घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।
- घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।1
- मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है1
- हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।2
- ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।1
- कानपुर कमिश्नरेट पश्चिम डीसीपी एस एम कासिम आबदी ने जेएमडी वर्ड स्कूल के बच्चे ने रक्षाबंधन पर्व पर बांधी राखी आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।1
- *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए। जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।4
- *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम* कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कमिश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी थे. सचिन गुजरात के रहने वाले थे और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्होंने बताया कि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कमिश्नर ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.1
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।1