logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना एवं फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका एवं उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना था। कार्यक्रम अस्मिता लीग के तहत तीन एथलेटिक्स कैटेगरी में खेल प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर 400 मी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा,खेल प्रशासन, विज्ञान और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारे देश की प्रथम नागरिक महामहिम जो एक महिला ही है और हम सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। मध्य प्रदेश जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश की बेटियां एवं महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। निश्चित ही वह आगे चलकर खेल में भी देश का नाम रोशन करेंगी। ⏩कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से एवं स्मृति चिन्ह ओर माय भारत की कैप से सम्मानित किया गया । ⏩ कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र पटेल खेल शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रवीण पसेरीया खेलो हॉकी उमरिया कोच, संजय कुमार लोधी हॉकी फेडरेशन कोच उमरिया,खेल शिक्षक मोहम्मद वसीम मजमानी कला. मोहम्मद फरियाद पीटीआई कौड़िया, खेल कोर्डिनेटर रेशमा शर्मा, भागवत पटेल एवं आकाश बर्मन, शिव प्रजापति, आशीष साहू, विनीता पटेल, राज सेन, हर्ष मुगेरिया आदि अन्य युवा वालंटियर उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Tapas Gupta
Tapas Gupta
पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाना एवं फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका एवं उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना था। कार्यक्रम अस्मिता लीग के तहत तीन एथलेटिक्स कैटेगरी में खेल प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर 400 मी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा,खेल प्रशासन, विज्ञान और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारे देश की प्रथम नागरिक महामहिम जो एक महिला ही है और हम सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। मध्य प्रदेश जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश की बेटियां एवं महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। निश्चित ही वह आगे चलकर खेल में भी देश का नाम रोशन करेंगी। ⏩कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से एवं स्मृति चिन्ह ओर माय भारत की कैप से सम्मानित किया गया । ⏩ कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र पटेल खेल शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रवीण पसेरीया खेलो हॉकी उमरिया कोच, संजय कुमार लोधी हॉकी फेडरेशन कोच उमरिया,खेल शिक्षक मोहम्मद वसीम मजमानी कला. मोहम्मद फरियाद पीटीआई कौड़िया, खेल कोर्डिनेटर रेशमा शर्मा, भागवत पटेल एवं आकाश बर्मन, शिव प्रजापति, आशीष साहू, विनीता पटेल, राज सेन, हर्ष मुगेरिया आदि अन्य युवा वालंटियर उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • #शहडोल #shahdol
    1
    #शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं। रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।
    3
    डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय 
रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी
डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं।
रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    1
    ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्लीमनाबाद में फूटा जनआक्रोश: एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेलवे ने दिया लिखित आश्वासन स्लीमनाबाद/कटनी। लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जनआक्रोश का बड़ा विस्फोट देखने को मिला। ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में ग्रामीण, अपडाउनर्स, छात्र और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि स्टेशन परिसर में जुट गए। देखते ही देखते पूरा स्टेशन आंदोलनकारियों से भर गया और ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग जोरदार तरीके से उठने लगी। ग्रामीणों का कहना था कि स्लीमनाबाद क्षेत्र का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूर के स्टेशनों तक जाना पड़ता है। इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के स्लीमनाबाद स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से पूरे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। रेलवे अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए जबलपुर डीआरएम कार्यालय से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों और समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि— रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54) के स्लीमनाबाद में प्रायोगिक ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी तथा जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को अग्रसारित कर दिया गया है और इस पर सकारात्मक विचार चल रहा है। रेलवे के इस लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया, हालांकि समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठहराव शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी, अमरदीप साहू, दीपक तिवारी, सरपंच कल्लू दास बैरागी, मदन सिंह, जगदेव पटेल, महेंद्र दुबे, रामानुज पांडे, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सीताराम दुबे, अमित गर्ग और विजय साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा दीनू पांडे, संटु अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, संतोष सिंह, विक्की जैन, अजय विश्वकर्मा, बिंदेश्वरी पटेल, गंगाधर बढ़गैया, अविनाश तिवारी, मंगल सिंह, माधुरी जैन, अजय नामदेव, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह और लालू खान समेत सैकड़ों ग्रामीण और अपडाउनर्स आंदोलन में शामिल रहे। ✍️ संवाददाता: बंटी नामदेव
    1
    स्लीमनाबाद में फूटा जनआक्रोश: एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेलवे ने दिया लिखित आश्वासन
स्लीमनाबाद/कटनी। लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जनआक्रोश का बड़ा विस्फोट देखने को मिला। ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में ग्रामीण, अपडाउनर्स, छात्र और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि स्टेशन परिसर में जुट गए। देखते ही देखते पूरा स्टेशन आंदोलनकारियों से भर गया और ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग जोरदार तरीके से उठने लगी।
ग्रामीणों का कहना था कि स्लीमनाबाद क्षेत्र का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूर के स्टेशनों तक जाना पड़ता है।
इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग
आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के स्लीमनाबाद स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि इन ट्रेनों के रुकने से पूरे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा
आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए जबलपुर डीआरएम कार्यालय से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों और समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि—
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54) के स्लीमनाबाद में प्रायोगिक ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी तथा जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को अग्रसारित कर दिया गया है और इस पर सकारात्मक विचार चल रहा है।
रेलवे के इस लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया, हालांकि समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठहराव शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आंदोलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद
इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी, अमरदीप साहू, दीपक तिवारी, सरपंच कल्लू दास बैरागी, मदन सिंह, जगदेव पटेल, महेंद्र दुबे, रामानुज पांडे, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सीताराम दुबे, अमित गर्ग और विजय साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा दीनू पांडे, संटु अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, संतोष सिंह, विक्की जैन, अजय विश्वकर्मा, बिंदेश्वरी पटेल, गंगाधर बढ़गैया, अविनाश तिवारी, मंगल सिंह, माधुरी जैन, अजय नामदेव, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह और लालू खान समेत सैकड़ों ग्रामीण और अपडाउनर्स आंदोलन में शामिल रहे।
✍️ संवाददाता: बंटी नामदेव
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    1
    Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।
    2
    जनकपुर:-आप को बता दें कि कल दोपहर लगभग 3:30 बजे शहडोल रोड बिहारी टायर के पास अचानक अज्ञात ट्रक के नीचे आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत।
    user_Tiwari Ankur
    Tiwari Ankur
    Court reporter भरतपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • चंदिया
    2
    चंदिया
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राजेंद्र नगर से रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका। रेलवे ग्राउंड में लगवाए जा रहे हैं ट्रैक्टर। यहां से किसान कलेक्ट्रेट जायेंगे पैदल।
    1
    राजेंद्र नगर से रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका। रेलवे ग्राउंड में लगवाए जा रहे हैं ट्रैक्टर।
यहां से किसान कलेक्ट्रेट जायेंगे पैदल।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • मैहर के वार्ड न.4 हरदुआ मे 8 मार्च को शाम 4 बजे मृतक के साथ हुई थी घटना, परिजन के अनुसार जमीन के एग्रीमेंट के बाद बिना पैसे के रजिस्ट्री करने का बना रहे थे दबाव जिसके बाद मोतीलाल कुशवाहा व उसके चार भाइयो ने घर मे घुसकर की थी मारपीट, हाथपाई करने के दौरान विष्णुनाथ कुशवाहा की गयी जान, संस्कार के दौरान पुलिस रही मौजूद, लोगों में आक्रोश
    1
    मैहर के वार्ड न.4 हरदुआ मे 8 मार्च को शाम 4 बजे मृतक के साथ हुई थी घटना, परिजन के अनुसार जमीन के एग्रीमेंट के बाद बिना पैसे के रजिस्ट्री करने का बना रहे थे दबाव जिसके बाद मोतीलाल कुशवाहा व उसके चार भाइयो ने घर मे घुसकर की थी मारपीट, हाथपाई करने के दौरान विष्णुनाथ कुशवाहा की गयी जान, संस्कार के दौरान पुलिस रही मौजूद, लोगों में आक्रोश
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.