आठ वर्षीय मासूम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस चौकी से जुड़े वाहन की दुर्घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाहन की रफ्तार की जांच होगी? क्या चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी? क्या पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा? अब पूरा मामला पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर टिका है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि हादसे की जांच किसी दबाव के बिना हो और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ब्यूरो रिपोर्ट3