logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैशाली में UDISE+ के 1,229 अनुरोध लंबित, 24 तक अल्टीमेटम वैशाली में UDISE+ पोर्टल पर 1,229 छात्र रिलीज अनुरोध लंबित। शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर तक निष्पादन का निर्देश दिया। रिपोर्ट: सत्यम ग्राम न्यूज़।

21 hrs ago
user_SATYAM GRAM NEWS
SATYAM GRAM NEWS
Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
21 hrs ago

वैशाली में UDISE+ के 1,229 अनुरोध लंबित, 24 तक अल्टीमेटम वैशाली में UDISE+ पोर्टल पर 1,229 छात्र रिलीज अनुरोध लंबित। शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर तक निष्पादन का निर्देश दिया। रिपोर्ट: सत्यम ग्राम न्यूज़।

More news from बिहार and nearby areas
  • अंतिम समय तक लगी रही कतार, चेहराकलां में तिरहुत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न चेहराकलां, वैशाली। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं और अंतिम समय तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। प्रखंड क्षेत्र में कुल 1138 स्नातक मतदाता थे, जिनमें 585 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 406 पुरुष और 179 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस तरह स्नातक वर्ग में करीब 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक वर्ग में कुल 90 मतदाताओं में से 78 ने मतदान किया। इनमें 59 पुरुष और 19 महिला शिक्षक मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार शिक्षक वर्ग में करीब 87 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना मतदाता लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नजर नहीं आईं। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण कतार और लंबी हो गई। इस दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि एक ही बूथ होने के कारण अंतिम समय में भीड़ बढ़ी और मतदान में समय लग रहा था। हालांकि, मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रही। वैशाली ग्रामीण एसपी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मतदान केंद्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। शाम चार बजे निर्धारित मतदान समय समाप्त होने पर मतदान केंद्र पर मौजूद बचे हुए मतदाताओं को मतदान से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस बल की तैनाती और सख्त कर दी गई। प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    2
    अंतिम समय तक लगी रही कतार, चेहराकलां में तिरहुत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
चेहराकलां, वैशाली। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं और अंतिम समय तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही।
प्रखंड क्षेत्र में कुल 1138 स्नातक मतदाता थे, जिनमें 585 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 406 पुरुष और 179 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस तरह स्नातक वर्ग में करीब 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक वर्ग में कुल 90 मतदाताओं में से 78 ने मतदान किया। इनमें 59 पुरुष और 19 महिला शिक्षक मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार शिक्षक वर्ग में करीब 87 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना मतदाता लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नजर नहीं आईं। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण कतार और लंबी हो गई।
इस दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि एक ही बूथ होने के कारण अंतिम समय में भीड़ बढ़ी और मतदान में समय लग रहा था। हालांकि, मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रही। वैशाली ग्रामीण एसपी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मतदान केंद्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
शाम चार बजे निर्धारित मतदान समय समाप्त होने पर मतदान केंद्र पर मौजूद बचे हुए मतदाताओं को मतदान से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस बल की तैनाती और सख्त कर दी गई। प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार MLC स्नातक चुनाव: सुरक्षा के सख्त घेरे में वोटिंग, प्रशासन मुस्तैद प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News,पटना, (बिहार) : बिहार में स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बल मतदान केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।
    1
    बिहार MLC स्नातक चुनाव: सुरक्षा के सख्त घेरे में वोटिंग, प्रशासन मुस्तैद
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News,पटना, (बिहार) : बिहार में स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस बल मतदान केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 
मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍 शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
    1
    शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाइक QRT टीमें सक्रिय! 📍 वैशाली जिले में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 🔹 बाइक QRT की तैनाती: पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड में लगभग 16 बाइक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) यूनिटों की तैनाती की जानकारी दी गई है। 🔹 200 मीटर के दायरे में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। 🔹 DM और पुलिस अधिकारियों का निरीक्षण: हाजीपुर और महनार अनुमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। 🔹 अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय: SDPO, SDO, जोनल और सुपर जोनल अधिकारी लगातार भ्रमण कर चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। ✅ प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। 📢 आपके क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां कैसी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📺 ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें सत्यम ग्राम न्यूज़ के साथ। 👍 पोस्ट को लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 पेज को फॉलो / सब्सक्राइब करें
    1
    चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाइक QRT टीमें सक्रिय!
📍 वैशाली जिले में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
🔹 बाइक QRT की तैनाती: पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड में लगभग 16 बाइक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) यूनिटों की तैनाती की जानकारी दी गई है।
🔹 200 मीटर के दायरे में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।
🔹 DM और पुलिस अधिकारियों का निरीक्षण: हाजीपुर और महनार अनुमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है।
🔹 अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय: SDPO, SDO, जोनल और सुपर जोनल अधिकारी लगातार भ्रमण कर चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
✅ प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
📢 आपके क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां कैसी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📺 ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें सत्यम ग्राम न्यूज़ के साथ।
👍 पोस्ट को लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 पेज को फॉलो / सब्सक्राइब करें
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • वैशाली में UDISE+ के 1,229 अनुरोध लंबित, 24 तक अल्टीमेटम वैशाली में UDISE+ पोर्टल पर 1,229 छात्र रिलीज अनुरोध लंबित। शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर तक निष्पादन का निर्देश दिया। रिपोर्ट: सत्यम ग्राम न्यूज़।
    1
    वैशाली में UDISE+ के 1,229 अनुरोध लंबित, 24 तक अल्टीमेटम
वैशाली में UDISE+ पोर्टल पर 1,229 छात्र रिलीज अनुरोध लंबित। शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर तक निष्पादन का निर्देश दिया। रिपोर्ट: सत्यम ग्राम न्यूज़।
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    21 hrs ago
  • तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह
    1
    तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के खिलाफ शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिम) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने किया। सभा को भाकपा माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, सोनेलाल पासवान, उमेश राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR की प्रक्रिया रद्द करने तथा SIR के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान “हमारा वोट, हमारे अधिकार, हमारा लोकतंत्र” का नारा बुलंद किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
    1
    समस्तीपुर,  
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के खिलाफ शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिम) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

सभा की अध्यक्षता अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने किया। सभा को भाकपा माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, सोनेलाल पासवान, उमेश राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR की प्रक्रिया रद्द करने तथा SIR के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के दौरान “हमारा वोट, हमारे अधिकार, हमारा लोकतंत्र” का नारा बुलंद किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में  ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    6 hrs ago
  • पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आवास पर केक काटकर मनाया जन्मदिन प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित अपने आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले स्नेहीजनों, आदरणीय अभिभावकों, शुभेच्छु साथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पारिवारिक सदस्यों के प्रति उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सभी लोगों से प्राप्त अपार स्नेह, शुभाशीष और शुभकामनाओं ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के आत्मीय लगाव और अपनत्व ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। जन्मदिन की खुशियों में सहभागी बनने तथा अपना स्नेह प्रकट करने वाले सभी लोगों को उन्होंने कोटिशः धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
    4
    पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आवास पर केक काटकर मनाया जन्मदिन
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित अपने आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले स्नेहीजनों, आदरणीय अभिभावकों, शुभेच्छु साथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पारिवारिक सदस्यों के प्रति उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सभी लोगों से प्राप्त अपार स्नेह, शुभाशीष और शुभकामनाओं ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के आत्मीय लगाव और अपनत्व ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया।
उन्होंने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। जन्मदिन की खुशियों में सहभागी बनने तथा अपना स्नेह प्रकट करने वाले सभी लोगों को उन्होंने कोटिशः धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.