Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक अजीब घटाना cc t v में कैद......…................... है
Umesh Kumar
एक अजीब घटाना cc t v में कैद......…................... है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अड्डा बाजार क्षेत्र के सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत की। करीब 26 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा। . || Maharajganj News || Maharajganj || Semrahwan Ghat || Maharajganj . #SemrahwaGhat #BridgeConstruction #AddaBazar #RishiTripathi1
- गोरखपुर–नरकटियागंज रेल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी संख्या BNC 38878 के लोको पायलट रवीन्द्र राम ने घुघली रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि पोल संख्या 349/5-7 के बीच खुशहालनगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि करीब 15 वर्षीय किशोर का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि ट्रेन की जोरदार टक्कर से उसकी मौत हुई है। हादसे में किशोर का बायां पैर कट गया था, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए। जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान प्रिंस शर्मा पुत्र गणेश शर्मा, निवासी करौता उर्फ नेबुईया, थाना घुघली के रूप में हुई। वही परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाए हैं। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- महराजगंज।10 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर कार संख्या यूपी 53 एफएन 8304 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। गिरफ्तार तस्कर: पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष) निवासी जुगौली, थाना सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। पुलिस टीम की कार्रवाई में 1900 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन,1900 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन ,1900 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड कुल मिलाकर 5700 एम्पुल इंजेक्शन तथा 2 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड, 9,000 रुपये नकद, एक कार बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पिछले करीब 6 महीनों से इन इंजेक्शनों की तस्करी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। ये दवाएं चिकित्सीय उपयोग की हैं, लेकिन अवैध रूप से नशे के लिए “कॉकटेल दवा” के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे आपूर्ति तंत्र की जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जनपद महराजगंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- संतकबीरनगर । जनपद संतकबीरनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में गोरखपुर जोन की तृतीय अन्तरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशन में किया गया है। प्रतियोगिता 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग एवं खो-खो जैसी खेल विधाओं में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में शारीरिक दक्षता के साथ-साथ आपसी समन्वय और अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- भोजपुरी सिनेमा में धूम: “सईंया हमर धनवान बा” में दरोगा राघवेंद्र त्रिपाठी का जबरदस्त एक्शन भोजपुरी फिल्म सईंया हमर धनवान बा इन दिनों दर्शकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म में यूपी पुलिस के दरोगा राघवेंद्र त्रिपाठी ने अपने दमदार एक्शन और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में राघवेंद्र त्रिपाठी का किरदार न्याय और बहादुरी की मिसाल पेश करता है। उनकी एंट्री से लेकर क्लाइमेक्स तक हर सीन में जोश, जुनून और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई देती है। खास बात यह है कि एक वास्तविक पुलिस अधिकारी होने के नाते उनके एक्शन और संवादों में वास्तविकता का अद्भुत समावेश देखने को मिलता है। दर्शक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और कहानी की सराहना कर रहे हैं। “सईंया हमर धनवान बा” न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में न्याय और साहस का संदेश भी देती है। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह फिल्म एक शानदार तोहफा है, जिसमें एक असली दरोगा की असली दमदारी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है।1
- Post by RC NEWS AAP KI AWAAZ1
- ठूठीबारी से लोहरौली होते हुए बोदना जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। करीब 2 किलोमीटर का सफर लोगों के लिए मुश्किल और खतरनाक बन गया है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि समझना मुश्किल है—सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। 25 साल पहले बनी इस सड़क का आज तक कोई मेंटेनेंस नहीं हुआ। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोहरौली, बोदना, पिपरपाती और बसौली समेत कई गांव इस समस्या से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि PWD विभाग ने जांच कर जल्द सड़क ठीक करने का आश्वासन दिया है। . #RoadCondition #maharajganjnews #GroundReport #BadRoads #GraminSamasyayein1
- आज दिनांक 11.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद का किया गया औचक निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया गया । निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा की गई। अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं आगंतुकों के साथ व्यवहार का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ एवं महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना स्टाफ को सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान व0 उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।3
- Post by Ramnath chauhan1