Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज हमारे गांव कामताना में मुगलों से बारात आई गांव में हमारे मित्र ओंकार सुंदर जी की बहन की शादी संपन्न हुई जय श्री राम जय बागेश्वर धाम आज हमारे गांव कामताना में गुनौर से बारात आई गांव में हमारे मित्र ओंकार समदरिया जी की बहन की शादी थी जो कल संपन्न हुई जय सियाराम जय बागेश्वर धाम
Midia Pandey ji
आज हमारे गांव कामताना में मुगलों से बारात आई गांव में हमारे मित्र ओंकार सुंदर जी की बहन की शादी संपन्न हुई जय श्री राम जय बागेश्वर धाम आज हमारे गांव कामताना में गुनौर से बारात आई गांव में हमारे मित्र ओंकार समदरिया जी की बहन की शादी थी जो कल संपन्न हुई जय सियाराम जय बागेश्वर धाम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज हमारे गांव कामताना में गुनौर से बारात आई गांव में हमारे मित्र ओंकार समदरिया जी की बहन की शादी थी जो कल संपन्न हुई जय सियाराम जय बागेश्वर धाम1
- Post by Rafi siddiqui2
- *पन्ना पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 01 आरोपी को कानपुर उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार।* *आरोपियों द्वारा शाहनगर थाना क्षेत्र के फरियादी के साथ फोन पर अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ₹1,80,800/- कि की गई थी सायबर ठगी।* *आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं नगदी की गई जप्त।* दिनांक: 28 अप्रैल 2026 स्थान: पन्ना, मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शाहनगर क्षेत्र में घटित एक गंभीर डिजिटल अरेस्ट/साइबर ठगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरियादी निवासी ग्राम रामपुर खजरी, थाना शाहनगर, जिला पन्ना, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.02.2026 को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं की पहचान छुपाते हुए उसे अश्लील वीडियो देखने एवं प्रसारित करने का झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने, स्वयं व परिवार के सदस्यो की गिरफ्तारी की धमकी दी गई। उक्त अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी को डराकर विभिन्न PhonePe नंबरों पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। भय एवं बदनामी के कारण फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 से 28.03.2026 के मध्य कुल ₹1,80,800/- की राशि अलग-अलग खातों/UPI नंबरों पर ट्रांसफर कर दी गई। इस संबंध में थाना शाहनगर में अपराध धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई तथा तकनीकी सहयोग हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा फरियादी से प्राप्त मोबाइल नंबर एवं बैंक/UPI ट्रांजेक्शन की गहन जांच की गई, संदिग्ध PhonePe/UPI आईडी एवं बैंक खातों की KYC डिटेल प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। खातों से संबंधित एटीएम विड्रॉल, लोकेशन डेटा एवं सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया गया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर आरोपी की लोकेशन कानपुर (उ.प्र.) में चिन्हित होने पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कानपुर में दबिश देकर मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना किया जाना स्वीकारी करते हुये बताया की मै और मेरे दो अन्य दोस्तो के मिलकर हम अश्लील वीडियो देखने पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर सायबर ठगी करते थे। मामले में अन्य दो आरोपी, जो पूर्व में अन्य प्रकरणों में कानपुर उत्तर प्रदेश मे गिरफ्तार हो चुके हैं, को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी-* संजय कुमार पिता गौतम रामधारी गौतम 37 वर्ष ग्राम बिडहार, थाना अहरौला, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) हाल निवासी गंगागंज, थाना पनकी, जिला कानपुर *सराहनीय योगदान-* थाना प्रभारी शाहनगर परशुराम डाबर, उनि मनोज यादव, सउनि रंजीत कुजूर, आर. रविन्द्र अहिरवार राकेश सिंह एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि— किसी भी अज्ञात कॉल/वीडियो कॉल से डरें नहीं ,किसी भी प्रकार की धमकी या डिजिटल अरेस्ट जैसी बातों पर विश्वास न करें ,अज्ञात व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें ,ऐसे मामलों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें।2
- मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 🚩जय श्री कृष्णा 🚩1
- विगत रोज मंगलवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के पास आवेदिका अंजू रैकवार अपने पति की अनुकंपा नियुक्ति के लिए पहुंची थी। इनके पति स्व. धनीराम रैकवार जो जनपद पंचायत बिजावर में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। जिनका शासकीय सेवा में रहने के रेहते हुए स्वर्गवास हो गया था। आवेदिका ने बताया कि पति की दुःखद मृत्यु के बाद परिवार में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में आवेदिका के आवेदन पत्र पर पूरी संवेदनशीलता से जिला पंचायत सीईओ श्री अरजरिया ने सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री जैसवाल के निर्देशन में तत्काल नियुक्ति देने के प्रक्रिया प्रस्तावित की और मात्र दो घंटे में ही कलेक्टर श्री जैसवाल ने कलेक्ट्रेट कक्ष से आवेदिका श्रीमती अंजू को नियुक्ति पत्र सौंपा। अनुकम्पा नियुक्ति पाकर आवेदिका के चेहरे की मुस्कान खिल उठी। अनुकम्पा नियुक्ति की त्वरित प्रक्रिया से आर्थिक संकट के बीच अंजू को संबल मिला है। आवेदिका ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।1
- शिक्षक भागचंद जैन का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न पटेरा शासकीय प्राथमिक शाला पाला अर्जुनी (पटेरा) में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री भागचंद जैन के सेवानिवृत्त होने पर 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल बिलगुवा में गरिमामय एवं भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनाओं से सराबोर रहा, जहां उपस्थित जनसमूह ने उन्हें आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा शिक्षकों ने शॉल ओढ़ाकर, गले लगाकर एवं गुलाल लगाकर श्री भागचंद जैन का सम्मान किया, जिससे समारोह का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण बन गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्री जैन के लगभग चार दशक लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनकी मजबूत नींव तैयार की। उन्होंने विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास किया। इस अवसर पर पारस कुमार जैन (संभागीय संगठन महामंत्री), प्रमेंद्र कुमार जैन (संभागीय अध्यक्ष), महेंद्र कुमार जैन (प्रांतीय उपाध्यक्ष), कमलेश कुमार सेन (जिला अध्यक्ष), नितेश कुमार पाठक, विकासखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय पाठक, मनीष भारद्वाज, निलेश कुमार जैन, महेश कुमार गुप्ता, श्री शील चंद्र जैन (जीजा जी), सिंघई उदय चंद जैन (बड़े भाई), श्रीमती मालती जैन (बहन जी), सिंघई के.सी. जैन, श्रीमती अनीता जैन, अंकिता जैन एवं अक्षय जैन, नीतू शुक्ला, संजू शुक्ला (पत्रकार) बाबूलाल चौरसिया (पत्रकार) हिमांशु राजपूत (पत्रकार) मुलाम राजपूत, दुर्ग सिंह राजपूत अभय पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही राजेन्द्र कुमार जैन, श्री सुखेन्द्र प्रसाद कुर्मी, श्री दिलीप जोशी, श्री ज्ञानी प्रसाद अहिरवाल, श्री वीरेन्द्र कुमार ताम्रकार, श्री दिनेश सिंह राजपूत एवं सुखेंद्र पटेल (सभी माध्यमिक शिक्षक) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। पाला के सरपंच डॉ. टी.आर. पटेल भी समारोह में शामिल रहे। पाला ग्राम से सैकड़ों लोग क्रमबद्ध रूप से समारोह में सम्मिलित हुए, जिससे आयोजन भव्यता और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है। श्री भागचंद जैन की सेवाएं शिक्षा जगत में सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। अंत में श्री भागचंद जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं आशीर्वचनों के साथ हुआ।1
- Post by Saurabh Singh1
- Post by Rafi siddiqui2