Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर के कोतवाली देहात केगांव बंखला मे मस्जिद के विवाद के बाद हिन्दू मुस्लिम एकता के नारे लगाए
Shahzad Malik
बिजनौर के कोतवाली देहात केगांव बंखला मे मस्जिद के विवाद के बाद हिन्दू मुस्लिम एकता के नारे लगाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजनौर के कोतवाली देहात केगांव बंखला मे मस्जिद के विवाद के बाद हिन्दू मुस्लिम एकता के नारे लगाए1
- मुश्ताक खान का निधन, बिजनौर से रहा दुखद नाता… 😢 अपहरण और बंधक बनाए जाने की घटना से सुर्खियों में आए थे मुश्ताक खान, पुलिस की कार्रवाई के बाद कई आरोपी हुए थे गिरफ्तार। आज उनके निधन से फिर याद आया बिजनौर से जुड़ा वो दर्दनाक अध्याय।1
- राजवाहे की पटरी से सरकारी पेड़ काटे जाने का आरोप मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में राजवाहे की पटरी पर खड़े सरकारी शीशम, ताड़, बेल पत्थर व जमोये के करीब 6-7 पेड़ चोरी से काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना की तत्काल सूचना सिंचाई विभाग के जिलेदार को दी गई, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने सरकारी पेड़ों की कटाई की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- बिजनौर के चांदपुर में खेत में करंट लगने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में खेत में करंट लगने से वृद्ध रामकिशोर की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्रह्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल तार भी बरामद किया है। मामला 13 अगस्त 2026 का है।1
- 🚨 मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून! 🚨 🏍️ एक बाइक पर सवार दिखे 6 स्कूली छात्र मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर सड़क पर जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते समय छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में इस तरह बाइक पर सवार होकर लापरवाही की गई। ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस से मामले में कार्रवाई की शिकायत की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है। 🚨 मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून! 🚨 🏍️ एक बाइक पर सवार दिखे 6 स्कूली छात्र मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर सड़क पर जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते समय छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में इस तरह बाइक पर सवार होकर लापरवाही की गई। ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस से मामले में कार्रवाई की शिकायत की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है।1
- 🚨 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो अंकित कश्यप का बड़ा ऐलान—26 सितंबर को डीएम कार्यालय पर देंगे ज्ञापन! मुजफ्फरनगर में बढ़ते अपराध और बहन-बेटियों के साथ हो रहे कथित शोषण व अत्याचार को लेकर अंकित कश्यप ने आवाज उठाई। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Muzaffarnagar #AnkitKashyap #ViralVideo #MuzaffarnagarNews #BreakingNews #CrimeNews #महिलासुरक्षा #न्यायकीमांग #DMOffice #RustomNews #रुस्तमएखबर1
- पीपलशाह गांव में गौशाला से गाय ले जाने पर ग्रामीणों ने रोका वाहन, दस्तावेज नहीं होने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के पीपलसाह गांव में गौशाला से गायों को बाहर ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने छोटे हाथी वाहन को रोककर उसमें लदी गायों को पकड़ लिया और उन्हें ले जाने की अनुमति तथा संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों की ओर जाते समय उन्होंने छोटे हाथी वाहन में गायों को ले जाते देखा। उनका आरोप है कि चालक के पास गायों को ले जाने से संबंधित कोई कागजात नहीं थे और वाहन के साथ गायों का कोई मालिक भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि गायों को कागजों के आधार पर किसी व्यक्ति को सुपुर्द किया गया है, लेकिन मौके पर दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी दो-तीन गायों को इसी तरह बाहर ले जाया जा चुका है। उनका कहना है कि गांव की गौशाला में मौजूद गायों को बिना स्पष्ट दस्तावेज और जानकारी के बाहर नहीं ले जाया जाना चाहिए। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बिना कागजात गायों को ले जाने के पीछे कोई गलत उद्देश्य हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई तथ्य पुलिस जांच में सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की गायों को गांव की गौशाला में ही रखा जाए। यदि किसी गाय को किसी व्यक्ति को सुपुर्द किया जाता है तो उसके नाम की उचित रसीद या पर्ची उपलब्ध कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि गायों को वाहन में चढ़ाए जाने के दौरान गौशाला के सीसीटीवी या मोबाइल कैमरों को बंद कर दिया गया था। वहीं, एनजीओ अध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि गायों को कागजात के आधार पर सुपुर्दगी में दिया गया था और आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गायों को ले जाने की प्रक्रिया और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- थाना पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। मुज़फ्फरनगर में थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरेटी के जंगल में एक युवक रोहन पुत्र विवेक राठी निवासी ग्राम हरेटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 24/25.09.2026 की रात्रि को थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी। जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी ग्राम संगीपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र करीब 27 वर्ष। शावेज पुत्र इफजुर निवासी ग्राम जहीरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 21 वर्ष। बरामदगी का विवरण ✔️ मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल ✔️ 01 स्मार्ट वॉच ✔️ 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल ✔️ घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार ✔️ 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ✔️ 1050/- रूपये पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में वह अपनी ससुराल जहीरपुर, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास से उतरकर हरेटी-जहीरपुर जाने वाले खड़ंजे पर कुछ दूरी आगे उसे एक मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति को देखकर नाजिम को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उसने अपनी कार से उस व्यक्ति को टक्कर मार दी तथा मौके से कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति वहीं गिर गया। कुछ समय पश्चात नाजिम अपने साले सावेज के साथ पुनः उसी स्थान पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सावेज ने उसे पहचानते हुए बताया कि यह ग्राम प्रधान हरेटी का पुत्र है। उक्त व्यक्ति की स्थिति देखकर दोनों घबरा गए। पूछताछ में अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि इसके बाद दोनों ने उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।2