Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ौदा इलाज कराने गई महिला के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ₹50 हजार नकदी चोरी
AAJNYA News
बड़ौदा इलाज कराने गई महिला के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ₹50 हजार नकदी चोरी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ौदा इलाज कराने गई महिला के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ₹50 हजार नकदी चोरी1
- प्रेम विवाह कर रहे हो तो हो जाइए सावधान लग सकते है झूठे आरोप जाने हर्ष ओर सुरभि का प्रेम संबंध ओर फिर झूठा केस, झूठे दहेज केस कर रहे शादियां बर्बाद लव मैरेज के बाद हुआ झूठा दहेज केस प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा निवासी अधिवक्ता हर्ष जैन पर सुरभि जैन निवासी सुखेड़ा ने प्रेम संबंध के बाद हुए विवाह मै किए झूठे मुकदमे - प्रेम संबंध ओर विवाह फिर झूठा दहेज केस बना चर्चा का विषय - झूठे दहेज केस बर्बाद कर रहे रिश्ते जावरा सुखेड़ा हर्ष ओर सुरभि का अनोखा संबंध अनोखा किस्सा प्रेम संबंधो के बाद घर वालों ने तय किया दोनों का विवाह फिर भी लड़की ओर परिवार ने किया झूठा दहेज केस ---- झूठे केसों से रिश्ते हो रहे तार तार लंबे प्रेम संबंधो का हो रहा है दुखद अंत लड़कों के मन मै झूठी मुकदमेबाज लड़कियों को लेकर बढ़ रहा है डर, झूठे दहेज केस का बढ़ता ट्रेंड रिश्तों की नींव को जड़ से खत्म कर रहा है यहां भी लंबे समय के प्रेम संबंधो के बाद तय हुए विवाह मै झूठे आरोप लगे है जो कि अविश्वसनीय ओर सामाजिक रूप से अस्वीकार है कही झूठे केस मै फ़सने वाले अगले लड़के आप तो नहीं कही अगला झूठा केस करने वाली लड़की आपके घर तो नहीं आ रही प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की सुरभि के परिवार द्वारा झूठी न्यूज नईदुनिया पेपर मै दी थी ओर झूठ का ढिंढोरा पीट कर अपने आप को सही बताया जा रहा था परंतु कही से बताई गई घटना दिनांक 08-10-2025 की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई जिससे लड़की पक्ष का झूठ उनके ही गले की हड्डी बन गया ओर सच लोगो के सामने आ गया है सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से उनके द्वारा समाज मै कहे जा रहे झूठ का भांडाफोड हो गया ओर लोगो के सामने वो छुपा हुआ सच आ गया कि बताई दिनांक को लड़की अपने भाई के साथ ही गाई थी सभी आरोप झूठे ओर बेबुनियाद है प्रतिष्ठित लोगों की राय - इस विषय पर समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों से चर्चा हुई जावरा के लोगो की माने तो अधिवक्ता हर्ष जैन जावरा ओर सुरभि जैन निवासी सुखेड़ा के बीच लंबे समय से प्रेम सम्बन्ध था ओर दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे जिसकी खबर घर वालों को लगने के बाद घर परिवार ने दोनों का विवाह तय कर दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा पूर्व से प्रेम सम्बन्ध होने के कारण बिना किसी लेन देन की बात पर अपनी लड़की का प्रेम विवाह तय किया था, प्राप्त खबर के अनुसार लड़की पक्ष द्वारा कंकु ओर कन्या की बात(अर्थात बिना किसी लेन देन ओर बिना किसी खर्च के) की बात पर शादी तय की गई थी किन्तु बाद मैं 8 अक्टूबर 2025 को सुरभि के परिवार द्वारा एक योजना के तहत अपनी बेटी को बहाना बना कर जावरा से ले जाया गया फिर बाद मै वापस भेजने से इनकार करते हुए तलाक दे कर छोड़ने की धमकी दी गई ओर नहीं देने पर झूठे केसों मै फ़साने की धमकी उसके भाई के द्वारा दी जाने लगी ओर फिर अचानक से प्रेम विवाह के बाद रच दिया झूठा केस ओर फैला दी पेपर मैं झूठी न्यूज पर जैसे ही झूठी न्यूज पेपर मै आई उस दिनांक की सीसीटीवी फुटेज आग की तरह वायरल हो गई, सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही उक्त झूठे परिवार की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई ओर समाज को उनके झूठ के बारे मै पता चल गया । शहरी ओर ग्रामीण लोगो की माने तो पूरा झूठा केस है लड़की स्वयं अपने भाई के साथ जावरा से अपने गांव सुखेड़ा गई थी जैसे ही इस झूठे केस की खबर पेपर मै आई वैसे ही सीसीटीवी फुटेज आग की तरह जावरा मै फैल गई ओर झूठे परिवार ओर झूठी लड़की की सच्चाई सामने आ गई हमने जावरा सुखेड़ा के प्रभुत्व लोगो से पेपर की कटिंग दिखा कर चर्चा की तो लोगो ने विशेष चर्चा मै हमें बताया की लड़की सुरभि के तो हर्ष से पहले से ही कई वर्षों से सम्बन्ध थे ओर लोगो की माने तो प्रेम विवाह ओर लंबे समय के प्रेम संबंधो के बाद जैसे ही लड़की पक्ष को इन दोनों के सम्बन्ध की भनक लगी उनके द्वारा तुरंत सगाई ओर विवाह तय कर दिया गांव ओर जावरा के लोगो की माने तो प्रेम सम्बन्ध होने के कारण लड़की पक्ष द्वारा अपने गांव मै चुप चाप गुप चुप तरीके से दोनों की सगाई कर दी थी लोगो की माने तो प्रेम विवाह के बाद लड़की पक्ष झूठ बोल रहा है ओर झूठे आरोप लगा रहा है ओर झूठी बाते फैला रहा है। इस झूठे केस के बाद अब जावरा ओर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मै सबके मन मै एक ही प्रश्न है कि ऐसी लड़कियां प्रेम विवाह के बाद भी झूठे केस कैसे कर सकती है ओर ऐसा करके क्या साबित करना चाहती है ???? जावरा के लोगो के मन मै डर भी है क्योंकि जावरा मै विगत वर्षों मै प्रेम विवाह बढ़ गये है अगर ऐसे ही झूठे आरोप अगर लड़की पक्ष द्वारा शादी के कुछ दिनों बाद लगाए जाते है तो इससे समाज पर कितना गलत प्रभाव पड़ेगा ओर उनके बच्चों को झूठे कानूनी विवाद झेलने होगे लोगो मै चर्चा है कि क्या ऐसी लड़कियां जो झूठे केस करके तलाक लेती है वो किसी का घर बसा सकती है या वो जहां भी जाएगी वहां ऐसे ही रंग दिखाएगी कथित तौर पर आज कल हर जगह झूठे दहेज केस हो रहे है ओर यहां भी इस झूठे ओर फर्जी दहेज केस के चर्चे है जबकि हमें मिली जानकारी के अनुसार विवाह के पूर्व ही लड़की के भाई द्वारा ओर पिता द्वारा सब बात पूर्व मै ही तय कर ली थी ओर चूंकि प्रेम सम्बन्ध के बाद तय हुए विवाह मै पहले ही सब बात हो गई थी ओर बिना किसी लेन देन के विवाह तय हो गया था फिलहाल ये झूठा केस जैन समाज ओर सर्वसमाज मै चर्चा का विषय बना हुआ है लोग इस पर अपनी अपनी राय दे रहे है कि अगर प्रेम सम्बन्ध के बाद भी झूठे केस हो जाए तो कोई क्या ही करे समाज के मुताबिक ये तो बहुत शर्मनाक कृत्य है ऐसे मै झूठ का साथ देने वाले सभी लोग उतने ही दोषी है, हम भी इस विषय पर जावरा को ओर हमारे यूजर्स को सावधान कर रहे है कि अगर आपके बच्चे भी प्रेम विवाह कर रहे है तो पहले लड़की के परिवार के बारे मै जानकारी लेवे ओर पहले से ही संपूर्ण लिखा पढ़ी करके ही आगे बढ़े ताकी इस तरह के लोग आपको झूठे केसों मै न फसा पाए रिश्ते की शुरुआत सावधानी से करे, सोच समझ कर करे कही इन झूठे केसों का अगला शिकार आप तो नहीं इससे बचने के लिए अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए ओर सारे सबूत जानकारी ओर कानूनी लिखा पढ़ी करके ही आगे बढ़े "कही झूठे केस करके आपको ओर आपके परिवार को फसाने वाली अगली सुरभि आपके घर तो नहीं आ रही ओर कही झूठे केस मै फ़सने वाले अगले हर्ष आप तो नहीं "3
- आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया. ग्राम की सरपंच महोदया गवरा देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि डाक्टर दरू दरू खराड़ी और पूर्व सरपंच तोलाराम मीणा पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश मीणा और नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धनपाल सिंह जी, आर.के. सिंह, दिलीप सिंह विरेंद्र प्रताप सिंह डोक्टर सूरजमल मीना,नंद लाल रैदास, संदीप सिंह जगदीश खराड़ी और एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे और 501 पौधों को लगाने का संकल्प पूर्ण किया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया.1
- ग्राम पंचायत सरोना पाटन तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान आज का नया समाचार 9 अगस्त का ग्राम पंचायत सरोना तेजाजी मंदिर 9 अगस्त को स्थापना की था और पदमा नागिन स्थापना किया था आज हमारे तेजाजी मंदिर का 9 साल हो गया है आज का नया समाचार सभी देशवासियों से निवेदन है आगे शेयर करें और आगे बढ़ाएं धन्यवाद जिसको भी जिंदा जिस भाई को नाग देवता जिंदा देखना चाहते हो तेजा दशमी के दिन सुबह 4:00 बजे आता है मंदिर मैं2
- * *संत रविदास जी के 650वें जयंती पर विशाल रथ यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत* प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा *छोटी सरवा: महान समाज सुधारक एवं भक्ति काल के महान संत श्री रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (जयंती वर्ष) के पावन अवसर पर निकाली जा रही विशाल रथ यात्रा का भारतीय जनता पार्टी खेड़ा धरती मंडल, छोटी सरवा के पाटन आगमन पर* *कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा अभूतपूर्व, भव्य और भव्यता से स्वागत किया गया*। *रथ यात्रा के पाटन गांव में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के साथ वातावरण* *भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने रथ पर पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।* *स्वागत के बाद मण्डल के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रथ यात्रा के साथ प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चौंसठ जोगणिया मन्दिर पर पूजा अर्चना कर संतो का स्वागत किया बैठक का आयोजन किया गया* *रथ यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संत* *रविदास जी के विचारों को याद* *करते हुए कहा कि संत* *रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को दूर कर सामाजिक* *समरसता और समानता का संदेश दिया था*। *उनका जीवन दर्शन पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।* *कार्यक्रम में एडवोकेट तोलसिंह हटीला मण्डल महामंत्री अमर सिंह निनामा जिला प्रतिनिधि राहुल झाला, युवा नेता देवीसिंह कटारा सरपंच लक्ष्मण डिंडोर,शांतिलाल कटारा भूरसिंह खराड़ी जयसिंह गहलोत, नारजी भाई,राकेश निनामा,भानजी भाई बारू भाई अंबाराम, रवि , हकरु लिमजी भाई,लक्ष्मण, भगवान सिंग मुकेश मंडल के संत, पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*4
- कुशलगढ़ में निकाय चुनाव का शंखनाद! कांग्रेस ने 20 वार्डों के लिए बनाई जीत की रणनीति कुशलगढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को टाउन हॉल कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस की महिला शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक रमीला खड़िया ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर कांग्रेस को सभी 20 वार्डों में जीत दिलाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। उन्होंने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हसमुखलाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजयसिंह खड़िया, नरेंद्र निगम, अनिल नाहटा, भरत नीमा, महेंद्र परमार, प्रिती तलेसरा, मनिष तलेसरा, विजय महेता, पारस कुमार सेठिया, कमलेश खमेसरा, सुरेश गादिया, रवि निगम, यूनुस खान, भरत लखावत, मुकेश जैन, गट्टू चरपोटा, विरम चौहान, विवेक शाह, पंकज सोनी, प्रवीण धीरावत, गौरव जैन, निलेश चंडालिया, भरत राठौड़, शिवा भोई, अंसार अहमद पठान, सुरेश प्रजापत, हितेष रावत, सहजाद मकरानी सहित कांग्रेस की महिला शक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा, बुड़वा में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम सम्पन्न बांसवाड़ा — प्रधानमंत्री विद्यालयी पहल (PM-SHRI) के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा 1 के प्रांगण में आज बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप-प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी देखी गई। प्रधानाचार्य हरिप्रसाद बेरवा ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पेड़-वृक्ष न केवल पर्यावरण की शान हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अहमियत पर प्रकाश डाला। उप-प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने भी वृक्षों के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए और छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ दीपक कुमार गौतम, हंस जाखड़ और विद्यालय के लगभग सभी शिक्षकों ने भाग लिया तथा अभिभावक परिषद के सदस्यों ने भी पौधे रोपने में सहयोग दिया। विद्यार्थी उत्साह के साथ स्थानीय क्षेत्र की विविध प्रजातियाँ जैसे फलदार व छायादार पौधे — रोपते हुए दिखे। प्रत्येक पौधे के साथ एक छोटी-सी टैग लगाई गई जिसमें "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश लिखा था, ताकि बच्चे भविष्य में उन पेड़ों की देखभाल कर सकें। विद्यालय के पर्यावरण क्लब ने भुवनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिट्टी के संरक्षण, पानी देने के नीयम और पौधों की नियमित देखभाल पर संगोष्ठी रूप में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। इस पहल से स्कूल के परिसरों में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भविष्य में और अधिक वृक्षारोपण व हरित अभियानों की योजना बनाई जाएगी।1