logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में बड़ा विमान हादसा: खेत में गिरा ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान, दो पायलटों की मौत रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसे से हड़कंप मच गया। गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव के समीप एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। विमान के खेत में गिरते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद नत्थूपुरवा गांव के पास यह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक नीचे आया और देखते ही देखते खेत में जा गिरा। जमीन से टकराने के बाद तेज आवाज हुई और आसपास धुआं उठता दिखाई दिया। मलबे में फंसे थे दोनों पायलट हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक पायलट को तत्काल इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गुजरात निवासी इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक विमान गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। ग्रामीणों में मची दहशत विमान के खेत में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया और राहत-बचाव कार्य के साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी समेत कई संभावनाओं की जांच की जा रही है। दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए विमानन अधिकारियों की टीम भी मामले की पड़ताल करेगी। DGCA के अनुसार हादसे की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा की जाएगी। हादसे के बाद नत्थूपुरवा और आसपास के गांवों में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और विमान के मलबे को सुरक्षित कर हादसे से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान अनियंत्रित क्यों हुआ और दुर्घटना की असल वजह क्या थी।

2 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
f30e71e8-f47e-4d54-89eb-9a4ed6f8e0dd

कानपुर में बड़ा विमान हादसा: खेत में गिरा ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान, दो पायलटों की मौत रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसे से हड़कंप मच गया। गंगा बैराज के पास कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव के समीप एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। विमान के खेत में गिरते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी

55c83ca0-52fc-47c1-ac8c-127aaaef8f88

थी। करीब 20 मिनट बाद नत्थूपुरवा गांव के पास यह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक नीचे आया और देखते ही देखते खेत में जा गिरा। जमीन से टकराने के बाद तेज आवाज हुई और आसपास धुआं उठता दिखाई दिया। मलबे में फंसे थे दोनों पायलट हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक पायलट को तत्काल इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के

1a65898f-1f1f-4f2f-96da-40eba20e0392

अनुसार मृतकों की पहचान गुजरात निवासी इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक विमान गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। ग्रामीणों में मची दहशत विमान के खेत में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया और राहत-बचाव कार्य के साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी समेत

1f9c09c9-3582-490c-ad6c-458d2b21ba1c

कई संभावनाओं की जांच की जा रही है। दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए विमानन अधिकारियों की टीम भी मामले की पड़ताल करेगी। DGCA के अनुसार हादसे की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा की जाएगी। हादसे के बाद नत्थूपुरवा और आसपास के गांवों में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और विमान के मलबे को सुरक्षित कर हादसे से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान अनियंत्रित क्यों हुआ और दुर्घटना की असल वजह क्या थी।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
    1
    घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत
घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण  सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    1
    मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम
साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा  में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शायर गांव में मुकेश सिंह जी का आवास बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है शासन प्रशासन से अनुरोध है ताकि इन समस्याओं को नजर में रखते हुए इनको उचित मुआवजा दिलाया जाए तो महान दया होगी
    1
    शायर गांव में मुकेश सिंह जी का आवास  बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है शासन प्रशासन से अनुरोध है ताकि इन समस्याओं को नजर में रखते हुए इनको उचित मुआवजा दिलाया जाए तो महान दया होगी
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
    2
    हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद,
हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,
मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,
खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद,
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,
आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग,
मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे  नारे
हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    1
    Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा
जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे। आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
    1
    आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    1
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण
हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.