logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दर्शन पुरवा के सेंटर पार्क की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने दिया धरना दर्शन पुरवा के सेंटर पार्क की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने दिया धरना कानपुर। दर्शन पुरवा स्थित सेंटर पार्क (पूर्व जिमखाना ग्राउंड) की शोचनीय स्थिति और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आज स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा।  पार्क की बदहाली से नाराज सैकड़ों क्षेत्रवासियों, बच्चों, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्क परिसर में ही शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। "पार्क बना सीवर और टूटी दीवारों का अड्डा" धरने का नेतृत्व कर रहे वकील योगेन्द्र अग्निहोत्री (पूर्व प्रत्याशी, 212 गोविंद नगर) ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा, "हमारा पार्क आज सीवर के पानी और टूटी दीवारों का अड्डा बन चुका है। बच्चे नहीं खेल पा रहे, बुजुर्ग नहीं टहल पा रहे। बार-बार शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और प्रशासन चुप हैं। जनता अब चुप नहीं बैठेगी।" "संघर्ष शांतिपूर्ण, मांगें जायज" आंदोलन में शामिल दर्शन पुरवा सेंटर पार्क बचाओ समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण है और मांगें बेहद जायज हैं।  उनका कहना था कि पार्क को दोबारा उस काबिल बनाया जाए जहां बच्चे खेल सकें और लोग सुकून से टहल सकें। सैकड़ों क्षेत्रवासियों का उमड़ा हुजूम कार्यक्रम में अवनीश सलूजा, रवि मिश्रा, अजय त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, राजकुमार मिश्रा, प्रकाश जायसवाल, राम प्रकाश शर्मा, वरुण जायसवाल, दिनेश सिंह, रोहित बाजपेई, राजेश सविता, बब्बे भाई, राम प्रकाश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव,  आशु खान सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रमुख मांगें पार्क की दीवारों और परिसर की तुरंत मरम्मत कराई जाए। सीवर व्यवस्था दुरुस्त कर जलजमाव की समस्या हमेशा के लिए खत्म की जाए। बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। संबंधित विभाग समयसीमा तय कर कार्ययोजना सार्वजनिक करे। 15 दिन का अल्टीमेटम प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

59 min ago
user_Anoop Nishad Kanpur
Anoop Nishad Kanpur
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।* आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*
    1
    आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।
*बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*

    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सजा देगी पुलिस या अदालत? उठे गंभीर सवाल!.............. गुजरात से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के आरोपी फैजल को पुलिस क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले गई… लेकिन इस दौरान आरोपी के साथ कथित तौर पर डंडों से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सवाल ये नहीं है कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं… सवाल ये है कि सजा देने का अधिकार किसके पास है? अगर कोई व्यक्ति हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोपी है, तो उसे गिरफ्तार करना, जांच करना और सबूत जुटाना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन दोषी है या नहीं और क्या सजा मिलेगी—इसका फैसला अदालत करती है। तो फिर सवाल उठता है… क्या अब न्यायालय और जेलों की जरूरत नहीं बची? क्या पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अपराध पर सचमुच नियंत्रण लगेगा? या फिर इससे कानून के राज और मानवाधिकारों पर ही सवाल खड़े होंगे? कानून अपराधी के खिलाफ सख्त होना चाहिए… लेकिन कानून के दायरे में। क्योंकि अगर सजा सड़क पर ही मिलने लगे, तो फिर अदालत किसलिए है? आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या गलत? अपनी राय जरूर बताइए।
    1
    सजा देगी पुलिस या अदालत?
उठे गंभीर सवाल!..............
गुजरात से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हत्या के आरोपी फैजल को पुलिस क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले गई… लेकिन इस दौरान आरोपी के साथ कथित तौर पर डंडों से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सवाल ये नहीं है कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं…
सवाल ये है कि सजा देने का अधिकार किसके पास है?
अगर कोई व्यक्ति हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोपी है, तो उसे गिरफ्तार करना, जांच करना और सबूत जुटाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
लेकिन दोषी है या नहीं और क्या सजा मिलेगी—इसका फैसला अदालत करती है।
तो फिर सवाल उठता है…
क्या अब न्यायालय और जेलों की जरूरत नहीं बची?
क्या पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अपराध पर सचमुच नियंत्रण लगेगा?
या फिर इससे कानून के राज और मानवाधिकारों पर ही सवाल खड़े होंगे?
कानून अपराधी के खिलाफ सख्त होना चाहिए…
लेकिन कानून के दायरे में।
क्योंकि अगर सजा सड़क पर ही मिलने लगे, तो फिर अदालत किसलिए है?
आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या गलत? अपनी राय जरूर बताइए।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    1
    उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर  पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर  पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    user_तसलीम अहमद पत्रकार
    तसलीम अहमद पत्रकार
    Unnao, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शहरों की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में एक भारी वाहन सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसा नजर आ रहा है, वहीं दूसरे दृश्य में सड़क की सतह बुरी तरह धंसी हुई दिखाई देती है। वीडियो के जरिए सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया है कि “सैटेलाइट से अंतरिक्ष की तस्वीर लेने से बेहतर है कि बुनियादी सिविल टेक्नोलॉजी से सड़कें बनाई जाएं।” वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है? गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसमें दिखाए गए स्थान और घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    2
    सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल
सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शहरों की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में एक भारी वाहन सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसा नजर आ रहा है, वहीं दूसरे दृश्य में सड़क की सतह बुरी तरह धंसी हुई दिखाई देती है।
वीडियो के जरिए सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया है कि “सैटेलाइट से अंतरिक्ष की तस्वीर लेने से बेहतर है कि बुनियादी सिविल टेक्नोलॉजी से सड़कें बनाई जाएं।”
वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है? गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसमें दिखाए गए स्थान और घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • "तेरी बहन की ****, तुम्हें बनाऊं नेता भोश्री के" गाजियाबाद, यूपी के रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस की सूचना पर BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहुंच गए। खूब गालियां दी। दरअसल, लोनी में दो पक्षों के झगड़े को लेकर BJP/SP नेताओं ने जॉइंट PC बुलाई थी, जो पुलिस ने नहीं होने दी। #ghaziabad #up #breakingnews #makkitv #viralpost
    1
    "तेरी बहन की ****, तुम्हें बनाऊं नेता भोश्री के"

गाजियाबाद, यूपी के रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस की सूचना पर BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहुंच गए। खूब गालियां दी।

दरअसल, लोनी में दो पक्षों के झगड़े को लेकर BJP/SP नेताओं ने जॉइंट PC बुलाई थी, जो पुलिस ने नहीं होने दी।

#ghaziabad #up #breakingnews #makkitv #viralpost
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र में स्थित प्लैनेट ऑर्बिट सोसाइटी के फ्लैट संख्या सी-104 में रहने वाले विनीत मनुचा की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके पुत्र द्वारा थाना कल्याणपुर पर मु0अ0सं0 488/2026, हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वादी एवं अन्य साक्षियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों—विशाल गौतम एवं राजकिशोर—के नाम प्रकाश में आए। दोनों अभियुक्तों की तलाश के दौरान आज शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस टीम की उनसे मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए।घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार पाण्डेय
    2
    कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही 
आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र में स्थित प्लैनेट ऑर्बिट सोसाइटी के फ्लैट संख्या सी-104 में रहने वाले  विनीत मनुचा की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके पुत्र द्वारा थाना कल्याणपुर पर मु0अ0सं0 488/2026, हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वादी एवं अन्य साक्षियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों—विशाल गौतम एवं राजकिशोर—के नाम प्रकाश में आए। दोनों अभियुक्तों की तलाश के दौरान आज शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस टीम की उनसे मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए।घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम  राजेश कुमार पाण्डेय
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई। एंकर - कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाते हुए दबे हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। वही हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी को आनन फानन में सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसको कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वी ओ - जानकारी के मुताबिक बताते चले कि हिरनी गांव के रहने वाले मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे के वक्त उनकी चार बेटियां काजल,नीतू,पल्लवी ओर माया घर में मौजूद थी।इसी दौरान रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकेश का दो खण्ड का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जहां हादसे में पिता समेत चारों बेटियां मलबे में दब गए।वही मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को बाहर निकालकर आनन फानन में सी एच सी पतारा प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पिता मुकेश समेत पल्लवी,नीतू ओर माया तीनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया।वही डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान काजल को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइट ग्रामीण
    3
    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।
एंकर - कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाते हुए दबे हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। वही हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी को आनन फानन में सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसको कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वी ओ - जानकारी के मुताबिक बताते चले कि हिरनी गांव के रहने वाले मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे के वक्त उनकी चार बेटियां काजल,नीतू,पल्लवी ओर माया घर में मौजूद थी।इसी दौरान रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकेश का दो खण्ड का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जहां हादसे में पिता समेत चारों बेटियां मलबे में दब गए।वही मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को बाहर निकालकर आनन फानन में सी एच सी पतारा प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पिता मुकेश समेत पल्लवी,नीतू ओर माया तीनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया।वही डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान काजल को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट ग्रामीण
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के बल्लापुर गांव की पूरी घटना, चाचा ने बेटे के साथ मिलकर 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के बल्लापुर गांव की पूरी घटना, चाचा ने बेटे के साथ मिलकर 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के बल्लापुर गांव की पूरी घटना, चाचा ने बेटे के साथ मिलकर 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी।
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के बल्लापुर गांव की पूरी घटना, चाचा ने बेटे के साथ मिलकर 7 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी।
    user_तसलीम अहमद पत्रकार
    तसलीम अहमद पत्रकार
    Unnao, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.