Shuru
Apke Nagar Ki App…
देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस।--------------------
देव कुमार पाण्डेय
देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस।--------------------
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गायत्री पब्लिक स्कूल,में मनाया गया — आजादी का उत्सव तिरंगे की शान में झुके शीश, राष्ट्रगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां रेवतीगंज। गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने सहभागिता की। चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल, समाजसेवी राजू दूबे एवं मंगेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज के बीच पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। ध्वजारोहण के बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने ‘विजयी भव’, ‘वंदे मातरम्’, ‘रंग दे बसंती चोला’ सहित अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देश के वीरों के प्रति सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय एवं निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव, राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के समापन पर उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।4
- देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस।--------------------3
- हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी शासन से आजादी हासिल की थी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार वर्मा, आईएसबी गौतम वर्मा, मुकेश मौर्य, विमल कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, जयसिंह यादव, संतोष यादव और संतोष कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- 2 महीने की नन्ही देशभक्त: बेटी ने सिर पर उठाया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर जीता सबका दिल। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमारी बेटी पूरे 2 महीने की हो गई है! 🇮🇳 जब हमने उसके नन्हे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थमाया, तो उसने बड़े ही प्यार और सम्मान से तिरंगे को अपने सिर पर उठा लिया। इस खास और भावुक पल को हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते। आप सभी मित्रों और शुभचिंतकों से निवेदन है कि हमारी नन्ही देशभक्त को अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें। जय हिंद! 🇮🇳✨1
- कांग्रेस पार्टी खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव छावनी परिषद कैट कांग्रेस पार्टी खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव छावनी परिषद कैट स्टेडियम पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर 20 अगस्त को सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है आप सभी सम्मानित खिलाड़ी छात्र छात्राएं समय सुबह 10 -30 बजे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनायें कैट स्टेडियम सदर बाजार अयोध्या1
- दुबौला चौकी पर तैनात दीवान दिनेश कुमार यादव का वर्दी में शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल *बस्ती जिले से बड़ी खबर...........* दुबौला चौकी पर तैनात दीवान दिनेश कुमार यादव का वर्दी में शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल जिले में जहां एक तरफ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) वही दूसरी तरफ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी पर तैनात दीवान दिनेश कुमार यादव शराब पार्टी में थे मस्त दीवान दिनेश कुमार यादव का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो होने पर पुलिस विभाग की छवि हो रही धूमिल सूत्रों की माने तो हमेशा गलत कामों में संलिप्त रहते हैं दीवान दिनेश कुमार यादव व नशा कारोबारियों के साथ चौकी पर बराबर शराब पार्टी में रहते हैं मस्त पूर्व चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी को निलंबित करा कर गांजा व्यवसायियों के साथ पार्टी कर रहे दीवान दिनेश कुमार यादव - सूत्र सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शराब पार्टी में गांजा व्यवसाई के साथ खुद बैठे हैं दीवान दिनेश कुमार यादव चौकी दुबौला में धड़ल्ले से की गई शराब पार्टी कई सालों से दुबौला चौकी पर जमें हुए हैं दीवान दिनेश यादव जिससे दुबौला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर करवाते हैं अवैध कार्य - सूत्र सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर दीवान दिनेश कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की उठ रही मांग अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के द्वारा क्या की जाती है कार्यवाही ? बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी पर तैनात दीवान दिनेश कुमार यादव से जुड़ा मामला ।1
- हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान चौकी परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। समारोह में चौकी पर तैनात बीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार दुबे, अमरनाथ, सुरेश मौर्य, सचिन सिंह, राजेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- रामनगरी अयोध्या में 15 अगस्त के दिन दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्चे की मौत रामनगरी अयोध्या में 15 अगस्त के दिन दर्दनाक हादसा, विडियो वायरल स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्चे की मौत। पुलिस ने हिरासत में लिया वाहन चालक को अयोध्या। अयोध्या के नया घाट चौकी क्षेत्र में राम कथा संग्रहालय के सामने रात करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक बच्चा स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP44BJ0007 को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1