Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nanke Lodhi Rajput
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Nanke Lodhi Rajput1
- 💔 दिल दहला देने वाली घटना — दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कूड़ा सुखीपुर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 24 वर्षीय विवाहिता माधुरी का शव खेत में लगी चक्की पर संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। माधुरी की शादी 8 दिसंबर 2022 को हुई थी। अभी उसकी गोद में करीब 11 माह की दूधमुंही बच्ची है, जो अब हमेशा के लिए मां के साए से वंचित हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही माधुरी ने अपने मायके फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी। जब परिजन पहुंचे तो घर खाली मिला और बेटी का शव खेत की चक्की पर पड़ा था। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आखिर कब तक बेटियां दहेज की आग में जलती रहेंगी? कब रुकेगा यह अत्याचार? मौके से — रवि गुप्ता, संवाददाता #दहेजहत्या #बाराबंकी #टिकैतनगर #बेटीकोन्याय1
- हुजूरपुर कैसरगंज इलाके के चक पिहानी के पास से गायब हुई मोटरसाइकिल का सीसीटीवी फुटेज आया सामने युवक मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ सीसीटीवी में हुआ का ईद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार ।1
- bike vs human race 😯1
- डिजिट इंश्योरेंस कंपनी जरवल कस्बा लाया है आपके लिए वाहन इंश्योरेंस पर विशेष छूट ऑफर के लिए अभी कॉल करें 96512287861
- बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं— 👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा 👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी 👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा 👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है। 👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?1
- इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगतापुर के लोनपुरवा गांव में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चलाने जा रहे युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जंगली जानवर भाग निकला गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लोग बाघ की आशंका से खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। वन कर्मियों ने घटना की जांच पड़ताल की है। युवक को इलाज लिए गोंडा मेडिकल में भर्ती कराया गया है।गांव के चैतू का बड़ा बेटा संजय (35) गेंहू की सिंचाई के लिए घर से पंपिंग सेट लेकर गेहूं के खेत पर गया था। संजय वहीं पंपिंग सेट चलाने जा रहा था।तभी किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। वन रक्षक स्वामीनाथ वर्मा ने कहा कि जंगली सुअर का हमला हो सकता है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार कांबिंग कर रही है।2
- सामान्य तौर पर देखा गया है कि वाहन की दुर्घटना या एक्सीडेंट में वाहन स्वामियों को अधिक आर्थिक क्षति होती है इस क्षति से बचने के लिए अपने वहां का इंश्योरेंस जरूर कारण अधिक जानकारी के लिए हमारे ऑफिस पर विकसित करें विजिट इंश्योरेंस कंपनी जरवल कस्बा बहराइच1