logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*झाँसी में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद* झाँसी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा/जुआ सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.72 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति, भारी मात्रा में सोना-चांदी, 18.92 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में संलिप्त आरक्षी रजत कुमार को एसएसपी झाँसी ने बर्खास्त कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल मैचों के दौरान फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जाता था और अवैध कमाई को आपस में बांटा जाता था। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*झाँसी में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों की अवैध संपत्ति बरामद* झाँसी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा/जुआ सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.72 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति, भारी मात्रा में सोना-चांदी, 18.92 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में संलिप्त आरक्षी रजत कुमार को एसएसपी झाँसी ने बर्खास्त कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल मैचों के दौरान फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जाता था और अवैध कमाई को आपस में बांटा जाता था। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ा खुलासा झांसी पुलिस को लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 18 लाख 92 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, कार और बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन एप और मोबाइल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपिया दो महिलाएं हैं फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
    2
    झांसी में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ा खुलासा
झांसी पुलिस को लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर 
सीपरी बाजार थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस जांच में करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 18 लाख 92 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, कार और बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन एप और मोबाइल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपिया दो महिलाएं  हैं
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान: बिना टिकट एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई, ₹1.14 लाख जुर्माना वसूला मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को बांदा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सघन जांच व्यवस्था के चलते बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सका। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के अंतर्गत 14 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिनमें प्रमुख रूप से 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस, 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14110 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। विशेष रूप से महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी गहन जांच की गई। जांच के दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने, नियमों की अवहेलना करने तथा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे संपत्ति को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों एवं नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशन स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर के सभी जलापूर्ति बिंदुओं पर पेयजल उपलब्धता की जांच कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान 163 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से कुल ₹1,14,000/- का जुर्माना वसूला गया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राजकुमार, श्री पम्मी सोनकर, श्री रऊफ खान, श्री अवधेश दुबे, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री विनय श्रीवास्तव, कैटरिंग इंस्पेक्टर श्री आनंद कुमार सहित कुल 21 टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।
    4
    बांदा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान: बिना टिकट एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई, ₹1.14 लाख जुर्माना वसूला
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को बांदा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सघन जांच व्यवस्था के चलते बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सका। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।
अभियान के अंतर्गत 14 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिनमें प्रमुख रूप से 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस, 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14110 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। विशेष रूप से महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी गहन जांच की गई।
जांच के दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने, नियमों की अवहेलना करने तथा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे संपत्ति को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों एवं नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
इसके अतिरिक्त स्टेशन स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर के सभी जलापूर्ति बिंदुओं पर पेयजल उपलब्धता की जांच कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।
अभियान के दौरान 163 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से कुल ₹1,14,000/- का जुर्माना वसूला गया।
सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राजकुमार, श्री पम्मी सोनकर, श्री रऊफ खान, श्री अवधेश दुबे, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री विनय श्रीवास्तव, कैटरिंग इंस्पेक्टर श्री आनंद कुमार सहित कुल 21 टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बबीना में क्यूब रूट्स फाउंडेशन की पहल, 27 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुई ग्रामीण बस्तियां “उपकारः परमो धर्मः” की भावना को साकार करते हुए झांसी-ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक संस्था क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा बबीना क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। मुखिया नगर बस्ती, गोंचिखेड़ा आदिवासी बस्ती और नई बस्ती में कुल 27 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब रात के समय आवागमन सुरक्षित और आसान हो गया है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिलेगी। परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा CSR के तहत लगातार जनहित और ग्रामीण विकास के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
    3
    बबीना में क्यूब रूट्स फाउंडेशन की पहल, 27 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुई ग्रामीण बस्तियां
“उपकारः परमो धर्मः” की भावना को साकार करते हुए झांसी-ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक संस्था क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा बबीना क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।
मुखिया नगर बस्ती, गोंचिखेड़ा आदिवासी बस्ती और नई बस्ती में कुल 27 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब रात के समय आवागमन सुरक्षित और आसान हो गया है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिलेगी।
परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा CSR के तहत लगातार जनहित और ग्रामीण विकास के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त *आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना उल्दन पुलिस व फॉरेन्सिक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया गया है। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त व घटना के अनावरण हेतु पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*
    1
    आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त
*आज दिनांक 08.05.2026 थाना उल्दन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठाकरखा के जंगलों में एक महिला का शव जली हुई अवस्था में प्राप्त होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना उल्दन पुलिस व फॉरेन्सिक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया गया है। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त व घटना के अनावरण  हेतु पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झांसी में किन्नरों के एक गुट ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    झांसी में किन्नरों के एक गुट ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात पर दबंगों ने हमला कर दूल्हे को बेरहमी से पीटा, जिससे दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात पर दबंगों ने हमला कर दूल्हे को बेरहमी से पीटा, जिससे दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी के शिवाजी नगर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद, एफआईआर दर्ज कराने वाले किन्नर गुट ने नवाबाद थाने के सामने प्रदर्शन किया। वे दूसरे गुट के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
    1
    झाँसी के शिवाजी नगर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद, एफआईआर दर्ज कराने वाले किन्नर गुट ने नवाबाद थाने के सामने प्रदर्शन किया। वे दूसरे गुट के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का नाम सामने आया है, जहां एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट और ₹18 लाख नकद सहित भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। इस मामले में एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का नाम सामने आया है, जहां एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट और ₹18 लाख नकद सहित भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। इस मामले में एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़े सट्टाकांड का खुलासा हुआ है। मौके से डेढ़ करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी और 18 लाख नकद बरामद हुए हैं, जिसमें एक सिपाही भी शामिल पाया गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इस रैकेट में आशीष उपाध्याय सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
    4
    उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़े सट्टाकांड का खुलासा हुआ है। मौके से डेढ़ करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी और 18 लाख नकद बरामद हुए हैं, जिसमें एक सिपाही भी शामिल पाया गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इस रैकेट में आशीष उपाध्याय सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.