बदायूं न्यूज़ समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के दियोरिया गांव में समरसेबल सही करते समय एक युवक भीषण हादसे का शिकार हो गया। पानी भरने के दौरान समरसेबल में उतरे तेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लालू (29 वर्ष) पुत्र महीपाल, निवासी गढ़ी (थाना बिल्सी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालू अपने साढ़ू के घर आया हुआ था, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 वर्षीय लालू की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे 12 वर्ष और 1 वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
बदायूं न्यूज़ समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के दियोरिया गांव में समरसेबल सही करते समय एक युवक भीषण हादसे का शिकार हो गया। पानी भरने के दौरान समरसेबल में उतरे तेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान
लालू (29 वर्ष) पुत्र महीपाल, निवासी गढ़ी (थाना बिल्सी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालू अपने साढ़ू के घर आया हुआ था, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 वर्षीय लालू की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे 12 वर्ष और 1 वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
- मंडलायुक्त बरेली ने डीएम एस एस पी के साथ दातागंज बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया दातागंज क्षेत्र में गंगा का जल स्तर खतरे से ऊपर कदम नगला रैपुरा कटने के मुहाने पर संवाददाता हुकुम सिंह मंडलायुक्त बरेली ने डीएम एसएसपी के साथ बाढ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया एंकर - बदायूं में गंगा नदी और राम गंगा की बाढ और कटान से जूझ रहा है गंगा के कटान से कदम नगला नाबाद हो गया है जबकि रैपुरा कटान के मुहाने पर खडा है आबादी मात्र 5-10 मीटर दूर बची है लगातार कटान जारी है बाढ विभाग ने कटान रोकने का किया प्रयास असफल नजर आ रहा है वहीं भुंडी अटेना तटबंध के पथरामई पर कटान की हालात बने हैं हालांकि बाढ विभाग की लगातार निगरानी और कार्य कुशलता से पिछले 24 घंटे से चल रहे कार्य से स्थिति को कंट्रोल कर लिया है फिर भी खतरा की संभावना खत्म नहीं हुई है अब भी लगातार कार्य तेजी से चल रहा है । गंगा कछला ब्रिज पर 23 सेमी खतरे से ऊपर वह रही हैं भुंडी पर मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से भी बातचीत की ग्रामीणों ने स्थाई समाधान करने की मांग की है जिसपर मंडलायुक्त ने डीएम, ब बाढ खंड के एक्सियन उमेश चन्द्र से जानकारी कर बताया कि बरसात के बाद प्रोजेक्ट शासन को भेजा जाएगा और उचित समाधान किया जाएगा, उन्होंने ने सरकार की मंशा के अनुरूप बाढ प्रभावित गांवों को रहने खाने का प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है, बताया कि जिले में लगभग 5000 राहत पैकेज वितरित किए जा चुके हैं और जो भी आवश्यकता होगी पूरी की जाएगी किसी बाढ पीड़ित असुविधा नहीं होगी बाइट - मंडलायुक्त बरेली शम्भु कुमार4
- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ किला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरेली। थाना किला पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 310 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित मांझे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ किला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरेली। थाना किला पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 310 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित मांझे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।1
- भारतीय किसान यूनियन हल संगठन कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जल सत्याग्रह रिपोर्ट संजीव कुमार राणा अतुल तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जनपद बदायूँ की सभी तहसीलो से गरीव किसानो को निराशा मिलती है तहसील में एक लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग तक साफ और सही मामलो को उलझन में डालकर किसानो से तहसील के चक्कर लगवाते है किसानो के कामो में देरी करने वाले ऐस कर्मचारियों को निलंबित किया जाये यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए किसानों को खरीदी गई खाद की अनिवार्य रसीद दी जाए नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक एवं दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं गांव से देशी शराब का ठेका हटाए जाए जिससे स्कूल बच्चे और महिलाओं को दिक्कत होती है किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी ऋण के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं किसान हितैषी बनाया जाए3
- कान्हा जी ने अपने बैंग में एक बछड़े को बैठा रखा है और अपने भक्तों से कहे है किसी को बताना मत जय श्री कृष्णा जय श्री राधे राधे बोल1
- आगरा में PM मोदी और CM योगी का अकेला समर्थक, सपाइयों से भिड़ गया...! अकेले ही विरोध का किया सामना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल समर्थक की हिम्मत की हो रही चर्चा देखिए... अकेले की हिम्मत...!1
- जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंचा उझानी का डाकघर, कभी भी हो सकता है हादसा उझानी,(बदायूं)। गत दिनों दिल्ली में हुए पीजी हादसे में छात्रों समेत सात की मौत के बाद चेता दिल्ली एमसीडी जर्जर भवनों पर बुलडोजर चलवा रही है। बदायूं जिले के उझानी के मुख्य बाजार स्थित डाकघर का भवन भी बुरी तरह से जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंच गया है इसके बाद भी डाक विभाग द्वारा न तो भवन की मरम्मत कराई जा रही है और न ही भवन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जहा रहा है। भाजपा नेता किशन शर्मा ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन भेज कर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बदायूं जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन पर घंटाघर चौराहें के समीप दुकानों के ऊपर डाकघर बना हुआ है जहां रोजाना सैंकड़ों नागरिक पहुंच कर डाक विभाग से संबधित अपना कार्य कराते है। बताते है कि डाकघर की पिछले कई वर्षो से साफ सफाई और मरम्मत न होने के कारण डाकघर का भवन निरंतर जर्जर अवस्था में पहुंचता जा रहा है। बताते है कि डाकघर भवन की स्थिति अत्यंत दयानीय है और अक्सर सीमेंट का प्लाटर नीचे गिरता रहता है जिससे जिससे जनमानस की जान-माल को खतरा बना हुआ है। बताते है कि दिल्ली में हुए पीजी हादसे के बाद लोगों का ध्यान डाकघर के जर्जर भवन की ओर गया तब भाजपा नेता और सहकारी क्रय विक्रय सीमिति के चेरयमैन किशन शर्मा ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा और कहा कि डाकघर का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। पत्र में लिखा है कि लिंटर का कुछ भाग पहले ही गिर चुका है, बचे हिस्से से ईंट और प्लाटर निरंतर गिरते रहते है। श्री शर्मा ने लिखा है कि मुख्य बाजार में काफी भीड़ रहती है वही डाकघर में सैकड़ों लोग आधार कार्ड व अन्य डाक संबंधी कार्य से आते रहते है अगर समय रहते जर्जर भवन के बारे में न सोचा गया तो बड़ा हादसा सामने आ सकता है। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त भवन की तकनीति जांच लोक निर्माण विभाग से कराई जाए। उन्होंने लिखा है कि जांच पूरी होने तक डाकघर के भवन को खाली करा कर सुरक्षा निश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा है कि डाकघर को सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किए जाएं ताकि भविष्य में जनमानस सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि डाकघर प्रथम तल पर होने के कारण आधार कार्ड बनबाने के लिए दिव्यांग और बुजुर्गो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- बदायूं न्यूज़ समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम समरसेबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के दियोरिया गांव में समरसेबल सही करते समय एक युवक भीषण हादसे का शिकार हो गया। पानी भरने के दौरान समरसेबल में उतरे तेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लालू (29 वर्ष) पुत्र महीपाल, निवासी गढ़ी (थाना बिल्सी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालू अपने साढ़ू के घर आया हुआ था, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 वर्षीय लालू की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे 12 वर्ष और 1 वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।2
- बदायूं: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; एक दर्जन घायल, 5 गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर बदायूं: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; एक दर्जन घायल, 5 गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर बदायूं (संवाददाता प्रवेंद्र सिंह)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंडाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 5 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल रेफर किए गए गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर स्ट्रैचर तक मयस्सर नहीं हुआ। तीमारदार घायलों को कंधे और गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक ले जाते दिखे, जिससे स्वास्थ्य विभाग के दावों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (फीड/खबर हेतु संपर्क: प्रवेंद्र सिंह - 8650252442)2