Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री पीएम मोदी का देश के लिए संबोधन जिला मथुरा से लक्ष्मण सिंह संवाददाता खबरों को फॉलो करें और शेयर करें
मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
प्रधानमंत्री पीएम मोदी का देश के लिए संबोधन जिला मथुरा से लक्ष्मण सिंह संवाददाता खबरों को फॉलो करें और शेयर करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिवंगत पत्रकार के परिजनों को जनपद के पत्रकारों ने दी ₹1 लाख 11 हजार 556 रुपये की आर्थिक सहायता दी। मथुरा। जनपद मथुरा के पत्रकारों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, वृंदावन प्रेस क्लब सहित जनपद के कुल 68 पत्रकारों ने एकजुट होकर दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी धर्मपत्नी पुष्पा ठाकुर को ₹1,11,556 (एक लाख ग्यारह हजार पाँच सौ छप्पन रुपये) का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया। पत्रकारों ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनपद का पत्रकार समाज उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर भावुक हुईं पुष्पा ठाकुर ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा के पत्रकारों ने जिस आत्मीयता और सहयोग की भावना से उनके परिवार का साथ दिया है, उसके लिए वह समस्त पत्रकार साथियों की हृदय से आभारी हैं। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पत्रकार परिवार की एकजुटता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज भविष्य में भी अपने साथियों और उनके परिवारों के सुख-दुख में इसी प्रकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरुण 'अनु' को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी, मुरली मनोहर सिंह,अजय शर्मा, हाजी परवेज अहमद, अनेक सिंह, संजय गौड़, रमेश चंद, आरती शर्मा, पिंटू, दिनेश भारती, गौरव शर्मा, सुमित गोस्वामी, मोहन मीणा, आर.के. धनगर, नीरज चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, रवनीत मैसी, राहुल कुमार, ब्रजेश सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।3
- 🔥 वायरल YouTube Title: 🧠 एक बार पढ़ो, सालों तक याद रखो! Memory Guru ने बताया दिमाग का सीक्रेट | Students Real Experience 😲 #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #ViralInterview #Education #Students #MemoryPower #RPRNEWSTV 🎤 स्क्रिप्ट: 🎬 एंकर इंट्रो: "नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। क्या आप भी पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं? घंटों पढ़ने के बाद भी एग्जाम में याद नहीं आता? तो आज की यह खास वीडियो आपके लिए है।" "आज हम बात करेंगे Memory Guru से, जिन्होंने हजारों छात्रों को याद रखने की खास तकनीक सिखाई है। साथ ही मिलेंगे उन छात्रों से, जिन्होंने मेमोरी क्लास लेकर अपनी पढ़ाई में शानदार बदलाव देखा।" 🎙️ सवाल Memory Guru से: पढ़ा हुआ जल्दी भूलने का सबसे बड़ा कारण क्या है? लंबे समय तक याद रखने की सही तकनीक क्या है? क्या हर छात्र अपनी मेमोरी बढ़ा सकता है? परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आपकी सबसे बड़ी सलाह क्या है? 🎙️ छात्रों से बातचीत: क्लास लेने के बाद आपकी पढ़ाई में क्या बदलाव आया? पहले और अब आपकी याद रखने की क्षमता में कितना अंतर है? क्या इस तकनीक से एग्जाम में फायदा मिला? दूसरे छात्रों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे? 🎬 आउट्रो: "अगर आप भी पढ़ाई को लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं और भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।" 📌 हैशटैग: #MemoryGuru #StudyTips #ExamPreparation #MemoryPower #Students #Education #StudyHacks #ViralInterview #RPRNEWSTV #SuccessTips1
- अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव "अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।4
- मथुरा के छाता से बड़ी खबर मथुरा। छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में रात 8 बजे के बाद डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की अक्सर अनुपस्थिति से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्टाफ की गैरमौजूदगी का वीडियो बनाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) देवेंद्र चौधरी ने एक पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। एक मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे हरिकृष्ण ने बताया कि रात होते ही अस्पताल में कोई स्टाफ मौजूद नहीं रहता। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि MOIC देवेंद्र चौधरी छाता के निवासी होने के कारण अपनी मनमानी करते हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में खुलेआम रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार, मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे वसूले जाते हैं। रिश्वत देने पर ही 'सही' मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, अन्यथा सामान्य रिपोर्ट दी जाती है। शिकायतकर्ताओं में पवन, मन्नू, दिनेश और श्वेतांक शर्मा शामिल हैं। हरिकृष्ण ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के के जन्म पर 2100 से 5100 रुपये और लड़की के जन्म पर 1100 रुपये वसूले जाते हैं। स्टाफ कथित तौर पर यह कहकर पैसे मांगता है कि निजी अस्पतालों में 20,000 रुपये लगते हैं, जबकि यहां कम पैसों में काम हो रहा है। इस संबंध में जब MOIC देवेंद्र चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला है तो लिखित शिकायत दी जाए, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कमई गांव में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में रोष, समस्याओं के समाधान की उठी मांग जिला मथुरा तहसील गोवर्धन के ब्लॉक नंदगांव अंतर्गत ग्राम कमई में विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सड़क, जल निकासी, सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, इसके बावजूद समाधान की गति संतोषजनक नहीं है। गांववासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने को बाध्य होंगे। वहीं, गांव के लोगों ने प्रशासन से पारदर्शिता के साथ विकास योजनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग गांव की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे। कमई गांव में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में रोष, समस्याओं के समाधान की उठी मांग जिला मथुरा तहसील गोवर्धन के ब्लॉक नंदगांव अंतर्गत ग्राम कमई में विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सड़क, जल निकासी, सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, इसके बावजूद समाधान की गति संतोषजनक नहीं है। गांववासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने को बाध्य होंगे। वहीं, गांव के लोगों ने प्रशासन से पारदर्शिता के साथ विकास योजनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग गांव की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे।1
- Post by मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार1
- 🔥 वायरल YouTube Title: 🚨 परिसीमन बिल पर छिड़ा सियासी संग्राम! "तमिलनाडु से गद्दारी" वाले बयान से मचा बवाल 😱 | #BreakingNews 🎤 न्यूज़ वीडियो स्क्रिप्ट नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL, ब्रज की आवाज समाचार पत्र। देश की राजनीति में परिसीमन (Delimitation) विधेयक को लेकर एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। तमिल भाषा और अंग्रेज़ी में जारी एक राजनीतिक बयान में कहा गया है कि जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगा, वह तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात करेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि इतिहास ऐसे लोगों को "21वीं सदी का एट्टप्पन" के रूप में याद करेगा। इस बयान के बाद दक्षिण भारतीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। परिसीमन के मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और आने वाले समय में इस विषय पर सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए RPRNEWS TV DIGITAL और ब्रज की आवाज समाचार पत्र के साथ। कैमरामैन के साथ चंद्रमोहन दीक्षित, RPRNEWS TV DIGITAL। 📌 Hashtags: #Delimitation #TamilNadu #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaPolitics #RPRNEWSTV #BrajKiAawaz #ViralNews #TrendingNews #UPNews #IndiaNewsEXCLUSIVE1
- मोनू ई रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग ,कई लाख का सामान जलकर खाक मामला गोवर्धन के सौंख के रोड स्थित बोहरे पेट्रोल पम्प के सामने राजू कुन्तल के घर में बनी दुकान में मोनू सैनी पुत्र श्याम लाल ई रिक्शा रिपेयरिंग की कई सालों से दुकान चला रहा है गत रात जिसमें रात्रि लगभग 11बजे के बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में कई लाखों सामान जलकर खाक हो परिक्रमा जा रहे लोगो ने मकान मालिक राजू कुंतल को आवाज देकर बताया और राजू कुंतल ने तुरंत मोनू सैनी पुलिस , फायर ब्रिगेड को सूचना मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड की घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाए गया1