Shuru
Apke Nagar Ki App…
पण्डोखर धाम सरकार ने उपस्थित भक्तों के संकटों का निवारण किया ब्रेकिंग न्यूज पण्डोखर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज जी ने उपस्थित भक्तों के संकटों के निवारण हेतु दरबार लगाया हर रोज मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा निवारण हेतु दरबार लगाया जा रहा है
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
पण्डोखर धाम सरकार ने उपस्थित भक्तों के संकटों का निवारण किया ब्रेकिंग न्यूज पण्डोखर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज जी ने उपस्थित भक्तों के संकटों के निवारण हेतु दरबार लगाया हर रोज मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा निवारण हेतु दरबार लगाया जा रहा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बुधवार को मां शांति वेयर हाउस स्थित परासरी खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को असुविधा न हो। कलेक्टर ने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया का भी बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी सुनिश्चित की जाए। निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को सख्ती से अस्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट, तुलाई की प्रगति और खरीदी लक्ष्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चलते पाए जाने के बावजूद कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता ने दामोदर यादव को जमकर धोया1
- दतिया के जिला चिकित्सालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15–20 नकाबपोश बदमाश अचानक अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने वहां मौजूद एक मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक अस्पताल के अंदर हंगामा करते और हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपराय गांव में हुए एक विवाद में घायल एक वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मौके का फायदा उठाकर अटेंडर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां इलाज के लिए पहुंचे लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी1
- #Datia : बिल्डिंग आलीशान लेकिन व्यवस्थाएं ध्वस्त, जिला अस्पताल दतिया में गर्मी से तड़पते मरीज..…. #वायरल #hospital #अस्पताल #healthcare #मरीज #MP1
- प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार *सुगंधी बाई जैन के निधनोपरांत परिजनों ने किया देहदान* सागर - आज मध्यप्रदेश के सागर स्थित सुप्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में एक बार पुनः प्रेरणादायक दृश्य उपस्थित हुआ , जब मोतीनगर वार्ड विजय टॉकीज के बाजू में रहने वाले जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त रीडर श्री विजय कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सुगंधी बाई जैन की मृत्युपरांत परिजनों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका देहदान किया गया। नगर के युवा अधिवक्ता श्री निशांत जैन एवं नितिन जैन (रानू) की पूज्य माताजी श्रीमती सुगंधी बाई जैन का दुःखद निधन मंगलवार को रात्रि 9 बजे भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में हो गया था , उनके निधन उपरांत उनका नेत्रदान भी मंगलवार को रात्रि 12 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर रोशी जैन कंसलटेंट के नेतृत्व में डॉक्टर आयुषी मोदी , डॉक्टर नियति , डॉक्टर अजय , डॉ इतिशा एवं निर्सिग स्टॉफ सिस्टर चेतना , ओमप्रकाश कुमावत एवं जूनियर रेजिडेंट की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई की मृत्यपूर्व इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देहदान करने का भी प्रेरणादायक निर्णय लिया और बुधवार को सुबह 10 बजे विजय टॉकीज स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। आज सुबह 11 बजे बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही उनके सामाजिक विधि विधान से देहदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई जैन ने अपने जीवनकाल में ही मृत्युपरांत अपनी देहदान करने की इच्छा अपने पड़ौसी "श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान" के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता से व्यक्त की थी जिस पर उन्होंने उनके परिवारजनों की सहमति से संकल्प पत्र जमा करवाने का आश्वासन दिया था। दुर्योग से कुछ दिन बाद ही उनके सुपुत्र एडवोकेट निशांत जैन का एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए जिसकी मानसिक वेदना में सुगंधी बाई ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गईं। उनका भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था और इसी दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई जैन की इच्छानुसार मंगलवार की रात्रि में उनकी मृत्यु पश्चात तुरंत उनके दोनों नेत्रदान कर दिए तथा आज बुधवार को उनकी मृत देह भी बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय को पूरे सम्मान के साथ दान कर दिया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई के सभी परिवारजन , नाते रिश्तेदार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, मोतीनगर वार्ड पार्षद नरेश यादव , श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मधु गुप्ता , निशा जैन , महेंद्र सिंघई , शरद जैन, नितिन जैन , मुकेश जैन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख डॉक्टर उपस्थित थे। श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बाहर प्रवास पर रहते हुए फोन से श्रीमती सुगंधी बाई जैन के परिवारजनों से बात की और उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बतलाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति और शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि समर्पित की।1
- डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश गौसम्मान अभियान आह्वान के संभागीय प्रभारी अरुण तिवारी और निगम तोमर ने साथी हाथ बढ़ाना आपस प्रबंधन संगठन पदाधिकारियों के साथ कुशवाह छात्रावास रामगढ़ डबरा में बैठक की जिसमें सभी लोगों से अपील की कि गौ सेवा के लिए सम्मान अभियान में आगे आकर हस्ताक्षर अभियान को शहर में व्यापक रूप से चलाने की अपील भी संगठन संयोजक महेंद्र सिंह तोमर चिंटू ने बढ़ चढ़कर साथ देने का आश्वासन दिया इस अवसर संगठन के चंद्रभान कुशवाह,, गौरव हुकवानी,, सतविंदर सिंह,, अशोक कुशवाह,, मिंटू मुद्गल,, अजय श्रीवास्तव,, ओमपाल जाट,, संतोष दुबे,, श्याम जाट,, मनीष कश्यप,, हरिओम शर्मा,, जतिन श्रम गौसेवक सहित अन्य गौभक्त और संगठन के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।।3
- दतिया जिला चिकित्सालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 बदमाशों का समूह अचानक अस्पताल परिसर में घुस आया और इलाज करा रहे मरीज के अटेंडरो के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इस पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपराय में एक वृद्ध राम हुजूर पाल के पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था। इस मामले में गोराघाट पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घायल वृद्ध का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 15 से 20 लोग अस्पताल पहुंचे और अचानक मरीज के परिजनों व अटेंडर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मरीज की अटेंडर को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर मारपीट की गई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और मरीजों व स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- दतिया जिले के भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित था। घटना का विवरण: दिनांक 01 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती, निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी (निवासी भांडेर) ने उसके साथ, उसकी पत्नी और बच्चे के साथ लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की। इस शिकायत पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उपचार के दौरान 03 अप्रैल 2026 को सुनील की जयारोग्य अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी: मामले में मुख्य आरोपी मुबीन मंसूरी को 07 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, अन्य आरोपी जाहिद पुत्र इरशाद मंसूरी (30 वर्ष) और परवेज पुत्र पप्पन मंसूरी (20 वर्ष), निवासी सितोला मोहल्ला भांडेर, घटना के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर भांडेर पुलिस ने दतिया रोड हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक पुष्पेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।1