Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे, भागवत गीता। रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे , भागवत गीता
NUNU RAM MAHATO
रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे, भागवत गीता। रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे , भागवत गीता
More news from झारखंड and nearby areas
- रिम्स में देखिए मृत प्रशांत बोस की सीधी तस्वीर , अंतिम समय में पढ़ते थे , भागवत गीता1
- राजनगर: प्रखंड क्षेत्र के खैरबनी गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच नवनिर्मित हरिमंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्री श्री अखंड राधा गोविंद हरिनाम संकीर्तन समिति, खैरबनी के तत्वावधान में आकर्षक धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर से 108 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर कन्याएं और सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन और "राधा नाम" का संकीर्तन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समिति के सदस्य हरिहर मंडल ने बताया कि वर्षों से गांव में हरि मंदिर निर्माण की कामना थी, जो आज ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से साकार हुई है। उन्होंने बताया कि खैरबनी गांव में वर्ष 2009 से हरिनाम संकीर्तन की परंपरा चली आ रही है, जो अब तक टेंट में आयोजित होती थी, लेकिन अब नवनिर्मित मंदिर में यह आयोजन और भव्य रूप में होगा। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कमेटी के मुख्य सदस्य करण मार्डी, त्रिशंक मंडल, श्रीकांत मंडल, शशांक मंडल, अंबुज मंडल, ग्राम प्रधान जयदेव मंडल, धनपति मंडल, बृहस्पति मंडल, बासुदेव मंडल, अशोक मंडल, हरिहर मंडल, सुभेन्दु मंडल, देवरंजन मंडल, निमाई मंडल, नारायण गोप, अमूल्य गोप, शक्तिपद मंडल, कनक मंडल, बुधु खंडवाल सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।1
- सरायकेला: - सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाल ही में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु महतो ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना के पीछे भाजपा की संलिप्तता है। उन्होंने इस कृत्य को "बेहद शर्मनाक और दुखद" करार दिया। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा 'नारी सशक्तिकरण' और 'बेटी बचाओ' जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी से जुड़े लोग बेटियों की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा की 'अनुशासनहीनता' का प्रतीक बताया। महतो ने भाजपा द्वारा घोषित 'झारखंड बंदी' के आह्वान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर बंदी का ढोंग कर जनता को परेशान किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विचार करें कि भाजपा झारखंड को किस दिशा में ले जाना चाहती है। महतो ने दावा किया कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की बहू-बेटियों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना का कड़ी निंदा की। मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि तथा भारी संख्या में झामुमो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।3
- ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त, छोटा लूंती के युवक की मौत, महिला जख्मी ख़ैरपाल मेला जाने के दौरान जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण छोटा लूंती निवासी 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचु की मौत हो गई है। घटना के समय वृहस्पतिवार की रात 9 बजे सोमनाथ बालमुचु अपनी महिला मित्र के साथ अपने गांव छोटा लूंती से खैरपाल मेला जा रहा था । रास्ते में जाजपुर हाट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मंझगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां जांच कर सोमनाथ बालमुचु को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ महिला मित्र को हल्की चोट आई है। नरसिंहपुर के मुंडा की सूचना पर मंझगांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया है । #चाईबासासमाचार #मंझगांवसमाचार #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #SadarHospital #PoliceAction #LocalNews1
- गम्हरिया मे ं हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा इलाका सरायकेला : श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव अखाड़ा समिति द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित शिव पार्वती एवं जगधात्री मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड ़ उमड ़ पड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्ध ि की कामना की। संध्या समय समिति के संरक्षक राजू चौधरी के नेतृत्व मे ं गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ो ं और जयकारों के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पूरे गम्हरिया क्षेत्र का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। मार्ग मे ं जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा से पूर्व समिति की ओर से आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखन े को मिला। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे ं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।1
- #असंवेदनशील_सरकार #बदहाल_प्रदेश 21वीं सदी में भी अंधविश्वास की भेंट चढ़ रहे हैं झारखंडवासी! हेमंत सोरेन के कुशासन में झारखंड में अंधविश्वास अब लोगों की जान लेने का बड़ा कारण बनता जा रहा है। हर साल करीब ₹2 करोड़ खर्च करने के बावजूद हालात नहीं बदले हैं और औसतन 18 बेगुनाह हर साल इसकी भेंट चढ़ रहे हैं। 2022 से 2025 के बीच 73 लोगों की मौत इस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि सरकार के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर ना जागरूकता दिख रही है, ना सख्त कार्रवाई और इसी लापरवाही की कीमत झारखंड के मासूम लोग अपनी जान देकर चुका रहे हैं। झारखंड में अंधविश्वास के नाम पर हो रही मौतें हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। हर साल औसतन 18 बेगुनाहों की जान जाना और 4 साल में 73 मौतें दिखाती हैं कि करोड़ों खर्च के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर ना जागरूकता है, ना कानून का डर! इस भयावह स्थिति की जिम्मेदारी सीधे तौर पर हेमंत सरकार पर है। चिंतित संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड2
- मेरी बहन-बेटियों, तुम सभी से मेरी करबद्ध विनती है कि इस👆वीडियो को कम से कम एक बार अवश्य सुने। यह वीडियो तुम्हारी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट हो सकता है तुम्हारी सभी कठिनाइयों का समाधान करेगा यह वीडियो। प्लीज़ इसे ध्यान से सुनिए और समझें कि तुम्हारी जिंदगी कितनी अनमोल है🙏🙏1
- कोटडा संगानी तालुका में वेरावल गांव में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शिवनगर , गली नंबर चार में एक युवक पर अचानक आवारा मवेशियों ने हमला कर दिया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है।1