भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव
भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव
- भोगनीपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन इटावा। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने दर्जनों किसानों के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन पर बैठकर विभिन्न पांच सूत्री समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर एवं उससे जुड़े माइनरों और राजवाहों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने तथा नहरों की स्थिति में सुधार कराने की मांग की गई है। अन्नदाता किसान यूनियन ने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही और किसानों को हो रही परेशानियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में नहर क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। साथ ही किसानों व किसान नेताओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नहरों और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। और आमरण अनशन की किया जाएगा अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव1
- *इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में लूट-चोरी की वारदात से पहले जसवन्तनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद*1
- मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव जरौली में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे मानवधि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी के कार्यक्रम के महोत्सव के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने किया जनसम्पर्क1
- इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।1
- mujhe ensaf🙏 dilao please es video ko jyada se jyada sapoot karo *🚨 बकरी नहीं बिकी, फिर भी ₹50 शुल्क! नहीं देने पर बकरी बांधने का आरोप, जसवंतनगर बाजार में घमासान—VIDEO वायरल* ➡️ मैनपुरी के महालरपुर निवासी सीटू सिंह बुधवार को बकरी बेचने जसवंतनगर के बकरी बाजार पहुंचे थे। ➡️ सीटू सिंह का आरोप है कि बकरी नहीं बिकने के बावजूद बाजारकर्मियों ने ₹50 शुल्क मांगा। शुल्क देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। ➡️ आरोप है कि शुल्क न देने पर मेले के कर्मचारियों ने बकरी को वहीं जबरन बांध लिया। ➡️ सीटू सिंह के अनुसार, उन्होंने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो बाजार संचालक/कर्मचारियों ने मोबाइल छीनने और तोड़ने का प्रयास किया। ➡️ पशुपालक ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। *➡️ आखिर बकरी न बिकने पर शुल्क किस नियम के तहत मांगा गया? *सीटू का आरोप है मेला कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार साथ चांटा मारने की धमकी दी*1
- इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन इटावा में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में जिला मुख्यालय इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम बौद्ध ने की। कार्यक्रम में जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा, भीम आर्मी जिला संयोजक मनीष शाक्य, जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, लकी जाटव, जयप्रकाश भाईचारा, सोनू गौतम, अतुल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही 68,500 शिक्षक भर्ती मामले में ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में हुए हमले की स्पष्ट एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगें सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।3
- नाबालिग बाइक सवार को बचाने में बंबा में गिरी कार क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण बिगड़ा संतुलन, दो लोग बाल-बाल बचे जसवंतनगर। कचौरा मार्ग पर ग्राम कोकावली मोड़ के पास बुधवार को सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से नीचे बंबा में जा गिरी। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय कमल और उनके बहनोई 44 वर्षीय मदन सिंह बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमल अपने बहनोई मदन सिंह के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक नाबालिग बाइक सवार लहराते हुए बाइक लेकर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को सड़क किनारे किया, तभी क्षतिग्रस्त पुलिया के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए बंबा में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को सकुशल देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त है पुलिया स्थानीय लोगों के अनुसार, कोकावली मोड़ के पास पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बरसात के कारण आसपास झाड़ियां और घास बढ़ जाने से पुलिया का किनारा भी दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता। सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने के दौरान यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने, आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने तथा चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।1
- कालीबाड़ी मंदिर मैं गणेश महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा है आयोजन कालीबाड़ी मंदिर में गणेश महोत्सव का किया जा रहा आयोजन श्रद्धालुओं की हो रही है भीड़1