*बांदा के 5सैकड़ा कांवड़ियों का जत्था मंदाकिनी नदी से जल लेकर बाम्बेश्वर मंदिर के लिए रवाना, कामतानाथ मंदिर में किए दर्शन* *कांवड़ यात्रा में विशाल झांकी के साथ झूमते-गाते जल लेकर निकले कांवड़िए* चित्रकूट। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में भगवान शिव को जलाभिषेक कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में कांवड़ लेकर पहुंच रहे है और प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक करा रहे है । ऐसे ही कांवड़ियों का एक जत्था बांदा जिले से धर्म नगरी चित्रकूट पहुँचा है जहां आरोग्यधाम से मां मंदाकिनी नदी से पवित्र जल भरके कावड़ में ले बांदा जिले के बम्बेश्वर शिव मंदिर के लिए निकल चुके है इस कावड़ियों के जत्थे में करीब 500 कावड़िया शामिल है जो अलग अलग गुट में एक साथ मंदाकिनी नदी का पवित्र जल लेकर कामतानाथ के दर्शन करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल चुके है । इस कवाड़ यात्रा में भगवान शिव की सुन्दर पालकी भी साथ चल रही है जो कावड़िया भगवान शिव के जयकारों के उद्घोष और बोल बम के नारे लगाते हुए जा रहे है कई कावड़ियों अपने पैरों पर घुंघरू बांधे हुए है और अपनी कांवड़ को दिव्य और आकर्षण बनाकर नंगे पैर अपने गंतव्य स्थान के लिए जा रहे है । कई कावड़ियों की टोली ऐसी भी थी जो अपने कावड़ को तिरंगे के कलर में सजाये हुए थे साथ ही तिरंगा झंडा लेकर बोल बम के नारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा करते हुए नजर आये है । इनका पहला पड़ाव भरतकूप मंदिर रहा। इस कवाड़ यात्रा में खास बात यह भी रही है कि बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे भी कांवड़ लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये । कावड़ियों का यह जत्था लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय कर बांदा के प्रसिद्ध मंदिर बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे वहीं कुछ कांवड़िए मौदहा हमीरपुर से भी साथ चल रहे हैं जो मौदहा में माई के मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में कावड़ियों के इस उत्साह को देखते उनके शिव भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या,आत्मसंयम और समर्पण देखने को मिला है । कांवड़ यात्रा कर रहे कावड़ियों का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा श्री बाम्बेश्वर कांवरिया बोल बम ग्रुप निम्नीपार बांदा द्वारा विगत 9वर्षों से निकाली जा रही है जो बांदा से कांवड़ियों द्वारा चित्रकूट की पवित्र मां मंदाकिनी नदी से जल लेकर बांदा बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक कराते है जो वह खुशी से भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था दिखाते है । कांवड़ यात्रा में विशाल भगवान भोलेनाथ की झांकी भी आकषर्ण का केंद्र रही। इस दौरान कांवड़ियों के बोल बम के नारे धर्म नगरी में गूंजते रहे।
*बांदा के 5सैकड़ा कांवड़ियों का जत्था मंदाकिनी नदी से जल लेकर बाम्बेश्वर मंदिर के लिए रवाना, कामतानाथ मंदिर में किए दर्शन* *कांवड़ यात्रा में विशाल झांकी के साथ झूमते-गाते जल लेकर निकले कांवड़िए* चित्रकूट। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में भगवान शिव को जलाभिषेक कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में कांवड़ लेकर पहुंच रहे है और प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक करा रहे है । ऐसे ही कांवड़ियों का एक जत्था बांदा जिले से धर्म नगरी चित्रकूट पहुँचा है जहां आरोग्यधाम से मां मंदाकिनी नदी से पवित्र जल भरके कावड़ में ले बांदा जिले के बम्बेश्वर शिव मंदिर के लिए निकल चुके है इस
कावड़ियों के जत्थे में करीब 500 कावड़िया शामिल है जो अलग अलग गुट में एक साथ मंदाकिनी नदी का पवित्र जल लेकर कामतानाथ के दर्शन करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल चुके है । इस कवाड़ यात्रा में भगवान शिव की सुन्दर पालकी भी साथ चल रही है जो कावड़िया भगवान शिव के जयकारों के उद्घोष और बोल बम के नारे लगाते हुए जा रहे है कई कावड़ियों अपने पैरों पर घुंघरू बांधे हुए है और अपनी कांवड़ को दिव्य और आकर्षण बनाकर नंगे पैर अपने गंतव्य स्थान के लिए जा रहे है । कई कावड़ियों की टोली ऐसी भी थी जो अपने कावड़ को तिरंगे के कलर में सजाये
हुए थे साथ ही तिरंगा झंडा लेकर बोल बम के नारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा करते हुए नजर आये है । इनका पहला पड़ाव भरतकूप मंदिर रहा। इस कवाड़ यात्रा में खास बात यह भी रही है कि बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे भी कांवड़ लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये । कावड़ियों का यह जत्था लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय कर बांदा के प्रसिद्ध मंदिर बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे वहीं कुछ कांवड़िए मौदहा हमीरपुर से भी साथ चल रहे हैं जो मौदहा में माई के मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में कावड़ियों के इस उत्साह को देखते उनके
शिव भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या,आत्मसंयम और समर्पण देखने को मिला है । कांवड़ यात्रा कर रहे कावड़ियों का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा श्री बाम्बेश्वर कांवरिया बोल बम ग्रुप निम्नीपार बांदा द्वारा विगत 9वर्षों से निकाली जा रही है जो बांदा से कांवड़ियों द्वारा चित्रकूट की पवित्र मां मंदाकिनी नदी से जल लेकर बांदा बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक कराते है जो वह खुशी से भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था दिखाते है । कांवड़ यात्रा में विशाल भगवान भोलेनाथ की झांकी भी आकषर्ण का केंद्र रही। इस दौरान कांवड़ियों के बोल बम के नारे धर्म नगरी में गूंजते रहे।
- *बांदा के 5सैकड़ा कांवड़ियों का जत्था मंदाकिनी नदी से जल लेकर बाम्बेश्वर मंदिर के लिए रवाना, कामतानाथ मंदिर में किए दर्शन* *कांवड़ यात्रा में विशाल झांकी के साथ झूमते-गाते जल लेकर निकले कांवड़िए* चित्रकूट। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में भगवान शिव को जलाभिषेक कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में कांवड़ लेकर पहुंच रहे है और प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक करा रहे है । ऐसे ही कांवड़ियों का एक जत्था बांदा जिले से धर्म नगरी चित्रकूट पहुँचा है जहां आरोग्यधाम से मां मंदाकिनी नदी से पवित्र जल भरके कावड़ में ले बांदा जिले के बम्बेश्वर शिव मंदिर के लिए निकल चुके है इस कावड़ियों के जत्थे में करीब 500 कावड़िया शामिल है जो अलग अलग गुट में एक साथ मंदाकिनी नदी का पवित्र जल लेकर कामतानाथ के दर्शन करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल चुके है । इस कवाड़ यात्रा में भगवान शिव की सुन्दर पालकी भी साथ चल रही है जो कावड़िया भगवान शिव के जयकारों के उद्घोष और बोल बम के नारे लगाते हुए जा रहे है कई कावड़ियों अपने पैरों पर घुंघरू बांधे हुए है और अपनी कांवड़ को दिव्य और आकर्षण बनाकर नंगे पैर अपने गंतव्य स्थान के लिए जा रहे है । कई कावड़ियों की टोली ऐसी भी थी जो अपने कावड़ को तिरंगे के कलर में सजाये हुए थे साथ ही तिरंगा झंडा लेकर बोल बम के नारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा करते हुए नजर आये है । इनका पहला पड़ाव भरतकूप मंदिर रहा। इस कवाड़ यात्रा में खास बात यह भी रही है कि बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे भी कांवड़ लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये । कावड़ियों का यह जत्था लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय कर बांदा के प्रसिद्ध मंदिर बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे वहीं कुछ कांवड़िए मौदहा हमीरपुर से भी साथ चल रहे हैं जो मौदहा में माई के मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में कावड़ियों के इस उत्साह को देखते उनके शिव भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या,आत्मसंयम और समर्पण देखने को मिला है । कांवड़ यात्रा कर रहे कावड़ियों का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा श्री बाम्बेश्वर कांवरिया बोल बम ग्रुप निम्नीपार बांदा द्वारा विगत 9वर्षों से निकाली जा रही है जो बांदा से कांवड़ियों द्वारा चित्रकूट की पवित्र मां मंदाकिनी नदी से जल लेकर बांदा बम्बेश्वर में भगवान शिव को जलाभिषेक कराते है जो वह खुशी से भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था दिखाते है । कांवड़ यात्रा में विशाल भगवान भोलेनाथ की झांकी भी आकषर्ण का केंद्र रही। इस दौरान कांवड़ियों के बोल बम के नारे धर्म नगरी में गूंजते रहे।4
- स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी! स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!2
- जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा *विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश* चित्रकूट, 07 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय, चित्रकूट में मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृक्षारोपण अभियान, निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं वीबी-जी रामजी योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक गौशालाओं में योजना के अंतर्गत अनुमन्यतानुसार भूमि सुधार, वृक्षारोपण, अतिरिक्त पशुशेड, जलभराव वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए जाएं, जिससे गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में ऐसे कम से कम एक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हों तथा आवासों का निर्माण क्लस्टर के रूप में कराया जा सके। इस क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर तथा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर्स के संतृप्तीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार (Concertina Wire) लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष जो भी अन्य कार्य अभी असंतृप्त हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण कराते हुए विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त किया जाए। जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के पौधारोपण हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधों का उठान एवं निर्धारित तिथि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा। निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का अनिवार्य रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अन्ना गोवंश सड़कों अथवा किसानों की निजी भूमि पर नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का प्राथमिकता पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मिट्टी, बजरी, खड़ंजा आदि का उपयोग कर गौशालाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही गौशालाओं के कायाकल्प से संबंधित अनुमन्य कार्य वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।1
- चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है1
- *चित्रकूट ब्रेकिंग*__मंदाकिनी नदी, जल, जनस्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक धरोहर की रक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कर्वी के राजाघाट, पुरानी बाजार में जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। समाजसेवी अभिमन्यु, भूपेंद्र पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मंदाकिनी को प्रदूषण, सीवर, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कर स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से नदी संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने, जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की अपील की। सत्याग्रहियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही मंदाकिनी का संरक्षण संभव है। *चित्रकूट ब्रेकिंग*__मंदाकिनी नदी, जल, जनस्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक धरोहर की रक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को कर्वी के राजाघाट, पुरानी बाजार में जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। समाजसेवी अभिमन्यु, भूपेंद्र पटेल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मंदाकिनी को प्रदूषण, सीवर, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कर स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से नदी संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने, जल गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की अपील की। सत्याग्रहियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही मंदाकिनी का संरक्षण संभव है।1
- सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल। 14 गाड़ियों के चालान काटे1
- राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा सीएमओ कार्यालय में मीडिया कार्यशाला आयोजित, नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने दी जानकारी चित्रकूट। आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के जनपद नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार जातारिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में नियमित अंतराल पर कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। महेंद्र कुमार जातारिया ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य माध्यमों से पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे। मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़े और सभी बच्चे इस अभियान का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलवाएं और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।1
- Post by Pintu Dubey4