Shuru
Apke Nagar Ki App…
today news | पेट्रोल डीजल के भाव हुए कम आम आदमी को हुआ लाभ |#brekingnews #trendingnews #topnews पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का असर - न्यूज़ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में की गई कटौती का सकारात्मक असर आज देश के बाजारों में दिख रहा है। ईंधन की कीमतों में कमी आने से माल ढुलाई की लागत घटी है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आम जनता इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देख रही है, विशेषकर मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जहां परिवहन लागत अधिक रहती है।
Ravindra
today news | पेट्रोल डीजल के भाव हुए कम आम आदमी को हुआ लाभ |#brekingnews #trendingnews #topnews पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का असर - न्यूज़ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में की गई कटौती का सकारात्मक असर आज देश के बाजारों में दिख रहा है। ईंधन की कीमतों में कमी आने से माल ढुलाई की लागत घटी है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आम जनता इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देख रही है, विशेषकर मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जहां परिवहन लागत अधिक रहती है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- today news | पेट्रोल डीजल के भाव हुए कम आम आदमी को हुआ लाभ |#brekingnews #trendingnews #topnews पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का असर - न्यूज़ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में की गई कटौती का सकारात्मक असर आज देश के बाजारों में दिख रहा है। ईंधन की कीमतों में कमी आने से माल ढुलाई की लागत घटी है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आम जनता इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देख रही है, विशेषकर मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जहां परिवहन लागत अधिक रहती है।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला अशोकनगर अशोकनगर पुलिस की नाबालिग बालक / बालिका से संबंधित अपराधों में अविलंब त्वरित कार्यवाही । नावालिग बालक का अपहरण कर लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को मात्र 02 घंटे में किया गिरफ्तार,भेजा जेल । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त धाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है । फऱियादिया ने पुलिस को बताया कि वह घटना दिनांक 27.03.26 को दोपहर 01 बजे अपने लड़के को लेकर गांव के माता मंदिर में पूजा के लिये गयी थी । वहां वह लड़के को मंदिर के बाहर बिठाकर पूजा करने लगी जब उसने पूजा के बाद मंदिर से बाहर आकर देखा तो उसका लड़का नही मिला, तब वह घर आयी तो थोड़ी देर बाद उसका नाबालिग 07 वर्षीय लड़के ने रोते हुये आकर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया कि जब वह मंदिर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था तब गांव का शिवचरण चॉकलेट और रूपयों की कहकर उसे मंदिर के पीछे नाले में ले गया और वहां जाकर उसके साथ जबरन लैंगिक यौन शोषण किया । रिपोर्ट पर से दिनांक 27.03.2026 को तत्काल अपराध क्रमांक 58/26 धारा 137(2), 96 बीएनएस 5जी/6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कचनार को घटना करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में, उप निरीक्षक पूनम सेलर ने टीम गठित कर मजबूत मुखबिर तंत्र की सहायता से मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी शिवचरण कुशवाह पुत्र स्व.श्यामलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी थाना कचनार क्षेत्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां माननीय न्यायालय द्वारा जेआर स्वीकृत करने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना कचनार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पूनम सेलर, सउनि गौरीशंकर ओझा, आर. मनोज कुमार, आर. चंद्रभान सिंह, आर. विजय भार्गव, आर. शिव सिंह, आर. राजीव शर्मा, आर. अंगार सिंह सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।1
- गुना जिले के राघोगढ़ ऐतिहासिक नगर राघोगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक, 201 वर्ष प्राचीन 'रामलला मंदिर' में नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित विशेष अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। वर्ष 1825 में राज दीवान परिवार द्वारा निर्मित इस भव्य मंदिर की स्थापना के 201 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'राम-जानकी कल्याण महोत्सव' ने संपूर्ण नगर को भक्तिमय कर दिया। वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम इस गौरवशाली अवसर पर तिरुपति के प्रख्यात संत उमाशंकर त्रिपाठी जी के सानिध्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संपूर्ण आयोजन के दौरान भारतीय पद्धति और प्राचीन वैदिक परंपराओं का अक्षरशः पालन किया गया। नवरात्रि के दौरान आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ की दिव्यता और मंत्रोच्चार से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। विधायक जयवर्धन सिंह ने की शिरकत महोत्सव के विशेष सत्र और राम-जानकी कल्याण महोत्सव के कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री सिंह ने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान प्रभु रामलला और माता जानकी की विशेष महाआरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राज दीवान परिवार की समर्पित सेवा और प्रबंधन वर्तमान में इस प्राचीन मंदिर की सेवा और पूजा-अर्चना श्री नितिन वत्स द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ की जा रही है। मंदिर की भव्यता को बनाए रखने, इसके प्रबंधन और रख-रखाव में श्री सचिन वत्स एवं राहुल वत्स का विशेष रूप से सक्रिय योगदान रहता है। पूरा राज दीवान परिवार अपनी इस अनमोल विरासत को संभालने और सहेजने में पूरी श्रद्धा के साथ समर्पित है।1
- Post by सत्यम न्यूज़ लाइव1
- शिवपुरी जिले के कोलारस में बड़ा हादसा हुआ है, जहां बालाजी बस का चालक बेहोश हो गया और बस सब्जी मंडी में घुस गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन दो सब्जी वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका कोलारस अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने संभाल लिया है ¹।1
- लोकल न्यूज बीना बीना के मऊली गांव में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब बीना के मऊली गांव में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब खुदाई के दौरान जमीन से एक शिवलिंग प्रकट हुआ। जैसे ही इस बात की खबर आसपास के गांवों में फैली, वैसे ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया। मौके पर ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी शिवलिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह एक चमत्कारिक घटना है, जिससे गांव में नई आस्था का संचार हुआ है। लोग इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं। ग्रामीण "हमें जैसे ही पता चला कि यहां शिवलिंग निकला है, हम तुरंत दर्शन के लिए आ गए… यह हमारे लिए बहुत ही पवित्र और चमत्कारी स्थान बन गया है प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, गांव में अब इस स्थान को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की चर्चा भी शुरू हो गई है। फिलहाल मऊली गांव आस्था का केंद्र बन चुका है और श्रद्धालुओं का लगातार यहां पर पहुंच रहे हैं1
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :-विजय चौहान बीना :- बीना के छोटी बजरिया स्थित गुप्ता गार्डन में चैत्र नवरात्र में मां महाकाली की1
- today news | IPL 2026: संडे डबल हेडर का रोमांच ipl महामुकाबला |#brekingnews #trendingnews #topnews IPL 2026: संडे डबल हेडर का रोमांच - न्यूज़ IPL 2026 का सीजन पूरे शबाब पर है और आज रविवार को दो बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं। कल हुए उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर के बाद, आज की टीमों के बीच अंक तालिका में बढ़त बनाने की होड़ लगी है। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिससे विज्ञापनों और व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।1