Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले के, सरायरंजन थाना,बजार स्थित विनोद नर्सिंग होम से चौकाने बाली घटना आई है सामने, प्रसव कराने आई महिला का गलत उपचार के कारण होगई मौत, परिजनों ने महिला के शव को गायब करने का लगाया आरोप.
Anil shriwastav
समस्तीपुर जिले के, सरायरंजन थाना,बजार स्थित विनोद नर्सिंग होम से चौकाने बाली घटना आई है सामने, प्रसव कराने आई महिला का गलत उपचार के कारण होगई मौत, परिजनों ने महिला के शव को गायब करने का लगाया आरोप.
More news from बिहार and nearby areas
- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर–बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एकहृदयविदारक घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब, पोल संख्या 203/28 के समीप एक विवाहिता महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और बच्चे की हत्या कहीं और कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे हैं, जिससे आशंका और गहरी हो गई है। लोगों ने यह भी बताया कि घटना स्थल मऊ गांव के समीप पड़ता है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा। रेलवे कर्मियों के मुताबिक बच्चे का शव रेलवे पटरी पर पाया गया, जबकि महिला का शव पटरी के बगल में पड़ा हुआ था। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला रेल दुर्घटना का है या किसी आपराधिक घटना का। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला और बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के लिए प्रयास किया जा रहा है और गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके साथ ही घटनास्थल और रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के समय की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किस समय हुई। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने बच्चे के साथ खुदकुशी की है, या उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब दी गई।1
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राणा बिगहा का बुरा हाल, समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर और कर्मचारी बिहार सरकार जहां स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, वहीं बाढ़ अनुमंडल के राणा बिगहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, दोपहर 2 बजे के बाद अधिकांश कर्मचारी अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं, जिससे आपात स्थिति में आए मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पाता। लोगों ने यह भी बताया कि अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कई बार मरीजों के बीच एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां तक बांटी जाती हैं, जो सीधे तौर पर उनके जीवन से खिलवाड़ है। बताया जा रहा है कि राणा बिगहा पीएचसी को लेकर पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक न तो व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल आम लोगों के इलाज के लिए बनाए जाते हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। बावजूद इसके अगर स्थिति ऐसी बनी हुई है, तो आम जनता को उनके हक का इलाज कैसे मिलेगा? अब जरूरत है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करे, ताकि आम लोगों को समय पर और सही इलाज मिल सके।1
- *दो मिनट लेट होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भवन में प्रवेश नहीं देने का मामला सदन में गुंजा* *भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने मामला उठाया, कारवाई का मिला आश्वासन* समस्तीपुर, 5 फरवरी 2026 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को महज 2 मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के चलते बोर्ड द्वारा परीक्षा से बाहर कर देने के मामले पर आपत्ति व्यक्त करते हुए मामले को विधान परिषद में गुरुवार भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने सदन में उठाया। 2-5 मिनट लेट होने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने से परीक्षार्थी का एक वर्ष बर्बाद हो गया, इसे गंभीर मामला बताते हुए विधान परिषद अध्यक्ष ने मामले पर चर्चा कराने की सहमति जताई। विदित हो कि 2 फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सड़क जाम एवं खराब मौसम के कारण कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 2-4 मिनट लेट पहुंचे थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षक आदि छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया था। इस मामले को छात्र संगठन आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी पुरजोर तरीके से उठाकर परीक्षार्थी को न्याय देने, उनके साथ मानवीयता बरतने एवं दोषी अधिकारियों पर कारवाई की मांग की थी। गुरुवार को भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने इसे गंभीर मानते हुए इस मामले को सदन में उठाकर परीक्षा से वंचित किये गये छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की जिसे आसन ने भी गंभीर मामला मानते हुए इस पर चर्चा कराने की बात कही। इससे परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को न्याय मिलने एवं भविष्य में ऐसे सख्त नियम के शिकार होने से छात्र-छात्राएं बच सकेंगे। माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने बिहार विधान परिषद में 2 मिनट देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित करने के मामले को मानवीय और प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन बताते हुए परीक्षार्थी के वर्षों के करियर पर हमला कहा है। शशि यादव द्वारा सदन में इस मुद्दा को शून्यकाल में उठाया गया।इस पर सदन में माननीय सभापति ने कहा कि मामला गंभीर है। इस पर जरूर संज्ञान लिया जाना चाहिए। बच्चों के कैरियर की रक्षा होनी चाहिए।1
- वैशाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कराताहा थाना क्षेत्र में दो ठिकानों पर छापेमारी कर 5620.48 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। ALTF टीम के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में फूस के मकान, खेत और सरकारी पानी टंकी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो अलग-अलग कांड दर्ज कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। #VaishaliPolice #KaratahiThana #LiquorSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #ALTFAction #LiquorMafia #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #VaishaliNews #BiharNews #DesiNews #LawAndOrder #SharaabMafia2
- पार्षद के विकास कार्यों को लेकर वार्ड 44 की जनता क्या कहती है ? Darbhanga Tak1
- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में बनने वाले नए प्रखंड भवन के लिए समस्तीपुर के जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा साथ में डीसी एसडीओ संदीप कुमार डीसीएलआर रोसरा सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी इस दौरान सिंधिया प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य लोग मौजूद रहे।1
- समस्तीपुर जिले के, विधापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव.1
- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बडगांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली रूबी देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी शिवानी कुमारी की शादी 2022 में सुरेश यादव से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर मारपीट होती थी। आरोप है कि गला दबाकर हत्या कर शव गायब किया गया। पुलिस जांच में जुटी है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार संध्या 6 बजे के करीब दी गई।1
- दिनदहाड़े 6 लाख की लूट से दहशत, एसडीपीओ कार्यालय से 100 मीटर दूर वारदात बाढ़ में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बुलंद नजर आ रहा है। बाढ़ थाना क्षेत्र के गोनामा कॉलोनी में दिनदहाड़े हीरो शोरूम के मालिक से 6 लाख रुपये की लूट कर अपराधी फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ललन कुमार ने बताया कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा से 6 लाख रुपये निकालकर पहले अपने शोरूम पहुंचे, फिर गोनामा कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान गली में पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने थैले में रखे रुपये जबरन छीन लिए और अपाचे बाइक से फरार हो गए। शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी निकल चुके थे। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना अध्यक्ष और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ बाढ़-1 ने कहा कि यह घटना पुलिस के लिए चुनौती है और इसे स्वीकार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात एसडीपीओ कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है, जिससे साफ है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।1