अमेठी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, रेलिंग फिटिंग के दौरान हुआ हादसा अमेठी। जिले के भादर विकासखंड की गाजीपुर ग्राम सभा स्थित खरगपुर गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, संदीप विश्वकर्मा गेट, ग्रिल और रेलिंग लगाने का कार्य करते थे। शनिवार को वह भावपुर ग्राम सभा के उपाध्यक्ष के पूर्वा में रेलिंग फिट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार कट गया, जिससे लोहे की रेलिंग में तेज करंट उतर आया और संदीप उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भादर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अमेठी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, रेलिंग फिटिंग के दौरान हुआ हादसा अमेठी। जिले के भादर विकासखंड की गाजीपुर ग्राम सभा स्थित खरगपुर गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, संदीप विश्वकर्मा गेट, ग्रिल और रेलिंग लगाने का कार्य करते थे। शनिवार को वह भावपुर ग्राम सभा के उपाध्यक्ष के पूर्वा में रेलिंग फिट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार कट गया, जिससे लोहे की रेलिंग में तेज करंट उतर आया और संदीप उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भादर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।2
- अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।3
- राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।1
- प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी* * दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है1