logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिवंगत पत्रकार के परिजनों को जनपद के पत्रकारों ने दी ₹1 लाख 11 हजार 556 रुपये की आर्थिक सहायता दी। मथुरा। जनपद मथुरा के पत्रकारों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, वृंदावन प्रेस क्लब सहित जनपद के कुल 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा ठाकुर को ₹1,11,556 (एक लाख ग्यारह हजार पाँच सौ छप्पन रुपये) का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया। पत्रकारों ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनपद का पत्रकार समाज उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर भावुक हुईं पुष्पा ठाकुर ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा के पत्रकारों ने जिस आत्मीयता और सहयोग की भावना से उनके परिवार का साथ दिया है, उसके लिए वह समस्त पत्रकार साथियों की हृदय से आभारी हैं। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पत्रकार परिवार की एकजुटता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज भविष्य में भी अपने साथियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में इसी प्रकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी, मुरली मनोहर सिंह,अजय शर्मा, हाजी परवेज अहमद, अनेक सिंह, संजय गौड़, रमेश चंद, आरती शर्मा, पिंटू, दिनेश भारती, गौरव शर्मा, सुमित गोस्वामी, मोहन मीणा, आर.के. धनगर, नीरज चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, रवनीत मैसी, राहुल कुमार, ब्रजेश सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Murli Thakur Reporter
Murli Thakur Reporter
Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

दिवंगत पत्रकार के परिजनों को जनपद के पत्रकारों ने दी ₹1 लाख 11 हजार 556 रुपये की आर्थिक सहायता दी। मथुरा। जनपद मथुरा के पत्रकारों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, वृंदावन प्रेस क्लब सहित जनपद के कुल 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा ठाकुर को ₹1,11,556 (एक लाख ग्यारह हजार पाँच सौ छप्पन रुपये) का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया। पत्रकारों ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनपद का

c9615b42-3d9c-422c-98d3-9fdab9848d9e

पत्रकार समाज उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर भावुक हुईं पुष्पा ठाकुर ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा के पत्रकारों ने जिस आत्मीयता और सहयोग की भावना से उनके परिवार का साथ दिया है, उसके लिए वह समस्त पत्रकार साथियों की हृदय से आभारी हैं। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पत्रकार परिवार की एकजुटता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज भविष्य में

2eb28e90-08c8-4661-9490-e9ede3493580

भी अपने साथियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में इसी प्रकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी, मुरली मनोहर सिंह,अजय शर्मा, हाजी परवेज अहमद, अनेक सिंह, संजय गौड़, रमेश चंद, आरती शर्मा, पिंटू, दिनेश भारती, गौरव शर्मा, सुमित गोस्वामी, मोहन मीणा, आर.के. धनगर, नीरज चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, रवनीत मैसी, राहुल कुमार, ब्रजेश सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलदेव: विधायक से गुहार के बाद भी नहीं हिला 'पीला पंजा', दबंगों के कब्जे से बिलख रही पीड़ित महिला* *विशेष रिपोर्ट: सुनील राज (सच कहूँ) महावन (मथुरा)*। उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ *सरकारी जमीन हो या निजी संपत्ति, अवैध कब्जा* करने वालों के खिलाफ शासन के *'पीले पंजे' (बुलडोजर)* की कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में एक पीड़ित महिला अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। *सत्ताधारी विधायक से भी लगाई गुहार, हाथ लगी सिर्फ निराशा* पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर रसूखदार यादव समाज के दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के सामने भी अपनी गुहार लगाई और मदद की अपील की, लेकिन सत्तापक्ष के विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। *तहसील में लगातार फेरबदल से लटकीं फाइलें* महावन तहसील में पिछले एक से दो वर्षों के भीतर अधिकारियों के लगातार तबादले हुए हैं। अल्पावधि में ही कई *उपजिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदार* बदले जा चुके हैं। प्रशासनिक अस्थिरता के कारण जन-समस्याओं के निस्तारण की गति बेहद धीमी हो गई है, जिसका सीधा फायदा दबंग और रसूखदार किस्म के लोग उठा रहे हैं। कार्रवाई पर उठ रहे सवाल क्षेत्रीय जनता में अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि *आखिर प्रशासन का 'पीला पंजा' इन रसूखदार दबंगों पर चलने से क्यों हिचकिचा रहा है?* एक तरफ तो अवैध निर्माणों पर त्वरित कार्रवाई का ढिंढोरा पीटा जाता है, वहीं दूसरी तरफ एक *बेबस महिला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने को विवश* है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और शासन से गुहार लगाई है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    3
    बलदेव: विधायक से गुहार के बाद भी नहीं हिला 'पीला पंजा', दबंगों के कब्जे से बिलख रही पीड़ित महिला*
*विशेष रिपोर्ट: सुनील राज (सच कहूँ) महावन (मथुरा)*।
उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ *सरकारी जमीन हो या निजी संपत्ति, अवैध कब्जा* करने वालों के खिलाफ शासन के *'पीले पंजे' (बुलडोजर)* की कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में एक पीड़ित महिला अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
*सत्ताधारी विधायक से भी लगाई गुहार, हाथ लगी सिर्फ निराशा*
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर रसूखदार यादव समाज के दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के सामने भी अपनी गुहार लगाई और मदद की अपील की, लेकिन सत्तापक्ष के विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।
*तहसील में लगातार फेरबदल से लटकीं फाइलें*
महावन तहसील में पिछले एक से दो वर्षों के भीतर अधिकारियों के लगातार तबादले हुए हैं। अल्पावधि में ही कई *उपजिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदार* बदले जा चुके हैं।
प्रशासनिक अस्थिरता के कारण जन-समस्याओं के निस्तारण की गति बेहद धीमी हो गई है, जिसका सीधा फायदा दबंग और रसूखदार किस्म के लोग उठा रहे हैं।
कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
क्षेत्रीय जनता में अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि *आखिर प्रशासन का 'पीला पंजा' इन रसूखदार दबंगों पर चलने से क्यों हिचकिचा रहा है?* एक तरफ तो अवैध निर्माणों पर त्वरित कार्रवाई का ढिंढोरा पीटा जाता है, वहीं दूसरी तरफ एक *बेबस महिला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने को विवश* है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और शासन से गुहार लगाई है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • तारसी से उस्पार नई और चौड़ीकरण का कार्य सड़क टूटी हुई है नालियों से पानी बाहर आ जाता है इसका जल्दी से जल्दी समाधान हो यह अनुरोध करता हूं उसको न्यूज़ पर डालकर इसको सभी के आगे रखा जाए धन्यवाद
    1
    तारसी से उस्पार नई और चौड़ीकरण का कार्य
सड़क टूटी हुई है नालियों से पानी बाहर आ जाता है इसका जल्दी से जल्दी समाधान हो यह अनुरोध करता हूं उसको न्यूज़ पर डालकर इसको सभी के आगे रखा जाए धन्यवाद
    user_भूपेन्द्र राजपूत
    भूपेन्द्र राजपूत
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मलिकपुर और विशु गांव मैं वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह संवादाता जिला मथुरा ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया मलिकपुर गांव और विशु गांव में संभाग ब्रज मंडल भाग गोवर्धन के अंनचल में मथुरा के संच फरह के दो विद्यालय गांव मलिकपुर और विशू मै वन यात्रा हुई जिसमें वन वंधू परिषद के नॉर्थ जोन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता जैन और वर्तमान अध्यक्ष सुमन जैन कोषाध्यक्ष शालिनी गर्ग उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल साह सचिव सुमन आगरावाल सह सचिव सुमन अग्रवाल वन यात्रा प्रभारी रेखा अग्रवाल और समस्त महिला समिति की सदस्य बहने उपस्थित रही संच अध्यक्ष श्रीमती गौरी आर्य उपाध्यक्ष श्रीमान छगन प्रधान भाग प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान राजकुमार अंचल प्रतिक्षण प्रमुख श्रीमान श्याम संच प्रशिक्षक शशि नेहा उपस्थिति रही काफी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
    1
    मलिकपुर और विशु गांव मैं वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया  
                                     रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह संवादाता 
                                       जिला मथुरा ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया मलिकपुर गांव और विशु गांव में संभाग ब्रज मंडल भाग गोवर्धन के अंनचल  में मथुरा के संच फरह के दो विद्यालय गांव मलिकपुर और विशू  मै वन यात्रा हुई जिसमें वन वंधू  परिषद के नॉर्थ जोन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता जैन और वर्तमान अध्यक्ष सुमन जैन कोषाध्यक्ष शालिनी गर्ग उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल साह सचिव सुमन आगरावाल सह सचिव सुमन अग्रवाल वन यात्रा प्रभारी रेखा अग्रवाल और समस्त महिला समिति की सदस्य बहने उपस्थित रही संच अध्यक्ष श्रीमती गौरी आर्य उपाध्यक्ष श्रीमान छगन प्रधान भाग प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान राजकुमार अंचल प्रतिक्षण प्रमुख श्रीमान श्याम संच प्रशिक्षक शशि नेहा उपस्थिति रही काफी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा एम टी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
    1
    मथुरा एम टी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड मथुरा महिला समिति द्वारा नवीन सत्र के बनने पर सुंदरकांड, नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
    1
    अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड मथुरा  महिला समिति द्वारा नवीन सत्र के बनने पर सुंदरकांड, नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
    user_INDIA CIRCLE NEWS
    INDIA CIRCLE NEWS
    Media company मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🔥 वायरल YouTube Title: 🧠 एक बार पढ़ो, सालों तक याद रखो! Memory Guru ने बताया दिमाग का सीक्रेट | Students Real Experience 😲 #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #ViralInterview #Education #Students #MemoryPower #RPRNEWSTV 🎤 स्क्रिप्ट: 🎬 एंकर इंट्रो: "नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। क्या आप भी पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं? घंटों पढ़ने के बाद भी एग्जाम में याद नहीं आता? तो आज की यह खास वीडियो आपके लिए है।" "आज हम बात करेंगे Memory Guru से, जिन्होंने हजारों छात्रों को याद रखने की खास तकनीक सिखाई है। साथ ही मिलेंगे उन छात्रों से, जिन्होंने मेमोरी क्लास लेकर अपनी पढ़ाई में शानदार बदलाव देखा।" 🎙️ सवाल Memory Guru से: पढ़ा हुआ जल्दी भूलने का सबसे बड़ा कारण क्या है? लंबे समय तक याद रखने की सही तकनीक क्या है? क्या हर छात्र अपनी मेमोरी बढ़ा सकता है? परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आपकी सबसे बड़ी सलाह क्या है? 🎙️ छात्रों से बातचीत: क्लास लेने के बाद आपकी पढ़ाई में क्या बदलाव आया? पहले और अब आपकी याद रखने की क्षमता में कितना अंतर है? क्या इस तकनीक से एग्जाम में फायदा मिला? दूसरे छात्रों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे? 🎬 आउट्रो: "अगर आप भी पढ़ाई को लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं और भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।" 📌 हैशटैग: #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #MemoryPower #Students #Education #StudyHacks #ViralInterview #RPRNEWSTV #SuccessTips
    1
    🔥 वायरल YouTube Title:

🧠 एक बार पढ़ो, सालों तक याद रखो! Memory Guru ने बताया दिमाग का सीक्रेट | Students Real Experience 😲 #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #ViralInterview #Education #Students #MemoryPower #RPRNEWSTV

🎤 स्क्रिप्ट:

🎬 एंकर इंट्रो:

"नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। क्या आप भी पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं? घंटों पढ़ने के बाद भी एग्जाम में याद नहीं आता? तो आज की यह खास वीडियो आपके लिए है।"

"आज हम बात करेंगे Memory Guru से, जिन्होंने हजारों छात्रों को याद रखने की खास तकनीक सिखाई है। साथ ही मिलेंगे उन छात्रों से, जिन्होंने मेमोरी क्लास लेकर अपनी पढ़ाई में शानदार बदलाव देखा।"

🎙️ सवाल Memory Guru से:

पढ़ा हुआ जल्दी भूलने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

लंबे समय तक याद रखने की सही तकनीक क्या है?

क्या हर छात्र अपनी मेमोरी बढ़ा सकता है?

परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आपकी सबसे बड़ी सलाह क्या है?


🎙️ छात्रों से बातचीत:

क्लास लेने के बाद आपकी पढ़ाई में क्या बदलाव आया?

पहले और अब आपकी याद रखने की क्षमता में कितना अंतर है?

क्या इस तकनीक से एग्जाम में फायदा मिला?

दूसरे छात्रों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे?


🎬 आउट्रो:

"अगर आप भी पढ़ाई को लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं और भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।"

📌 हैशटैग:

#MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #MemoryPower #Students #Education #StudyHacks #ViralInterview #RPRNEWSTV #SuccessTips
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव"अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
    1
    अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन

मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव"अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रधानमंत्री पीएम मोदी का देश के लिए संबोधन जिला मथुरा से लक्ष्मण सिंह संवाददाता खबरों को फॉलो करें और शेयर करें
    1
    प्रधानमंत्री पीएम मोदी का देश के लिए संबोधन जिला मथुरा से लक्ष्मण सिंह संवाददाता खबरों को फॉलो करें और शेयर करें
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.