Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवक को बंधक बना कर फर्जी ममले में फैनसाने के आरोप पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही सुलतानपुर में एक युवक द्वारा लगाए गए आरोपों ने सनसनी फैला दी है। युवक का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ उसे कथित रूप से बंधक बनाकर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई और दबाव बनाकर उसके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कराए गए। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बयान जारी करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
Kamalpresh Kamal tiwari
युवक को बंधक बना कर फर्जी ममले में फैनसाने के आरोप पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही सुलतानपुर में एक युवक द्वारा लगाए गए आरोपों ने सनसनी फैला दी है। युवक का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ उसे कथित रूप से बंधक बनाकर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई और दबाव बनाकर उसके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कराए गए। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बयान जारी करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सुलतानपुर में एक युवक द्वारा लगाए गए आरोपों ने सनसनी फैला दी है। युवक का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ उसे कथित रूप से बंधक बनाकर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई और दबाव बनाकर उसके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कराए गए। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बयान जारी करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।1
- थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई की महिला मित्र द्वारा युवक को अगवा कराकर उसे फर्जी बलात्कार के मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने तथा बैंक खाते से रूपये अपने खाते मे ट्रांसफर करवा लेने के संबंध में ।1
- होली को लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज टीम ने मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारा जहाँ से भारी मात्रा खाद्य तेज को जब्त करते हुए तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।जब्त किए गए तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दरअसल होली के त्योहार को लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।आज मुसाफिरखाना एसडीएम के साथ खाद्य आयुक्त द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान,युगुल किशोर और पूजा गुप्ता ने मुसाफिरखाना के हिन्द ट्रेडर्स रानीगंज और त्रिपुरारी के तेल निर्माण इकाई इन्हौना में छापा मारा जहां टीम ने 973 लीटर खाद्य तेल को जब्त किया।जब्त किए गए तेल की कीमत एक लाख 47 हजार 200 रुपए है।टीम ने तेल के तीन नमूने को जांच के लिए लैब भेजा है।2
- उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज़ एक व्यक्ति ने उसकी कथित प्रेमी को दिनदहाड़े गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया — और खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताया। सीसीटीवी में कैद यह पूरी घटना अब तेजी से वायरल हो रही है।1
- मण्डला आयुक्त राजेश कुमार व डीएम कुमार हर्ष पहुंचे लम्भुआ तहसील, किया औचक निरीक्षण सुलतानपुर। अयोध्या मंडल के मण्डला आयुक्त राजेश कुमार व सुलतानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को लम्भुआ तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हलचल मच गई और कर्मचारी अभिलेखों व फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए। काफी समय बाद कर्मचारियों को गले में आई-कार्ड लगाए देखा गया। निरीक्षण के दौरान तहसील की कई जमीनी कमियां उजागर होती नजर आईं। बताया गया कि कुछ आवश्यक पद आज तक सृजित नहीं हैं। विद्युत व्यवस्था की देखरेख के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, वहीं महिला व पुरुष शौचालयों की नियमित सफाई के लिए भी सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। सबसे गंभीर समस्या चेनमैन के पद की बताई गई। पूर्व चेनमैन के निधन के बाद पूरी तहसील में एक भी चेनमैन तैनात नहीं है, जिससे भूमि माप के दौरान किसानों को संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाता। तहसील क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत भूमि चिन्ह (चिह्नड़े) या तो गायब हो चुके हैं या तोड़ दिए गए हैं। इसके चलते संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विवादों से संबंधित होती हैं, जिनकी जड़ में अधिकतर जमीनी सीमांकन विवाद ही पाया जाता है। गांवों की संख्या की तुलना में लेखपालों की तैनाती भी अपर्याप्त बताई जा रही है, जिससे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बाधा आती है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि यदि निजी व्यक्तियों के सहारे काम न लिया जाए तो तहसील की व्यवस्था सुचारु रूप से चल पाना कठिन हो जाए। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों, विकास कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों के निस्तारण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच भी की। मण्डला आयुक्त व डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह निरीक्षण केवल औपचारिकता न बनकर वास्तविक सुधार की दिशा में ठोस कदम साबित होगा। अब देखना यह है कि व्यवस्थाओं में कितना बदलाव आता है और कमियों के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- लंभुआ / सुल्तानपुर लंभुआ क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर–जफराबाद रेलखंड पर उस समय हुई जब वाराणसी की ओर से लखनऊ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस गुजर रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब तीन बजे ब्लॉक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से लगभग सौ मीटर पहले, पोल संख्या 892/2931 के पास करीब 22 वर्ष की अज्ञात युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना के तुरंत बाद लंभुआ स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव को सुल्तानपुर जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया ताकि पहचान और आगे की कार्रवाई की जा सके। मामले में तैनात कांस्टेबल एच.एल. मीणा ने बताया कि खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेज दी गई है और युवती की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत संबंधित थाने या जीआरपी से संपर्क करे, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके और आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा सके। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग भी युवती की पहचान होने का इंतजार कर रहे हैं।4
- पैदल भारत भ्रमण में निकले युवक का अमेठी में स्वागत 21अक्टूबर से निकला पैदल यात्रा पर अमेठी 21अक्टूबर 2022से पैदल भारत भ्रमण पर निकले युवक का अमेठी पहुंचने पर व्यापार मंडल ने भब्य स्वागत किया सनोज कुमार कुशवाहा अपने गृह नगर से भारत भ्रमण पर निकले वे22राज्य उत्तर प्रदेश के 55जिलो में घूमते हुए बुधवार की शाम छह बजे अमेठी गांधी चौक जब पहुंचे तब व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी जिला महामंत्री शुशील जायसवाल सोनू कसौधन सहित दर्जनों लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और रात विश्राम करने भोजन की ब्यवस्था कराई जिला अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा भारत भ्रमण पर निकले युवक का स्वागत करना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है सनोज ने बताया उन्हें पहाड़ी प्रदेशों जम्मू-कश्मीर हिमाचल आदि प्रान्तों में कुछ परेशानी हुई लेकिन वे अपने साथ टेन्ट स्टोप भोजन बनाने का सामान सब लिए है जहां पहुंचे वे वही भोजन बना खाकर सो जाते हैं सनोज की दाढ़ी सिर के बाल सब बढ़ें हुए हैं उन्होंने कहा वे यात्रा पूरी करने के बाद बाल कटवाएगे इसके बाद भारत माता का जयकारा लगाकर अपनी यात्रा को विश्राम दिया2
- अमेठी के आरआर पीजी कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग द्वारा विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियां शामिल हुई।इस रोजगार मेले में जिले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने युवाओं का उत्त्साहवर्धन किया। दरअसल आज अमेठी के रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में देश की 50 बड़ी प्रतिष्ठित कंपनिय जिसमें मेडिकल, इलेक्ट्रिक,ऑटो समेत कई शामिल हुए। इसके साथ ही इस रोजगार मेले में कुछ ऐसी कंपनियां भी शामिल हुई जो युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाता है।इस रोजगार मेले में एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एक हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।रोजगार मेले के शुरूवात में ही करीब 10 युवाओं को रोजगार मिला जिसे मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने ज्वाइनिंग लेटर सौंपा।कार्यक्रम में पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमिता सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी,कालेज के प्राचार्य समेत बड़ी संख्या में कंपनियों के अधिकारी और युवा शामिल हुए।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने भी बच्चे यहां आए है उन्हें नौकरी मिले इसके साथ ही हमने अधिकारी से भी कहा है सबको नौकरी दिया जाए।वही जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।हमे एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य मिला है।मेले में पचास हजार कंपनिया पांच हजार रिक्तियों के साथ आई है और एक हजार से अधिक बच्चो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।1