राजनगर:- बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों और मारपीट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों का बाजार गर्म है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग बिना सत्यापन के ऐसी खबरें साझा कर रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बन रहा है। इन अफवाहों के कारण कई निर्दोष लोग भीड़ का शिकार बन रहे हैं। राजनगर थाना क्षेत्र में भी दो दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक निर्दोष महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। , मामला जब थाना पहुंचा तो जांच में स्पष्ट हुआ कि राजनगर थाना क्षेत्र में कहीं भी बच्चा चोरी की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है और न ही किसी बच्चे के चोरी होने की शिकायत मिली है। वहीं आज एक विछिप्त भी इसी अपवाह का शिकार हुआ, समय रहते राजनगर पुलिस ने विछिप्त को बचा लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों के आधार पर लोग किसी को भी बच्चा चोर समझकर उसके साथ मारपीट करने लग रहे हैं, जो कि कानूनन अपराध है। इस पूरे मामले को लेकर राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने गंभीरता दिखाते हुए आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों को बिना जांचे-परखे साझा न करें। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी अफवाह के कारण किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट या कोई अप्रिय घटना होती है, तो मारपीट करने वालों और अफवाह फैलाने या उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

- राजनगर से सरायकेला जाने वाली मुख्य सड़क की हालत अब बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और पानी भरे खतरनाक खड्डे इस मार्ग को जानलेवा बना रहे हैं। हर दिन सैकड़ों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए सड़क की असली स्थिति और जनता की परेशानी। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें ताकि ऐसी ही सच्ची खबरें आप तक पहुंचती रहें।2
- मोदी सरकार का जन विश्वास बिल 2026- भरोसे और सुशासन की नई पहचान! 🇮🇳 23 मंत्रालयों के 79 पुराने कानूनों में बड़े सुधार कर नियमों को किया गया सरल और जनहितकारी। ✔️ छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों को अब अपराध नहीं माना जाएगा ✔️ मामूली चूक पर जेल नहीं, केवल जुर्माने का प्रावधान ✔️ 784 पुराने प्रावधानों में बदलाव कर व्यापार और आम जनता को बड़ी राहत ये बदलाव सिर्फ कानून में नहीं, सोच में परिवर्तन है- Ease of Living और Ease of Doing Business की दिशा में एक मजबूत कदम। #JanVishwasBill2026 “Minimum Government, Maximum Governance” की सोच को साकार करता जन विश्वास बिल 2026! 📝 यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा आम नागरिक और व्यापारियों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बिल दिखाता है कि सरकार का फोकस अब सजा पर नहीं, सुविधा और विश्वास पर है। ये विधेयक उस इंस्पेक्टर राज के ताबूत में भी आखिरी कील होगा, जिसने दशकों तक पिछली सरकारों की देख-रेख में देश के उद्यमियों और आम नागरिकों को अपराधी की तरह महसूस कराया था। जन विश्वास बिल 2026... नागरिकों को केंद्र में रखकर लिए गए फैसलों का सशक्त उदाहरण है, जो “Reform, Perform, Transform” के मंत्र को जमीन पर उतारता है।। साभार संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड3
- भारतवर्ष को मिली आजादी किस काम की जहां सनातनियों की बात ही नहीं सुनी जाती और तो और अब हालात ऐसी है कि हरेक जिले की डेमोग्राफी चेंज हो चुकी है ।1
- JLKM का अत्याचार कभी था प्रत्याशी का समर्थक चुनाव हारने के बाद बना दुश्मन। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 हथियाडीह में झोपड़ी बनाकर रह रही पार्वती किस्कू JLKM के आदित्यपुर नगर निगम मेयर प्रत्याशी बारी सोरेन का समर्थन हुआ करती थी। लेकिन चुनाव हारने के बाद बारी सोरेन ने अपना असली करतब दिखा दिया पार्वती किस्कू जो 2 महीनों से झोपड़ी बना कर रह रही थी जेलकेएम नेत्री बारी सोरेन ने पार्वती किस्कू से 60,000 रुपए की मांग की थी। पार्वती के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से पैसा नहीं दे पाई इसके बाद बारी सोरेन और उनके पति शंभू के द्वारा झोपड़ी बना कर रह रही पार्वती का आशियाना तोड़ दिया गया। पार्वती के चार बच्चे हैं जो इस समय न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और प्रशासन के दरवाजा खटखटा रहे। पार्वती किस्कू ने बताया मेयर चुनाव में 1,50,000 रुपये लोन लेकर JLKM के प्रत्याशी बारी सोरेन को सहायता की थी जिसका लोन किस्त अभी भी भर रही हूं। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्वती को अकेला छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल दोनों जब्त कर लिया। इस पूरी घटना की छानबीन पुलिस प्रशासन कर रही है अब देखना ये है कि पीड़िता को न्याय मिलती है या नहीं या फिर मोटी रकम देकर इस पूरे वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त, छोटा लूंती के युवक की मौत, महिला जख्मी ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण छोटा लूंती निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचु की मौत हो गई है। घटना के समय वृहस्पतिवार की रात 9 बजे सोमनाथ बालमुचु अपनी महिला मित्र के साथ अपने गांव छोटा लूंती से खैरपाल मेला जा रहा था । रास्ते में जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंझगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच कर सोमनाथ बालमुचु को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ महिला मित्र को हल्की चोट आई है। नरसिंहपुर के मुंडा की सूचना पर मंझगांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया है । #चाईबासासमाचार #मंझगांवसमाचार #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews1
- राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।1
- रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे , भागवत गीता1
- BJP ने पश्चिम बंगाल की एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फूल बरसाने के बाद TMC कार्यकर्ताओं ने उसकी इकलौती दुकान तोड़ दी। पुलिस उसके पति को उठाकर ले गई; और उससे कहा कि मदद के लिए 'मोदी के पास जाओ' (क्या आपको TMC कार्यकर्ताओं और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हिंदुओं की हत्या करने वाले आतंकवादियों के बीच कोई समानता दिखती है?)। वह हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। लोकतंत्र के पैरोकार अब कहाँ हैं? कोई भी मीडिया चैनल इसे क्यों नहीं दिखा रहा है?1
- घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मौभाण्डार पंचायत में उपस्वास्थय केंद्र का शिलान्यास :- आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पूर्वी मौऊभण्डार में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया.माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में रोबिन सोरेन द्वारा शिलान्यास किये. मौके पर पूर्वी मौऊभंडार के मुखिया, उप मुखिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, श्रमिक नेता काजल डॉन, काली पोदो गोराई, संवेदक समेत कई गणमान्य लगा उपस्थित थे.1