13 अप्रैल को मलिकपुर में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता, नसीमुद्दीन सिद्दीकी होंगे मुख्य अतिथि आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया सुलतानपुर। भदैयां ब्लॉक के मलिकपुर गांव में आगामी 13 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े रहे अली हुसैन की स्मृति में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार को सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र 188 के सपा नेता जीशान की अगुवाई में आयोजन समिति के सदस्यों मलिकपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अबू शाहबाज, अफरोज खान उर्फ जुम्मन, तबरेज राईन, रेहान इदरीशी, मो. सादाब आदि ने लखनऊ पहुंचकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गुलदस्ता भेंट कर आमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने 13 अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। आयोजन समिति के सदस्य अबू शाहबाज ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा शाम करीब 6 बजे किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के कई अन्य दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रतियोगिता को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

- इस महीने का नहीं बल्कि 3 महीने का राशन मिलेगा1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by Krishnaabhan singh1
- जितेन्द्र श्रीवास्तव लम्भुआ सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानीपुर की रहने वाली सुधा जायसवाल ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, होली के दिन हुए एक विवाद के बाद 4 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर सुधा जायसवाल, उनकी बेटी और पति के साथ मारपीट की तथा घर का सामान तोड़ दिया। इस दौरान सोने का मंगलसूत्र और नोज पिन छीनने का भी आरोप है। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह जान बच सकी। घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- मुरली तरवा विधानसभा लम्भुआ में श्री मदभागवत कथा का आनन्द लेते हुए दूर दराज से आये भक्तगण2
- वाराणसी *अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल* फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया। मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।1