KCG पुलिस की सड़क सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई: मई में अब तक 193 चालान, 64 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना खैरागढ़/ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला के.सी.जी. (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस इन दिनों सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। 193 प्रकरणों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया समन शुल्क यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई माह में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 193 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल ₹64,900 का समन शुल्क (अर्थदंड) वसूला गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामले बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के पाए गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो: बिना नंबर प्लेट: 64 प्रकरण तीन सवारी (ट्रिपल लोडिंग): 37 प्रकरण प्रेशर हॉर्न का उपयोग: 15 प्रकरण बिना हेलमेट: 14 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाना: 04 प्रकरण मालवाहक में सवारी बैठाना: 02 प्रकरण अन्य धाराओं में: 57 प्रकरण नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सीधा कोर्ट केस पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे चालकों को सीधे माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया जा रहा है। साथ ही, शराब पीकर गाड़ी चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भी भेजा जा रहा है। आमजन को दी जा रही समझाइश कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है। चौक-चौराहों पर तैनात अधिकारी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने और वाहन के सभी दस्तावेज (बीमा, फिटनेस, लाइसेंस) दुरुस्त रखने की समझाइश दे रहे हैं। अपील: जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आपकी यात्रा सुरक्षित रहे
KCG पुलिस की सड़क सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई: मई में अब तक 193 चालान, 64 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना खैरागढ़/ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला के.सी.जी. (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस इन दिनों सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। 193 प्रकरणों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया समन शुल्क यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई माह में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 193 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल ₹64,900 का समन शुल्क (अर्थदंड) वसूला गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामले बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के पाए गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो: बिना नंबर प्लेट: 64 प्रकरण तीन सवारी (ट्रिपल लोडिंग): 37 प्रकरण प्रेशर हॉर्न का उपयोग: 15 प्रकरण बिना हेलमेट: 14 प्रकरण शराब
पीकर वाहन चलाना: 04 प्रकरण मालवाहक में सवारी बैठाना: 02 प्रकरण अन्य धाराओं में: 57 प्रकरण नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सीधा कोर्ट केस पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे चालकों को सीधे माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया जा रहा है। साथ ही, शराब पीकर गाड़ी चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भी भेजा जा रहा है। आमजन को दी जा रही समझाइश कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है। चौक-चौराहों पर तैनात अधिकारी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने और वाहन के सभी दस्तावेज (बीमा, फिटनेस, लाइसेंस) दुरुस्त रखने की समझाइश दे रहे हैं। अपील: जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आपकी यात्रा सुरक्षित रहे
- महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।* ⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।* ⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।* ⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।* ⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।* ⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।* ⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।* ⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।* ⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।* ⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।* गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। *जिला महासमुंद-* रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है। थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। *गिरफ्तार आरोपी-* 1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। 2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)। 5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)। 6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र1
- दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगा बिजली का खंबा वार्ड पार्षद को नहीं है इसकी कोई जानकारी दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगकर सड चुका वार्ड क्रमांक 11 का बिजली का खंबा नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में पुष्पा फोटो स्टूडियो के पास स्थित एक बिजली का खंबा जंग लगने के कारण खराब हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंबा कभी भी आंधी तूफान या तेज हवाओं में धराशायी हो सकता है। हाल ही में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और शाम के समय तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की संभावना रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर 11स्थित यह खंबा सड़क पर चलते वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। किसी भी समय खंबा टूट कर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि इस खंभे को तत्काल बदलकर सुरक्षित किया जाए। नगरवासियों का कहना है कि सदर रोड नगर का हृदय स्थल होने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो गंभीर हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.2
- कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त।। Kawardha Chattisgarh News कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त कबीरधाम पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़े भी जप्त किए हैं। मृतक भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र निवासी पैठूपारा 10 मई को आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात ठाकुर पारा स्थित मकान में वह गंभीर हालत में मिला, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और आरोपी ने मृतक को जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ठाकुर पारा कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।4
- जनपद के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार ने पैदल चल रही महिला को मारी ठोकर सिर और पैर में आई गंभीर चोंट दरअसल पूरा घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला में स्थित जनपद पंचायत के सामने का है जहाँ पर सोमवार कि दोपहर 1:30 बजे के एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने रोड़ में पैदल चल रही एक महिला को जबरदस्त ठोंकर मर दिया हादसे में महिला कि सिर और पैर में गंभीर चोट आई है जिनको परिजनों अपने हाथो में उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ पर महिला कि उपचार जारी हैं.1
- हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे। आरोपी का विवरण : अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।4
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।1
- बालाघाट में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में हट्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेनगंगा नदी के मंगोली खुर्द घाट से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया।3
- अंबागढ़ चौकी में एक नए डिस्काउंट स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यहाँ घर की जरूरतों, सजावटी सामानों और बच्चों के खिलौनों सहित कई चीजें मात्र ₹24 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। यह स्थानीय निवासियों के लिए खरीदारी का एक किफायती विकल्प है।1
- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बुजुर्ग पत्रकार को अपराधी की तरह पेश किए जाने पर पत्रकार जगत में रोष है। समाज की आवाज़ उठाने वाले इस पत्रकार को अब मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना ने प्रदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।1