Shuru
Apke Nagar Ki App…
अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड मथुरा महिला समिति द्वारा नवीन सत्र के बनने पर सुंदरकांड, नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
INDIA CIRCLE NEWS
अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड मथुरा महिला समिति द्वारा नवीन सत्र के बनने पर सुंदरकांड, नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलदेव: विधायक से गुहार के बाद भी नहीं हिला 'पीला पंजा', दबंगों के कब्जे से बिलख रही पीड़ित महिला* *विशेष रिपोर्ट: सुनील राज (सच कहूँ) महावन (मथुरा)*। उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ *सरकारी जमीन हो या निजी संपत्ति, अवैध कब्जा* करने वालों के खिलाफ शासन के *'पीले पंजे' (बुलडोजर)* की कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में एक पीड़ित महिला अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। *सत्ताधारी विधायक से भी लगाई गुहार, हाथ लगी सिर्फ निराशा* पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर रसूखदार यादव समाज के दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के सामने भी अपनी गुहार लगाई और मदद की अपील की, लेकिन सत्तापक्ष के विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। *तहसील में लगातार फेरबदल से लटकीं फाइलें* महावन तहसील में पिछले एक से दो वर्षों के भीतर अधिकारियों के लगातार तबादले हुए हैं। अल्पावधि में ही कई *उपजिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदार* बदले जा चुके हैं। प्रशासनिक अस्थिरता के कारण जन-समस्याओं के निस्तारण की गति बेहद धीमी हो गई है, जिसका सीधा फायदा दबंग और रसूखदार किस्म के लोग उठा रहे हैं। कार्रवाई पर उठ रहे सवाल क्षेत्रीय जनता में अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि *आखिर प्रशासन का 'पीला पंजा' इन रसूखदार दबंगों पर चलने से क्यों हिचकिचा रहा है?* एक तरफ तो अवैध निर्माणों पर त्वरित कार्रवाई का ढिंढोरा पीटा जाता है, वहीं दूसरी तरफ एक *बेबस महिला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने को विवश* है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और शासन से गुहार लगाई है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।3
- तारसी से उस्पार नई और चौड़ीकरण का कार्य सड़क टूटी हुई है नालियों से पानी बाहर आ जाता है इसका जल्दी से जल्दी समाधान हो यह अनुरोध करता हूं उसको न्यूज़ पर डालकर इसको सभी के आगे रखा जाए धन्यवाद1
- मलिकपुर और विशु गांव मैं वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह संवादाता जिला मथुरा ब्लॉक फरह क्षेत्र के अंतर्गत वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया मलिकपुर गांव और विशु गांव में संभाग ब्रज मंडल भाग गोवर्धन के अंनचल में मथुरा के संच फरह के दो विद्यालय गांव मलिकपुर और विशू मै वन यात्रा हुई जिसमें वन वंधू परिषद के नॉर्थ जोन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता जैन और वर्तमान अध्यक्ष सुमन जैन कोषाध्यक्ष शालिनी गर्ग उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल साह सचिव सुमन आगरावाल सह सचिव सुमन अग्रवाल वन यात्रा प्रभारी रेखा अग्रवाल और समस्त महिला समिति की सदस्य बहने उपस्थित रही संच अध्यक्ष श्रीमती गौरी आर्य उपाध्यक्ष श्रीमान छगन प्रधान भाग प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान राजकुमार अंचल प्रतिक्षण प्रमुख श्रीमान श्याम संच प्रशिक्षक शशि नेहा उपस्थिति रही काफी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया1
- मथुरा एम टी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ1
- अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति रजिस्टर्ड मथुरा महिला समिति द्वारा नवीन सत्र के बनने पर सुंदरकांड, नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।1
- अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव"अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।1
- प्रधानमंत्री पीएम मोदी का देश के लिए संबोधन जिला मथुरा से लक्ष्मण सिंह संवाददाता खबरों को फॉलो करें और शेयर करें1
- भौहरे पेट्रोल पम्प के पास ई-रिक्शा बैटरी दुकान में भीषण आग शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक फायरब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला ब्रेकिंग न्यूज। मथुरा गोवर्धन के भौहरे पेट्रोल पम्प के पास देर रात एक ई-रिक्शा बैटरी की दुकान में भीषण आग लग गई।दुकान स्वामी मोनू सैनी पुत्र श्याम लाल की इस दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। जैसे हीं परिक्रमार्थी द्वारा सूचना पर प्रत्यक्षदर्शी राजू कुंतल को जानकारी मिली तो आनन फानन मे फायरबिग्रेड एवं पुलिस भी मोके पर पहुंची देखते हीं देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।आग से लगभग 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस प्रशासन पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।` गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना पास में पेट्रोल पम्प होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग की लपटें कितनी तेज हैं। शटर पूरी तरह जल गया है। दुकान के अंदर रखी बैटरियां और ई-रिक्शा का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।1