Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हमीरपुर - हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व,मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास,खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व, मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास, खजाने की तलाश बताया जा रहा खुदाई का मकसद, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग, मामला सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का।2
- ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।1
- यह देखिए सर ग्राम भरसवां में इन विचारों का बरसात के कारण घर गिर गया है और इस घर में तीन परिवार का गुजारा होता है कृपया इनको प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं कृपया ग्राम प्रधानों से निवेदन है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें तो महान दया1
- घाटमपुर में गोपालपुर रोड बंगला रोड हुई जर्जर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही मशक्कत घाटमपुर क्षेत्र में गोपालपुर बंगला गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे बड़े हादसे की दावत दे रहे हैं। (PWD) के मुख्य मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके। लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिनों पहले यहां मोरंग धुलाई सेंटर चल रहा था जिसके चलते इस रोड पर भारी ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन हो रहा था प्रशासन की शक्ति के बाद धुलाई सेंटर बंद करा दिया गया था जिसके चलते सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई थी। परंतु पीडब्ल्यूडी के द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एक या दो हफ्ते के अंदर इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चालू होने वाला है जल्द ही ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगा।1
- मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है1
- मौदहानगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर सहित क्षेत्र में आका के मिलाद की धूम मौदहा नगर के पावर हाउस से निकले विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा ➡️ लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा ➡️ जुलूस में बेटी पढ़ाओ, हिजाब और नमाज जैसे सामाजिक संदेशों वाले स्लोगन रहे आकर्षण ➡️ जामा मस्जिद नेशनल चौराहा से निकला कदीमी जुलूस, विभिन्न मार्गों से होते हुए हुआ संपन्न ➡️ जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर और शीतल पेय की रही व्यवस्था ➡️ अमन-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ ➡️ सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात, एसडीएम व सीओ ने संभाली कमान ➡️ रात में कस्बे के करीब एक दर्जन स्थानों पर की गई आकर्षक सजावट1
- हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।1