logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

bike vs human race 😯

3 hrs ago
user_Pratyush Shukla
Pratyush Shukla
Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

bike vs human race 😯

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 💔 दिल दहला देने वाली घटना — दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कूड़ा सुखीपुर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 24 वर्षीय विवाहिता माधुरी का शव खेत में लगी चक्की पर संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। माधुरी की शादी 8 दिसंबर 2022 को हुई थी। अभी उसकी गोद में करीब 11 माह की दूधमुंही बच्ची है, जो अब हमेशा के लिए मां के साए से वंचित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही माधुरी ने अपने मायके फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी। जब परिजन पहुंचे तो घर खाली मिला और बेटी का शव खेत की चक्की पर पड़ा था। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आखिर कब तक बेटियां दहेज की आग में जलती रहेंगी? कब रुकेगा यह अत्याचार? मौके से — रवि गुप्ता, संवाददाता #दहेजहत्या #बाराबंकी #टिकैतनगर #बेटीकोन्याय
    1
    💔 दिल दहला देने वाली घटना — दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी
टिकैतनगर, बाराबंकी।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कूड़ा सुखीपुर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 24 वर्षीय विवाहिता माधुरी का शव खेत में लगी चक्की पर संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
माधुरी की शादी 8 दिसंबर 2022 को हुई थी। अभी उसकी गोद में करीब 11 माह की दूधमुंही बच्ची है, जो अब हमेशा के लिए मां के साए से वंचित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही माधुरी ने अपने मायके फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी। जब परिजन पहुंचे तो घर खाली मिला और बेटी का शव खेत की चक्की पर पड़ा था।
घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आखिर कब तक बेटियां दहेज की आग में जलती रहेंगी?
कब रुकेगा यह अत्याचार?
मौके से — रवि गुप्ता, संवाददाता
#दहेजहत्या #बाराबंकी #टिकैतनगर #बेटीकोन्याय
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • bike vs human race 😯
    1
    bike vs human race 😯
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं— 👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा 👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी 👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा 👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है। 👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    1
    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं—
👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा
👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा
👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय
भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है।
👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Nanke Lodhi Rajput
    1
    Post by Nanke Lodhi Rajput
    user_Nanke Lodhi Rajput
    Nanke Lodhi Rajput
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान, चालक फरार लखनऊ। पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक में टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात चार पहिया वाहन की पहचान पुलिस ने कर ली है। बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल के अनुसार वाहन का पता लगा लिया गया है, जबकि उसका चालक दिप कुमार अभी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी रही, जिसके आधार पर वाहन की पहचान संभव हो सकी। चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल ने बताया कि चालक को जल्द पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान, चालक फरार
लखनऊ। पत्रकार शिवांशु गुप्ता की बाइक में टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात चार पहिया वाहन की पहचान पुलिस ने कर ली है। 
बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल के अनुसार वाहन का पता लगा लिया गया है, जबकि उसका चालक दिप कुमार अभी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। 
घटना के बाद से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी रही, जिसके आधार पर वाहन की पहचान संभव हो सकी। 
चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल ने बताया कि चालक को जल्द पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
  • Post by जनवार्ता न्यूज 24
    1
    Post by जनवार्ता न्यूज 24
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में माइनर की सिल्ट बेचने का आरोप लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका वीडियो सामने आया* बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में रविवार को सिंचाई विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां परवारभारी माइनर से निकली लगभग 400 मीटर लंबी सिल्ट को अवैध रूप से बेच दिए जाने का आरोप है। इस घटना से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला पिपरौली गांव के पास सहित दो अलग-अलग स्थानों का है। आरोप है कि माइनर की पटरी के किनारे पड़ी कबाड़ युक्त सिल्ट को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग करके खुलेआम उठाया गया और बेच दिया गया। नियमानुसार, माइनर की सफाई के बाद निकली सिल्ट का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए या विभागीय प्रक्रिया के तहत उसका उपयोग होना चाहिए। हालांकि, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित अनदेखी के कारण सिल्ट को निजी लाभ के लिए बेच दिया गया। जब इस संबंध में जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, सिल्ट उठाकर बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रकरण की शिकायत तहसील दिवस में भी की गई है, जहां दोषियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में माइनर की सिल्ट बेचने का आरोप लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका वीडियो सामने आया*
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में रविवार को सिंचाई विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां परवारभारी माइनर से निकली लगभग 400 मीटर लंबी सिल्ट को अवैध रूप से बेच दिए जाने का आरोप है। इस घटना से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
यह मामला पिपरौली गांव के पास सहित दो अलग-अलग स्थानों का है। आरोप है कि माइनर की पटरी के किनारे पड़ी कबाड़ युक्त सिल्ट को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग करके खुलेआम उठाया गया और बेच दिया गया।
नियमानुसार, माइनर की सफाई के बाद निकली सिल्ट का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए या विभागीय प्रक्रिया के तहत उसका उपयोग होना चाहिए। हालांकि, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित अनदेखी के कारण सिल्ट को निजी लाभ के लिए बेच दिया गया।
जब इस संबंध में जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, सिल्ट उठाकर बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस प्रकरण की शिकायत तहसील दिवस में भी की गई है, जहां दोषियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गुमशुदा बेटा 🚨 शादी समारोह में गए माता-पिता का बेटा वहीं से अचानक लापता हो गया। बीते 15 दिनों से बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 7 फरवरी से लापता बेटे को लेकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार हर संभावित स्थान पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। 👉 बेटे को ढूंढने के लिए पिता ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो भी जारी किया है। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से बेटे को शीघ्र खोजने की अपील की है। 🙏 मानवता के नाते सहयोग करें, सूचना मिलने पर तुरंत अवगत कराएं। @Uppolice @dgpup @prayagraj_pol @lucknowpolice @UPGovt @myogiadityanath #गुमशुदा_बेटा #15_दिन_से_लापता #7_फरवरी_से_गायब #परेशान_माता_पिता #इंसाफ_की_गुहार #लापता_व्यक्ति #ब्रेकिंग_न्यूज़
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गुमशुदा बेटा 🚨
शादी समारोह में गए माता-पिता का बेटा वहीं से अचानक लापता हो गया।
बीते 15 दिनों से बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
7 फरवरी से लापता बेटे को लेकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन लगातार हर संभावित स्थान पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
👉 बेटे को ढूंढने के लिए पिता ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो भी जारी किया है।
परिवार ने प्रशासन और पुलिस से बेटे को शीघ्र खोजने की अपील की है।
🙏 मानवता के नाते सहयोग करें, सूचना मिलने पर तुरंत अवगत कराएं।
@Uppolice @dgpup @prayagraj_pol @lucknowpolice @UPGovt @myogiadityanath
#गुमशुदा_बेटा
#15_दिन_से_लापता
#7_फरवरी_से_गायब
#परेशान_माता_पिता
#इंसाफ_की_गुहार
#लापता_व्यक्ति
#ब्रेकिंग_न्यूज़
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.